Responsive Scrollable Menu

सांप बोला: 'आज तो शिकार पक्का है'… इंसान बोला: 'गलत जगह आ गया भाई', वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार और हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांप और एक इंसान के बीच 'टकराव' देखने को मिलता है. वीडियो की शुरुआत में सांप आक्रामक मुद्रा में नजर आता है, जैसे उसने शिकार पकड़ने की पूरी तैयारी कर ली हो, लेकिन अगले ही पल कहानी पलट जाती है. सामने खड़ा शख्स बिना डरे जिस तरह प्रतिक्रिया देता है, उसे देखकर लोग इसे किसी फिल्मी सीन से कम नहीं बता रहे हैं. वीडियो को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं कुछ लोग इसे बहादुरी मान रहे हैं, तो कुछ इसे जरूरत से ज्यादा जोखिम भरा कदम बता रहे हैं. फिलहाल यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा और मनोरंजन दोनों का विषय बनी हुई है.

Continue reading on the app

मेरे साथ फोटो खिचाने को बेताब, तरस आ गया...ट्रंप ने इटालियन PM को लेकर किया ऐसा दावा, मेलोनी ने दिया टका सा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फ्रांस में हुए G7 शिखर सम्मेलन का एक किस्सा साझा करते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने दावा किया है कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए उनसे मिन्नतें की थीं। मेलोनी ने ट्रंप के इस दावे को तुरंत खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से मनगढ़ंत करार दिया है। दरअसल, एक इतालवी मीडिया आउटलेट को दिए विशेष फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की बहुत गुजारिश की थी, और उन्होंने सिर्फ इसलिए हामी भरी क्योंकि उन्हें मेलोनी पर तरस आ गया था। ट्रंप के इस बयान ने दोनों वैश्विक नेताओं के आपसी रिश्तों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

इसे भी पढ़ें: Rafale, AI और Space Deal... PM Modi के सुपरहिट France दौरे से भारत की बड़ी डिप्लोमेटिक जीत

ट्रंप और मेलोनी की मुलाक़ात फ्रांस के एवियन में 15 से 17 जून तक हुई G7 समिट में हुई। ईरान में युद्ध को लेकर इस साल पैदा हुए तनाव के बाद, दक्षिणपंथी विचारधारा वाले इन दोनों नेताओं ने अपने पहले से बिगड़े हुए रिश्तों को फिर से ठीक कर लिया था। इटली के La7 टीवी चैनल को दिए एक छोटे से इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि शायद वह खुश है कि मैंने उससे बात की। मुझे उससे बात करने की ज़रूरत नहीं थी। उसने मुझसे अपने साथ फ़ोटो खिंचवाने की गुज़ारिश की। वह मेरे साथ फ़ोटो खिंचवाने के लिए बहुत बेताब थी। मैं फ़ोटो नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उस पर तरस आ गया। 

इसे भी पढ़ें: Trump के अप्रत्याशित स्वभाव का Pakistan ने अब चखा कड़वा सबक, सीधे Iran-US Deal कर Shahbaz को चौंकाया

मेलोनी ने ट्रंप के दावे का जवाब दिया

मेलोनी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ट्रंप के दावों को पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया और कहा कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ही सहयोगियों के बारे में अपमानजनक बातें कही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं, मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं; आखिर, ऐसा पहली बार तो नहीं हुआ है।

Continue reading on the app

  Sports

अपमान करने का इरादा नहीं लेकिन…कुलदीप यादव की जगह खतरे में, टीम इंडिया के कोच ने जानिए क्या कहा?

कुलदीप यादव के लिए पिछले 2-3 महीने अच्छे नहीं रहे हैं. पहले वो आईपीएल 2026 में फ्लॉप साबित हुए और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच और लखनऊ वनडे में भी उनका जादू देखने को नहीं मिला. अब तो उनकी टीम इंडिया में जगह पर भी खतरा मंडरा रहा है. Fri, 19 Jun 2026 20:25:54 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Case : राम मंदिर में 'चंदा चोरी' Trust पर बड़ा खुलासा? Ayodhya UP News CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T15:15:02+00:00

Israel-Lebanon War: इजरायल के वार से हिला लेबनान! क्या ख़त्म हो गई US-Iran Deal? Israel Lebanon War #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T15:15:00+00:00

PM Modi Youth Conference 2026 : युवाओं के सामने हमारी पूंजी है- मोदी | Youth Festival #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T15:15:15+00:00

उद्धव ठाकरे अकेले पड़ गए? 6 सांसदों ने छोड़ा साथ! Uddhav Thackeray Big Jolt | Maharashtra Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T15:14:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers