Responsive Scrollable Menu

सीएम योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ संग बेहतर संपर्क को 13 मार्गों का विकास

गोंडा, 19 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महज 13 दिनों बाद फिर गोंडा का दौरा किया। उन्होंने अपने दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान 33 विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन भी देखा। इसमें प्रमुख रूप से मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ धाम संग अन्य धार्मिक स्थलों तक कनेक्टिविटी को बेहतर करने के निर्देश दिए।

Continue reading on the app

NEET UG 2026 Re-Exam: हर वक्त लीक-लीक-लीक...टेलीग्राम बैन के बाद भी कोटा में क्यों परेशान हैं छात्र?

हर वक्त... हर लम्हा... बस एक ही खौफ! लीक, लीक और सिर्फ लीक! ये दर्द है देश के 'फ्यूचर डॉक्टर्स' का, जो इस वक्त कोचिंग हब कोटा की बंद दीवारों में अपनी किस्मत से लड़ रहे हैं। सरकार ने पेपर लीक के दावों को रोकने के लिए 'टेलीग्राम' पर ताला तो लगा दिया... लेकिन कोटा के छात्रों का मानसिक तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। 21 जून को नीट (NEET) का री-एग्जाम है, लेकिन छात्रों के मोबाइल पर व्हाट्सएप और फोन कॉल्स के जरिए पेपर लीक के दावों का भूत अब भी मंडरा रहा है! बैन से टूटेगा नकल का नेटवर्क? छात्रों और टीचरों का साफ कहना है कि टेलीग्राम पर पाबंदी तो सिर्फ एक शुरुआत है, असली चक्रव्यूह तो अफवाहों, तनाव और गलत सूचनाओं का है जो व्हाट्सएप और कॉल्स के जरिए अब भी फैल रहा है। कोटा की जिन क्लासरूम्स में कभी पैर रखने की जगह नहीं होती थी, वहां सन्नाटा पसरने लगा है। छात्र अब केवल चुनिंदा रिवीजन सेशन में आ रहे हैं, और उनका बाकी वक्त लाइब्रेरी, हॉस्टल और किराए के कमरों में सिर्फ इसी डर में कट रहा है कि—"क्या इस बार परीक्षा साफ-सुथरी होगी?" #neetug #NEETReExam #KotaStudents #itwebvideos #PaperLeak #IndiaToday #MedicalAspirants #NEETPreparation #KotaCoaching #ExamStress #NEETControversy #EducationSystem #CompetitiveExams #StudentAnxiety #NEETUpdates #MedicalEntrance #MousumiSingh #GroundReport ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में 'घर वापसी', 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

आईपीएल 2026 का सत्र खत्म होने के कुछ ही समय बाद टीमों के भीतर बदलावों का दौर शुरू हो गया है। खिलाड़ियों के स्थानांतरण से लेकर सहयोगी दल में नए चेहरों की एंट्री तक कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम ऋषभ पंत का है, जिनकी दिल्ली टीम में वापसी की चर्चा अब काफी तेज हो गई है।

आईपीएल के अगले सत्र से पहले दिल्ली और लखनऊ की टीमों के बीच एक बड़े खिलाड़ी आदान-प्रदान की तैयारी चल रही है। मौजूद जानकारी के अनुसार, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली की टीम का हिस्सा बन सकते हैं, जबकि बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव लखनऊ की टीम में शामिल हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि दिल्ली की टीम का संचालन अगले दो वर्षों तक पार्थ जिंदल की कंपनी के हाथों में रहेगा। इसी के तहत टीम प्रबंधन ने ऋषभ पंत को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पंत ने अपने आईपीएल करियर का बड़ा हिस्सा दिल्ली के साथ बिताया था और वह 2016 से 2024 तक इस टीम का अहम हिस्सा रहे थे।

बता दें कि ऋषभ पंत ने दिल्ली के लिए कुल 111 मुकाबले खेले हैं। वर्ष 2023 में दुर्घटना के कारण वह पूरा सत्र नहीं खेल पाए थे। इसके अलावा उन्होंने तीन सत्रों में 43 मुकाबलों में टीम की कप्तानी भी की थी। हालांकि 2025 की बड़ी नीलामी से पहले कुछ मतभेदों के चलते उन्हें टीम से अलग कर दिया गया था।

मौजूद जानकारी के अनुसार, पंत की वापसी के लिए सबसे बड़ी चुनौती उनका वेतन था। लखनऊ ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था, जो प्रतियोगिता के इतिहास की सबसे बड़ी राशियों में से एक थी। किसी भी टीम के लिए इतनी बड़ी राशि के साथ खिलाड़ी को शामिल करना आसान नहीं था।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली लौटने के लिए ऋषभ पंत ने अपने वेतन में बड़ी कटौती करने पर सहमति जताई है। बताया जा रहा है कि अब उन्हें लगभग 15 करोड़ रुपये के आसपास राशि मिल सकती है। दूसरी ओर कुलदीप यादव का वेतन पहले की तरह 13.25 करोड़ रुपये रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि कुलदीप यादव घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि ऋषभ पंत दिल्ली से जुड़े रहे हैं। ऐसे में यह बदलाव दोनों खिलाड़ियों के लिए एक तरह से घर वापसी जैसा माना जा रहा है।

लखनऊ की टीम में पिछले दो सत्र उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं हो सका। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम को निराशाजनक नतीजों का सामना करना पड़ा और हालिया सत्र में वह अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही। इसी वजह से टीम प्रबंधन नई दिशा और नए नेतृत्व की तलाश में दिखाई दे रहा है।

हालांकि ऋषभ पंत के दिल्ली लौटने के बावजूद उनके तुरंत कप्तान बनने की संभावना कम बताई जा रही है। टीम प्रबंधन नेतृत्व को लेकर अलग रणनीति अपना सकता है।

इस बीच एक और बड़ी खबर यह है कि भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह दिल्ली के सहयोगी दल से जुड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि सौरव गांगुली क्रिकेट संचालन की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं और उनकी सिफारिश पर युवराज सिंह को टीम से जोड़ा जा सकता है।

यदि ऐसा होता है तो पिछले दो सत्रों से मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभा रहे हेमंग बदानी की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि हालिया सत्र में अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे चरण में टीम अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी और अंतिम चार में जगह बनाने से चूक गई थी।

अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड से इन बदलावों को कब मंजूरी मिलती है और अगले सत्र में दिल्ली तथा लखनऊ की टीमें किस नई रणनीति के साथ मैदान में उतरती हैं।
Fri, 19 Jun 2026 23:26:40 +0530

  Videos
See all

Breaking News: अभी-अभी सीएम योगी का बहुत बड़ा ऐलान | CM Yogi Live | UP News Today | Big News Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T21:30:16+00:00

Passenger on Bedford train crash said ‘she’d lost a tooth’. #Bedford #Train #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T21:45:23+00:00

UP Politics: राजभर का बड़ा दावा- चुनाव से पहले टूट जाएगी SP! | OP Rajbhar |Akhilesh Yadav | SP | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T22:00:20+00:00

Footage shows scene on board Bedford train after fatal crash. #Bedford #Train #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T21:20:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers