Redmi Turbo 5 की सेल शुरू: बंपर डिस्काउंट और शानदार ऑफर्स के साथ जल्द खरीदें, जानें कीमत
Redmi Turbo 5 Sale: शाओमी के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। कंपनी का नया स्मार्टफोन 'Redmi Turbo 5' आज, 19 जून 2026 से आधिकारिक तौर पर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। शाओमी की नई 'टर्बो' सीरीज के तहत आने वाला यह पहला फोन है, जिसे पहली ही सेल में ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स के साथ पेश किया गया है।
Redmi Turbo 5: क्या है कीमत और ऑफर्स?
रेडमी टर्बो 5 दो वेरिएंट्स में आता है:
- 8GB + 256GB: 37,999 रुपये।
- 12GB + 256GB: 40,999 रुपये।
कंपनी ने लॉन्च ऑफर के तहत SBI, ICICI Bank और Axis Bank कार्डधारकों को 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट देने की घोषणा की है। ग्राहक इसे Amazon, Mi.com और शाओमी के ऑफलाइन स्टोर्स से Asphalt Black, Nitro Blue और Turbo White रंगों में खरीद सकते हैं।
Catch the highlights from the grand launch of the all-new #REDMITurbo5.
— Redmi India (@RedmiIndia) June 19, 2026
The era of high-octane performance is here. The #FastestREDMIYet is #ReadyWhenYouAre.
Starting at ₹35,999* with up to 60% assured buyback within 1 year*. Sale Is Live.
Buy Now: https://t.co/co79SD9l9d pic.twitter.com/NJBSxpSbNQ
Redmi Turbo 5: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है, जिसे LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। गेमिंग के लिए इसमें 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम और Game Turbo Wild Boost ऑप्टिमाइजेशन्स मौजूद हैं। फोन में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल हुआ है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,540mAh की विशाल बैटरी है, जो 100W हाइपरचार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी है। यह स्मार्टफोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से जबरदस्त सुरक्षा प्रदान करता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ) और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 20-मेगापिक्सल का कैमरा है।
यह फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी का वादा है कि इसे 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
इसमें AI-सपोर्टेड फीचर्स जैसे Google Gemini, Circle to Search और HyperConnect भी उपलब्ध हैं।
'एक हाथ में परशु दूसरे में संविधान....' राहुल गांधी का नया पोस्टर वायरल, जलाभिषेक करते दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता
'एक हाथ में परशु दूसरे में संविधान....' राहुल गांधी का नया पोस्टर वायरल, जलाभिषेक करते दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Samacharnama





















