बरसात में झड़ रहे हैं बाल? आजमाएं घर में बना गुड़हल का हेयर ऑयल, जानें आसान तरीका
Hibiscus Hair Oil: हिंदू धर्म में गुड़हल के फूल का विशेष धार्मिक महत्व है. वहीं, धार्मिक महत्व के साथ इसे बालों की देखभाल के लिए भी उपयोगी माना जाता है. आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार, गुड़हल के फूल और पत्तियों में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों और स्कैल्प को पोषण देने में मदद कर सकते हैं. बरसात में बाल झड़ने और रूसी जैसी समस्याओं में इसका इस्तेमाल किया जाता है. इस फूल से खास तरह का ऑयल बनाया जाता है जो बालों को लिए संजीवनी का काम करता है. गुड़हल का हेयर ऑयल बनाने के लिए 8-10 गुड़हल के फूल और 5 पत्तियां लें. इन्हें धोकर पीस लें. अब इस पेस्ट को करीब 10 मिलीलीटर नारियल तेल में मिलाएं. इसे धीमी आंच पर कुछ देर गर्म करें. ठंडा होने के बाद तेल को छानकर कांच की बोतल में रख लें. इस तेल से सप्ताह में दो बार हल्के हाथों से सिर की मालिश की जा सकती है. इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलने में मदद मिल सकती है.
शर्मिला टैगोर ने बच्चों को दी इस्लाम की तालीम, बेटी सबा पटौदी ने बताया क्यों नहीं अपनाया हिंदू धर्म- ‘घर में कोई मंदिर नहीं था’
सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की, मगर इस्लाम धर्म कुबूल नहीं किया. वे शादी के बाद भी हिंदू धर्म की रीति-रिवाजों को अपनाती हैं. हालांकि, जब शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी, तब अपना धर्म भी बदल लिया था. उन्होंने अपने बच्चों को भी इस्लाम की तालीम दी. हालांकि, सैफ और सोहा धार्मिक मान्यताओं को लेकर थोड़ा उदारवादी हैं. मगर उनकी बहन सबा पटौदी सिर्फ इस्लाम को मानती हैं. उन्होंने अब अपनी मां की तालीम और हिंदू धर्म को न अपनाने की वजह बताई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










