एक और धमाका करने की तैयारी में Mahindra, नवंबर में आएगा इस धांसू SUV का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन
महिंद्रा हाइब्रिड सेगमेंट में भी एंट्री करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपनी पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी को नवंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। यह मॉडल XUV 7XO पर बेस्ड होगा।
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-कंटेनर की जबरदस्त टक्कर, 7 लोगों की मौत
झारखंड के लातेहार जिले में भयाकन सड़क हादसा सामने आया है. चंदवा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली डेढ़ टंगवा घाटी में ऑटो और कंटेनर की बड़ी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी बड़ी थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इसमें सवार 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चंदवा की ओर से एक ऑटो जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो पर सवार कई लोग सीधे कंटनेर के नीचे दब गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी देखने को मिली. आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े. हालात को देखते हुए तुरंत पुलिस और प्रशासन को हादसे की सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation







