Responsive Scrollable Menu

बंगाल के कूचबिहार से 3 संदिग्ध ISI एजेंट गिरफ्तार:STF का दावा- भारतीय सिम कार्ड पाकिस्तान भेज रहे थे; नकली नोट भी बनाते थे

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े 3 संदिग्धोंं को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राशिदुल हक, नूर नसीरुद्दीन अली और शफीकुल इस्लाम के रूप में हुई है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, तीनों भारत में ISI एजेंट के तौर पर अंडरकवर काम कर रहे थे। उन पर बांग्लादेश के रास्ते भारतीय मोबाइल सिम कार्ड पाकिस्तान भेजने का आरोप है। ये तीनों आरोपी नकली नोट भी बनाते थे। तीनों आरोपियों को स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार देर शाम उत्तर बंगाल के दिनहाटा इलाके के साहेबगंज से पकड़ा गया। इन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। तीनों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बंगाल में आतंकी लिंक के शक में कई गिरफ्तारियां बंगाल पुलिस ने पिछले एक महीने में आतंकी संगठनों से जुड़े होने के शक में कई लोगों को पकड़ा है। इससे पहले 31 जुलाई को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े संदिग्ध ऑपरेटिव हामिम मंडल को बर्धमान से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मंडल की गर्लफ्रेंड और सहयोगी अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया गया। उसके तीसरे सहयोगी आदित्य सिंह उर्फ राजू को हावड़ा से पकड़ा गया। इसके बाद राज्य में संदिग्ध आतंकी संबंधों के मामले में 4 गिरफ्तारियां और हुईं। पढ़ें पूरी खबर… पाकिस्तानी नागरिक पर जासूसी का शक बंगाल STF ने पिछले दिनों पाकिस्तानी नागरिक राणा रऊफ उर्फ वहाब आलम को अरेस्ट किया है। उसे बांग्लादेश बॉर्डर के पास उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा से जासूसी के शक में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, रऊफ 2012 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आया था। उसने भारतीय वोटर कार्ड और आधार कार्ड समेत फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। रऊफ ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रेकी की थी। वह कोलकाता की संवेदनशील जगहों पर नजर रखता था, इनमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण फोर्ट विलियम भी शामिल था। राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस की पूछताछ के बाद अब NIA भी रऊफ से पूछताछ करेगी। रऊफ की नोटबुक अहम सबूत जांचकर्ताओं के मुताबिक, रऊफ की नोटबुक इस मामले में अहम सबूत मानी जा रही है। संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी से जुड़े लिंक की जांच के दौरान अधिकारियों को कई अहम जानकारियां मिलने का दावा है। STF सूत्रों के अनुसार, रऊफ से पूछताछ के बाद जांचकर्ताओं ने ISI से कथित रूप से जुड़े पांच लोगों की पहचान की है। हालांकि, यह तुरंत साफ नहीं हो सका कि कूचबिहार में हुई गिरफ्तारियां रऊफ से मिले लिंक के आधार पर की गई थीं या नहीं।

Continue reading on the app

How Nazis planned the "Final Solution" [कैसे हुई थी यहूदियों के खात्मे की प्लानिंग] | Baebaak Isha

आउशवित्स नाजी जर्मनी का बनाया गया सबसे बड़ा कॉन्संट्रेशन कैंप था. यहां कम से कम ग्यारह लाख लोगों को मारा गया. इनमें नौ लाख से ज्यादा यहूदी थे. किसी एक जगह पर इतनी बड़ी तादाद में लोगों की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कभी कहीं और नहीं हुई थी. 1940 से 1945 के बीच यह जगह नाजियों की सबसे बड़ी मौत की फैक्टरी बन गई. बेबाक ईशा के इस एपिसोड में जानिए कि ये मुमकिन कैसे हो पाया? नाजियों ने इसके लिए आउशवित्स को ही क्यों चुना और इस नरसंहार की प्लानिंग किस तरह से की गई. Auschwitz was the largest concentration camp built by Nazi Germany. At least 1.1 million people were killed there, including more than 900,000 Jews. Never before has such a large number of people been systematically murdered in a single location. Between 1940 and 1945, this place became the Nazis' largest death factory. In this episode of Baebaak Isha, watch why the Nazis chose Auschwitz to carry out their brutality and how they planned and carried out this genocide. #BaebaakIsha #DWHindi #DWHistory 01:29 - Why was Auschwitz chosen for concentration camps 02:50 - What was the Wannsee Conference and the "Final Solution" 04:47 - What happened inside concentration camps Auschwitz I, II and III 06:50 - How Hitler started the genocide of jews 07:50 - How propaganda led to the boycott of Jews in Germany 11:06 - The November Pogroms and the beginning of World War II

Continue reading on the app

  Sports

90 रन पर आधी टीम ढेर होने के बावजूद श्रीलंका ने कैसे किया पलटवार? टीम इंडिया से हुई ये 3 बड़ी गलतियां

गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका ने पांच विकेट खोने के बावजूद टीम इंडिया पर गजब पटलवार किया. टीम इंडिया से 3 गलतियां हुई जिसका फायदा श्रीलंका ने उठाया. Mon, 17 Aug 2026 15:34:32 +0530

  Videos
See all

मुस्लिम भगाओ नेपाल बचाओ आंदोलन का नारा ! #nepalviolence #hindu #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T10:15:13+00:00

नाग पंचमी और सावन सोमवार पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम | Sawan 2026 | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T10:14:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers