गॉल टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने झंडा फहराया:19 मैच बाद नंबर-3 पर भारतीय का शतक, राहुल दर्द से कराहते हुए बाहर गए
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। 15 अगस्त को पहले दिन का खेल शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने झंडा फहराया। स्टंप्स तक इंडिया ने 2 विकेट पर 288 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 131 और ऋषभ पंत 27 रन पर नाबाद हैं। नंबर-3 पर 19 मैच के बाद किसी भारतीय ने शतक लगाया है। इससे पहले केएल राहुल (77 रन) क्रैम्प के कारण दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर चले गए। पहले दिन के टॉप मोमेंट्स 1. टीम इंडिया ने मनाया इंडिपेंडेंस डे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल तिरंगा फहराया। टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने राष्ट्रगान गाया। BCCI ने इस खास पल का वीडियो भी शेयर किया। 2. राहुल का शॉट निशान के हेलमेट पर लगा 9.5 ओवर में प्रभात जयसूर्या की गेंद पर केएल राहुल ने स्वीप शॉट खेला। गेंद शॉर्ट लेग पर खड़े निशान फर्नांडो के हेलमेट के बीचों-बीच जा लगी और डिफ्लेक्ट होकर फाइन लेग की ओर चली गई। रन पूरा होते ही राहुल तुरंत निशान का हाल जानने पहुंचे। फिजियो ने मैदान पर उनकी जांच की, जिसके बाद निशान को मैदान से बाहर ले जाया गया। 3. बारिश के कारण दो बार खेल रोका गया लंच के समय बारिश शुरू होने के कारण खेल रोक दिया गया। खिलाड़ी मैदान से बाहर लौट गए और बारिश रुकने का इंतजार किया गया। इसी वजह से लंच के बाद खेल शुरू होने में देरी हुई। 64वें ओवर की शुरुआत के पहले एक बार फिर बारिश हुई। इस बार 21 मिनट तक खेल रुका रहा। बारिश रुकने के बाद दोबारा मैच शुरु हुआ। 4. जायसवाल टेस्ट में तीसरी बार रनआउट भारत को पहला झटका 47 रन पर लगा, जब यशस्वी जायसवाल अजीबोगरीब तरीके से रनआउट हुए। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने शॉट लगाया। गेंद रोकने की कोशिश में बॉलर केशरा नुवान्था ने डाइव लगाया। इसी दौरान उनसे टकराकर जायसवाल गिर पड़े। जायसवाल उठने के बाद अपनी क्रीज में वापस लौटे। हालांकि दोनों ही बल्लेबाज नॉन-स्ट्राइक एंड पर पहुंच गए। राहुल पहले क्रीज में आए, इसलिए विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के स्टंप्स बिखेरने पर जायसवाल को आउट दिया गया। जायसवाल टेस्ट में तीसरी बार रनआउट हुए। इससे पहले वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 2025 में भी रनआउट हुए थे। 5. राहुल क्रैम्प के कारण रिटायर्ड हुए तीसरे सेशन की शुरुआत से पहले केएल राहुल की परेशानी बढ़ गई। ड्रेसिंग रूम में इलाज के बाद वे मैदान पर आए, लेकिन दाएं हाथ में दर्द और क्रैम्प के कारण काफी परेशान नजर आए। उन्हें बाएं हाथ में भी मिडिल और रिंग फिंगर के बीच क्रैम्प हो गया। राहुल लंगड़ाते हुए भी दिखे और शरीर के कई हिस्सों में क्रैम्प की शिकायत के बाद उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा। शुभमन गिल उनकी जगह बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं। अब रिकॉर्ड्स देखिए 1. भारत से नंबर-3 पर 34 पारियों बाद सेंचुरी भारत के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी ने 19 टेस्ट और 35 पारियों के बाद शतक लगाया है। देवदत्त पडिक्कल ने करियर की पहली सेंचुरी लगाई। इससे पहले शुभमन गिल ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में नाबाद 119 रन बनाए थे। 2. पंत टेस्ट में 100 छक्कों के करीब ऋषभ पंत 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने इस पारी में एक छ्क्का लगाया है। इसके साथ टेस्ट में उनके 98 छक्के हो गए हैं। दो और सिक्स लगाते ही वे टेस्ट में छक्कों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सेहवाग 91 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ---------------------------------------------- गॉल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पहले दिन भारत का स्कोर 288/2; खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स हुआ भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 2 विकेट पर 288 रन बनाए। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल समय से पहले खत्म करना पड़ा। गॅाल स्टेडियम में देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं। ऋषभ पंत 27 रन पर क्रीज पर हैं। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। पढ़ें पूरी खबर
Independence Day 2026 पर Omar Abdullah ने Pakistan और PoK पर क्या कहा?| Hindi News | Jammu Kashmir
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दावा किया कि 2019 में अगर जम्मू-कश्मीर के हालात बदले न होते तो आज पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भारत में शामिल होने के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहे होते. #omarabdullah #jammukashmir #j&k #pakistan #pok #hindinews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









