Pritam retirement: कंपोजर प्रीतम के रिटायरमेंट वाली अफवाहों पर बड़ा खुलासा, क्या सच में छोड़ रहे म्यूजिक इंडस्ट्री?
Pritam retirement: मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगने लगी थीं। 14 जून को उन्होंने अपने जन्मदिन पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा था जिसके बाद फैंस ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या वह म्यूजिक इंडस्ट्री से दूरी बनाने वाले हैं। उनके रिटायरमेंट की रूमर्स चारों ओर फैल गई। लेकिन ब इन अफवाहों पर बड़ी सच्चाई सामने आई है।
पोस्ट में क्या कहा था प्रीतम ने?
अपने जन्मदिन के थैंक्स पोस्ट में प्रीतम ने फैंस का आभार जताते हुए लिखा- “आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं हर किसी को अलग-अलग जवाब तो नहीं दे सकता, लेकिन कृपया मेरा दिल से आभार स्वीकार करें। आज मैंने खुद को कुछ साल ऐसे जीने का तोहफा देने का फैसला किया है, जो अब तक मैं नहीं जी पाया। उन चीज़ों को पूरा करने के लिए जो मुझसे छूट गई थीं।”
उनके पोस्ट के कुछ हिस्सों को देखकर लोगों ने इसे गायक अरिजीत सिंह के उस ऐलान से जोड़ दिया, जिसमें उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने की बात कही थी। कई फैंस ने इसे उनके करियर से दूरी बनाने का संकेत मान लिया। सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या वह भी इंडस्ट्री छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
क्या वाकई छोड़ रहे हैं म्यूजिक इंडस्ट्री?
हालांकि अब इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीतम के करीबी सूत्रों ने साफ किया है कि वह म्यूजिक इंडस्ट्री नहीं छोड़ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रीतम अपने करियर को जारी रखेंगे, लेकिन साथ ही कुछ व्यक्तिगत रुचियों और अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए समय निकालना चाहते हैं। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह संगीत से पूरी तरह दूर हो जाएंगे।
संगीत के साथ नए सफर की तैयारी
बताया जा रहा है कि प्रीतम अब अपने जीवन के एक नए चरण में कदम रखने जा रहे हैं, जहां वे संगीत के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी खुद को एक्सप्लोर करेंगे। हालांकि, संगीत उनके जीवन का अहम हिस्सा बना रहेगा।
अरिजीत सिंह ने किया था संन्यास ऐलान
यह पूरा मामला इसलिए भी चर्चा में आया क्योंकि फैंस ने इसे अरिजीत सिंह के ऐलान से जोड़ दिया। उन्होंने इस साल जनवरी में ऐलान किया कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग के और नए असाइनमेंट नहीं लेंगे।
उनके संन्यास के ऐलान ने फैंस को हैरान कर दिया था, और अब प्रीतम के पोस्ट ने भी उसी तरह की अटकलों को जन्म दे दिया था।
Eetha Teaser: 'ईथा' का टीजर जारी, विठाबाई बनीं श्रद्धा कपूर, 9 महीने की प्रेग्नेंसी वाला सीन देख हैरान हुए फैंस!
Eetha First Look: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईथा' का टीजर जारी हो गया है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस श्रद्धा के नए अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
खास बात यह है कि शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' के साथ सिनेमाघरों में 'ईथा' का टीजर भी दिखाया जा रहा है। इस टीजर में श्रद्धा कपूर की मशहूर लावणी कलाकार के रूप में दमदार झलक देखने को मिली।
टीजर में दिखी दमदार कहानी
'ईथा' का टीजर महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी के एक अहम अध्याय को दिखाता है। टीजर में श्रद्धा कपूर को गर्भवती अवस्था में मंच पर परफॉर्म करते हुए दिखाया गया है।
Teaser of #Eetha @ShraddhaKapoor is back with bang ???? #ShraddhaKapoor pic.twitter.com/CSS2CAAgMp
— heyitsme____ (@wbu_g_) June 19, 2026
कहानी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो जाती है। इसके बावजूद वह शो बीच में नहीं छोड़ती। वह बैकस्टेज जाकर बच्चे को जन्म देती हैं और फिर मंच पर लौटने की तैयारी करती हैं। यह सीन दर्शकों को काफी भावुक कर रहा है।
विठाबाई की कहानी पर आधारित है फिल्म
#ShraddhaKapoor's Upcoming film #Eetha, Teaser in theatre with cocktail 2 ???? pic.twitter.com/OEfFQ0M2NU
— C FOR CINEMA (@cforcinemaaa) June 19, 2026
'ईथा' महाराष्ट्र की दिग्गज तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। विठाबाई को 'तमाशा सम्रदिनी' के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने मराठी लोक रंगमंच और लावणी कला को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके संघर्ष, सफलता और निजी जीवन के कई अनछुए पहलुओं को दिखाया जाएगा। कहानी 1940 से 1990 के बीच के दौर को कवर करती है।
फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर
श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। तीनों कलाकारों के किरदारों को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।
किरदार के लिए बढ़ाया 15 किलो वजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस किरदार को निभाने के लिए श्रद्धा कपूर ने करीब 15 किलो वजन बढ़ाया था। वहीं शूटिंग के दौरान एक लावणी सीक्वेंस करते समय उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर भी हो गया था, जिसके कारण फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी थी।
कब रिलीज होगी फिल्म?
'ईथा' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर दर्शकों के बीच आएगी। टीजर को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
यह भी पढ़े- 'सीता आज लंका खुद जलाने आई है...' आलिया-शरवरी का छाया एक्शन अवतार, ऋतिक रोशन के कैमियो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi