Pritam retirement: मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगने लगी थीं। 14 जून को उन्होंने अपने जन्मदिन पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा था जिसके बाद फैंस ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या वह म्यूजिक इंडस्ट्री से दूरी बनाने वाले हैं। उनके रिटायरमेंट की रूमर्स चारों ओर फैल गई। लेकिन ब इन अफवाहों पर बड़ी सच्चाई सामने आई है।
पोस्ट में क्या कहा था प्रीतम ने? अपने जन्मदिन के थैंक्स पोस्ट में प्रीतम ने फैंस का आभार जताते हुए लिखा- “आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं हर किसी को अलग-अलग जवाब तो नहीं दे सकता, लेकिन कृपया मेरा दिल से आभार स्वीकार करें। आज मैंने खुद को कुछ साल ऐसे जीने का तोहफा देने का फैसला किया है, जो अब तक मैं नहीं जी पाया। उन चीज़ों को पूरा करने के लिए जो मुझसे छूट गई थीं।”
उनके पोस्ट के कुछ हिस्सों को देखकर लोगों ने इसे गायक अरिजीत सिंह के उस ऐलान से जोड़ दिया, जिसमें उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने की बात कही थी। कई फैंस ने इसे उनके करियर से दूरी बनाने का संकेत मान लिया। सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या वह भी इंडस्ट्री छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
क्या वाकई छोड़ रहे हैं म्यूजिक इंडस्ट्री? हालांकि अब इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीतम के करीबी सूत्रों ने साफ किया है कि वह म्यूजिक इंडस्ट्री नहीं छोड़ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रीतम अपने करियर को जारी रखेंगे, लेकिन साथ ही कुछ व्यक्तिगत रुचियों और अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए समय निकालना चाहते हैं। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह संगीत से पूरी तरह दूर हो जाएंगे।
संगीत के साथ नए सफर की तैयारी बताया जा रहा है कि प्रीतम अब अपने जीवन के एक नए चरण में कदम रखने जा रहे हैं, जहां वे संगीत के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी खुद को एक्सप्लोर करेंगे। हालांकि, संगीत उनके जीवन का अहम हिस्सा बना रहेगा।
अरिजीत सिंह ने किया था संन्यास ऐलान यह पूरा मामला इसलिए भी चर्चा में आया क्योंकि फैंस ने इसे अरिजीत सिंह के ऐलान से जोड़ दिया। उन्होंने इस साल जनवरी में ऐलान किया कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग के और नए असाइनमेंट नहीं लेंगे।