Responsive Scrollable Menu

सावन में घर पर बनाएं कुरकुरा अनरसा, पूजा और भोग के लिए है खास, जानें आसान रेसिपी

Sawan Special Anarsa: सावन का महीना शुरू होते ही पारंपरिक मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है. इनमें अनरसा भी खास है. इसे सावन में पूजा-पाठ और भोग के लिए भी बनाया जाता है. चावल और तिल से तैयार अनरसा स्वादिष्ट होने के साथ कई दिनों तक सुरक्षित भी रखा जा सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर कुछ घंटे पानी में भिगो दें. इसके बाद पानी निकालकर चावल को अच्छी तरह छान लें. चावल में ज्यादा नमी नहीं रहनी चाहिए. अब इसे दरदरा पीसकर आटा तैयार कर लें. तिल को हल्का भूनकर अलग रख दें. ध्यान रखें कि तिल को तेज आंच पर न भूनें. अब एक कटोरी चीनी और एक कटोरी पानी लेकर चाशनी बनाएं. चाशनी एक तार की हो जाए तो इसमें पिसा हुआ चावल का आटा डालकर मिलाएं. इसमें एक चम्मच घी डालें. मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर ठंडा होने दें. मिश्रण ठंडा होने पर छोटे-छोटे पेड़े बनाएं. हर पेड़े के एक तरफ भुना हुआ तिल लगा दें. अब कड़ाही में तेल गर्म करें. अनरसे को मीडियम आंच पर धीरे-धीरे तलें. दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं. अनरसा ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रखें.

Continue reading on the app

गुलाब की खेती से चाहते हैं अच्छी कमाई? लगाने से पहले चुनें सही किस्म, जानिए कट फ्लावर और खुशबूदार गुलाब में क्या है बेहतर

Rose Farming: गुलाब की खेती में मुनाफा सिर्फ फूलों की संख्या पर निर्भर नहीं करता. सही किस्म का चुनाव, स्थानीय बाजार की मांग, मिट्टी और मौसम को समझना भी जरूरी है. जानें कट फ्लावर और खुशबूदार गुलाबों में कौन सा विकल्प बेहतर रहेगा.

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने देवदत्त पड्डीकल की पारी को क्यों बताया खास?

भारतीय क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने देवदत्त पडिक्कल के शानदार प्रदर्शन और टीम की WTC फाइनल 2026 की तैयारियों पर बात की. उन्होंने खिलाड़ियों की अनुकूलन क्षमता और चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर जोर दिया. #CricketNews #TeamIndia #WTC2026 #SitanshuGotak #DevduttPadikkal Sat, 15 Aug 2026 22:15:16 +0530

  Videos
See all

Iran-US War Latest News: ईरान-अमेरिका में परमाणु जंग होगी? Iran US Conflict | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T17:10:38+00:00

Independence Day 2026 : तिरंगा फहराते दिखे मंत्री अजहरुद्दीन | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T17:15:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers