Responsive Scrollable Menu

Bihar: प्रशांत किशोर की राजनीति के मुरीद हुए चिराग पासवान! शराबबंदी पर सरकार को घेरा

इससे एक दिन पहले चिराग पासवान ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि मौजूदा रूप में यह कानून अपने मकसद को पूरा करने में सफल नहीं रहा है और इसकी समीक्षा की जरूरत है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून राज्य में अवैध शराब के कारोबार को रोकने में पूरी तरह सफल नहीं हो पाया है। उन्होंने इसी वजह से कानून की समीक्षा किए जाने की बात कही

Continue reading on the app

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने खाद की बिक्री पर लगाई रोक, आदेश जारी

एक ओर मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से किसान परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर खाद की किल्लत ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे हालात में राज्य सरकार के एक और फैसले ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सरकार ने प्रदेश में उर्वरकों की बिक्री पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है। इस फैसले का सीधा असर राज्य के लाखों किसानों पर पड़ सकता है।

बता दें कि सरकार ने खाद की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला ऐसे समय में लिया है, जब खरीफ फसलों की बोवनी के बाद अब कई क्षेत्रों में फसलों को यूरिया और अन्य उर्वरकों की आवश्यकता पड़ रही है। ऐसे में खाद बिक्री पर रोक के फैसले से किसानों की चिंता बढ़ सकती है।

सरकार ने क्यों लगाई खाद बिक्री पर रोक?

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के FMS पोर्टल और प्रदेश के उर्वरक विक्रेताओं के वास्तविक स्टॉक का मिलान किया जाना है। इसी के मद्देनजर 14 अगस्त 2026 की शाम 7 बजे से प्रदेश में उर्वरकों की बिक्री आगामी आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बिक्री बंद रहने की अवधि के दौरान विपणन संघ के सभी विक्रय केंद्रों, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों, एमपी एग्रो के विक्रय केंद्रों और निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों से किसी भी प्रकार के अनुदानित उर्वरकों की बिक्री नहीं की जाएगी। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बता दें कि सरकार ने इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी कलेक्टरों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपी है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उर्वरक बिक्री पर लगी रोक का प्रभावी ढंग से पालन कराने के साथ ही स्टॉक मिलान की पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि उर्वरक स्टॉक के मिलान की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी और बिक्री दोबारा कब शुरू की जाएगी? इसे लेकर फिलहाल सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया या आदेश नहीं आया है।

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी गई खास तारीख, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देगी ICC!

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर आईसीसी एक खास प्लान तैयार कर ही है. महात्मा गांधी के जीवन और उनके साउथ अफ्रीका से जुड़े इतिहास को लेकर टूर्नामेंट के लिए एक खास तारीख चुनी गई है. Sat, 15 Aug 2026 23:21:57 +0530

  Videos
See all

Indonesia 7.7 Earthquake: तबाही का मंजर! इमारतें ज़मींदोज, लैंडस्लाइड से मचाहड़कंप | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T18:45:30+00:00

Rajnath Singh: 'PM Modi पर राहुल गांधी की टिप्पणियां निंदनीय' #shorts #ytshorts #pmmodi #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T18:37:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers