Guru Pushya Nakshatra Gochar: गुरु का पुष्य गोचर, 2 महीनों तक देगा इन राशियों को लाभ ही लाभ
Guru Pushya Nakshatra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. जब भी इस ग्रह का गोचर या नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा कहते हैं. ये अपने आप में ही अत्यंत शुभ और सिद्धियों वाला नक्षत्र है. ऐसे में गुरु का इस खास नक्षत्र में प्रवेश करना कई राशियों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है. इससे उन्हें अगले 2 महीनों तक लाभ ही लाभ कमाने का मौका मिल रहा है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.
क्या है पुष्य नक्षत्र?
ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में सबसे शुभ और मंगलकारी नक्षत्र माना जाता है. यह नक्षत्र कर्क राशि में स्थित होता है और इसके स्वामी शनि ग्रह होते है, जबकि इसके अधिष्ठाता देवता देवगुरु बृहस्पति होते. इसी कारण पुष्य नक्षत्र में ज्ञान, धर्म, समृद्धि और शुभ कार्यों को करने के लिए सबसे सही समय और ऊर्जावान माना जाता है.
ये भी पढ़ें- Guru Pushya Nakshatra Transit 2026: सावधान! आज पुष्य नक्षत्र में पहुंचे गुरु, इन 4 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें
पुष्य नक्षत्र का महत्व क्या है?
पुष्य शब्द का अर्थ है पोषण करने वाला या वृद्धि देने वाला. यह नक्षत्र जातक के जीवन में उन्नति, सफलता, धन-संपत्ति और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देता है. सिर्फ विवाह को छोड़कर अधिकांश शुभ कार्य जैसे गृह प्रवेश, नया व्यवसाय शुरू करना, वाहन या संपत्ति खरीदना और निवेश करना पुष्य नक्षत्र में बेहद शुभ माना जाता है.
पुष्य नक्षत्र में गुरु के प्रवेश से खुलेंगी इन राशियों की किस्मत
1.मेष राशि- मेष राशि के जातकों को इस गोचर से साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में साथीदारों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने वाले हैं. आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने वाला है.
2.कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों को भी पुष्य नक्षत्र में गुरु के गोचर से लाभ हो रहा है. पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि ग्रह होते हैं. इसलिए, इस राशि के लिए यह समय अत्यधिक शुभ माना जा रहा है. इन लोगों का व्यक्तिगत विकास होगा और इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
3.तुला राशि- तुला राशि के लोगों को भी अचानक धनलाभ हो सकता है. इन लोगों को पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. गुरु के इस गोचर से आपके करियर में भी स्थिरता आएगी.
4.धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर विदेश यात्रा और कामकाज से जुड़ी नई संभावनाओं के मार्ग प्रशस्त करेगा. ज्ञान और शिक्षा के मार्ग पर आप काफी आगे रहने वाले हैं.
गुरु गोचर का पूर्ण लाभ पाने के लिए अचूक उपाय
गुरु और पुष्य नक्षत्र का लाभ उठाने के लिए आप इन उपायों को कर सकते हैं.
- पीली वस्तुओं का दान- गुरुवार के दिन चने की दाल, केले, पीले फल, पीली मिठाई या खिचड़ी का दान कर सकते हैं.
- मंत्र जाप- प्रत्येक गुरुवार को ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:, मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें.
- विष्णु सहस्त्रनाम- पुष्य नक्षत्र के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. इसलिए, इस दौरान आप विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कर सकते हैं.
- केले के वृक्ष की पूजा करें, उसकी जड़ों में जल अर्पित करें.
- शिक्षकों, गुरुओं और बुजुर्गों का सम्मान करें तथा उनसे आशीर्वाद लें.
- माथे पर हल्दी या केसर का तिलक करें.
- धार्मिक कार्यों में भाग लें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
पाकिस्तानी क्रिकेटरों की लगी लॉटरी! PCB के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नियमों से बढ़ी सैलरी, अब इतनी बढ़कर मिलेगी सैलरी
पाकिस्तानी क्रिकेटरों की लगी लॉटरी! PCB के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नियमों से बढ़ी सैलरी, अब इतनी बढ़कर मिलेगी सैलरी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama