उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी है. यह परीक्षा 2 से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी. साथ ही आयोग ने एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखें भी स्पष्ट कर दी हैं.
तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा को चेन्नई में 20 जून को अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ होने वाले तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। वे चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं, जिसके कारण वे इस साल फरवरी से बाहर चल रहे थे।
शुक्रवार को एक बयान में बीसीसीआई ने कहा कि राणा ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया और वे चेन्नई में वनडे टीम के साथ जुड़ गए हैं।
2026 मेन्स टी20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ भारत के वॉर्म-अप मैच के दौरान राणा के घुटने में चोट लग गई थी और इसके बाद वे उस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई और वे कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 भी नहीं खेल पाए थे। धर्मशाला और लखनऊ में जीत के बाद भारत अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ तीन वनडे की सीरीज़ में 2-0 से आगे है।
हर्षित राणा की वनडे टीम में वापसी 24 साल के हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान दाएं घुटने में लिगामेंट स्ट्रेन हुआ था। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें फरवरी में सर्जरी करानी पड़ी थी। इस चोट के कारण राणा टी20 विश्व कप 2026 और आईपीएल 2026 दोनों से बाहर हो गए थे। ऐसे में उनकी वापसी भारतीय टीम के लिए राहत की खबर है।
तीसरे वनडे के लिए टीम से जुड़े बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बयान में कहा, 'हर्षित राणा ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब पूरा कर लिया है और वह चेन्नई में वनडे टीम के साथ जुड़ गए हैं।'
हर्षित राणा को भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का भरोसेमंद खिलाड़ी माना जाता। कोलकाता नाइट राइडर्स में गंभीर के मार्गदर्शन में राणा ने अपनी पहचान बनाई थी और उनकी आक्रामक गेंदबाजी ने सेलेक्टर्स का ध्यान भी खींचा था। यही वजह है कि फिट होते ही उन्हें सीधे टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
हर्षित किसकी जगह ले सकते? बड़ा सवाल यही है कि अगर भारत तीसरे वनडे में बदलाव करता है तो हर्षित राणा किसकी जगह खेलेंगे? सीरीज भारत पहले ही जीत चुका है, इसलिए टीम मैनेजमेंट बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकता। तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। अर्शदीप नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि, उनके वर्कलोड को देखते हुए रेस्ट दिया जा सकता है। वहीं प्रिंस यादव और गुरनूर बरार अभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रहे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को रोटेट कर सकता।
अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा।