Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड अपडेट्स:चीन ने पाकिस्तान के साथ 8 पनडुब्बी सौदा किया था , 11 साल बाद मिली पहली पनडुब्बी

पाकिस्तान ने चीन में निर्मित अपनी नई हैंगोर क्लास पनडुब्बी को शामिल किया है। 1971 के युद्ध और बांग्लादेश के बनने के बाद से यह पहली बार है जब पाकिस्तान बंगाल की खाड़ी में अपनी नौसैनिक उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है। चीन के साथ पनडुब्बी सौदे पर हस्ताक्षर करने के एक दशक से ज्यादा समय बाद पाकिस्तान को पहली पनडुब्बी मिली है। यह सौदा पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा अधिग्रहण माना जाता है। अप्रैल 2015 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान पाकिस्तान और चीन के बीच 8 हैंगोर-क्लास पनडुब्बियों की खरीद का समझौता हुआ था। समझौते के अनुसार, इनमें से 4 पनडुब्बियां चीन में बननी थीं और 2022-23 तक पाकिस्तान को सौंप दी जानी थीं। बाकी 4 पनडुब्बियों को कराची शिपयार्ड एंड इंजीनियरिंग वर्क्स (KSEW) में 2028 तक असेंबल किया जाना था। हालांकि, 2026 तक पाकिस्तान नौसेना में सिर्फ एक पनडुब्बी ही शामिल हो पाई है। चीन में बनने वाली बाकी तीन पनडुब्बियां- पीएनएस गाजी (PNS Ghazi), पीएनएस शुशुक (PNS Shushuk) और पीएनएस मंग्रो (PNS Mangro) लॉन्च हो चुकी हैं और फिलहाल समुद्री परीक्षण (सी ट्रायल) से गुजर रही हैं। यानी चीन में बनी पहली चार पनडुब्बियों को तय समय सीमा तक पाकिस्तान को सौंपने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी 8 पनडुब्बियां 2028 से 2030 के बीच पाकिस्तान को मिलेंगी। पनडुब्बी निर्माण के लिए कराची शिपयार्ड में बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है। इसके तहत नया शिप लिफ्ट और ट्रांसफर सिस्टम भी लगाया गया है। इसके बावजूद विशेषज्ञों का कहना है कि किसी नई पनडुब्बी श्रेणी का निर्माण बेहद जटिल और समय लेने वाली प्रक्रिया होती है। पाकिस्तान इससे पहले अगोस्ता 90बी (Agosta 90B) श्रेणी की पनडुब्बी PNS Hamza का निर्माण कर चुका है, जिसे 2008 में नौसेना में शामिल किया गया था। लेकिन हैंगोर-क्लास परियोजना आकार, लागत और तकनीक तीनों मामलों में उससे कहीं बड़ी है। हैंगोर-क्लास पनडुब्बी कार्यक्रम की अनुमानित लागत 4 से 5 अरब डॉलर (करीब 34 से 43 हजार करोड़ रुपए) है। यही वजह है कि इसे पाकिस्तान के इतिहास का सबसे महंगा नौसैनिक कार्यक्रम माना जाता है।

Continue reading on the app

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई, बैंक की नौकरी छोड़ रांची के सूरज ने शुरू किया ये बिजनेस, आज है लाखों में कमाई, जानें सफलता का राज

Ranchi Suraj Success Story: रांची के सूरज को इलाहाबादा यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के बाद बैंक में नौकरी मिल गई. उन्होंने नौकरी छोड़कर मखाना, किनुआ, चिया का बिजनेस शुरू किया. आज उनका ब्रांड ऑर्गेनिक मंच अब ब्लिंकिट समेत बड़े प्लेटफार्म पर बिक रहा है. जहां रोज कई ऑनलाइन आर्डर मिलते हैं. इससे वह लाखों रुपये महीना कमा रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

गौतम गंभीर को हटाओ... टीम इंडिया के हेड कोच पर ऑन कैमरा भड़के एस श्रीसंत, दे डाली ये सलाह

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर एक विवादित बयान दिया है. श्रीसंत का मानना है कि गौतम गंभीर को हेड कोच के पद से तुरंत हटा दिया जाए. एक इंटरव्यू में श्रीसंत ने कहा कि नेशनल टीम के लिए कोच की जरूरत नहीं है. टीम को गंभीर नहीं धोनी जैसे मेंटोर की जरूरत है. Fri, 19 Jun 2026 06:10:30 +0530

  Videos
See all

Times Square Firing Breaking: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चली गोलियां | #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T02:44:35+00:00

Iran Victory Celebration LIVE: जंग में ट्रंप ने मानी हार? | US Iran Conflict | Trump Surrender #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T02:45:02+00:00

Indus Waters Treaty : सिंधु जल समझौते पर भारत का कड़ा रुख! | Anupama Singh Un Speech | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T02:39:50+00:00

PM Modi France Visit: पीएम मोदी का फ्रांस दौरा रहा सफल - MEA | #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T02:42:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers