Responsive Scrollable Menu

Kumar Sanu: 'मुझे बहुत परेशान किया गया, मूवी माफिया ने अश्लील गाने गाने का दवाब बनाया ', कुमार सानू ने 90 के दशक को किया याद

Kumar Sanu: कुमार सानू ने 'मूवी माफिया' के दबाव के बावजूद 'अश्लील' गाने गाने से इनकार कर दिया था। सिंगर पैसों के नुकसान के बजाय अपनी वैल्यूज को प्राथमिकता दी।

Continue reading on the app

भाजपा का आरोप-सोनिया ने वंदे मातरम रोकने की कोशिश की:वीडियो शेयर कर कहा- गायन के दौरान असहज दिखीं; कांग्रेस बोली- कुर्सी मांग रही थीं

भाजपा ने सोनिया गांधी पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम का पूरा गायन रोकने की कोशिश का आरोप लगाया। पार्टी ने कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम का वीडियो शेयर कर दावा किया कि सोनिया वंदे मातरम गायन के दौरान असहज दिखीं और उन्होंने इसे रोकने का इशारा किया। वहीं कांग्रेस ने BJP के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि सोनिया गांधी वंदे मातरम रोकने के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं। कार्यक्रम से जुड़े 2 विजुअल्स… कांग्रेस बोली- पूरा वंदे मातरम गाया गया, रोकने की कोशिश नहीं हुई कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने BJP के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया गया था और इसे रोकने की कोई कोशिश नहीं हुई। रमेश ने कहा कि सोनिया गांधी उस समय मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं, क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष काफी देर से खड़े थे। उन्होंने कहा कि इस इशारे को वंदे मातरम रोकने की कोशिश बताना गलत है। कांग्रेस ने वंदे मातरम के इतिहास का भी जिक्र किया जयराम रमेश ने कहा कि 28 अक्टूबर 1937 को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में वंदे मातरम के इस्तेमाल को लेकर चर्चा हुई थी। बैठक में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, जवाहरलाल नेहरू और सी राजगोपालाचारी जैसे नेता मौजूद थे। रमेश के मुताबिक, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की सलाह पर तय किया गया था कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम की शुरुआती पंक्तियां गाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि तब से कांग्रेस के अधिवेशनों और कार्यक्रमों में इन्हीं पंक्तियों का इस्तेमाल होता रहा है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि 15 अगस्त को इंदिरा भवन में वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया गया था। पूरे और छोटे वंदे मातरम को लेकर क्या विवाद है? वंदे मातरम के पूरे और संक्षिप्त संस्करण को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। 1937 में कांग्रेस ने इसके शुरुआती दो अंतरों को अपनाया था। बाद के अंतरों में हिंदू देवी-देवताओं से जुड़े संदर्भ हैं, जिनको लेकर उस समय कुछ आपत्तियां उठी थीं। इसी वजह से सार्वजनिक और सरकारी कार्यक्रमों में आमतौर पर वंदे मातरम की शुरुआती पंक्तियों का इस्तेमाल होता रहा है। अब 15 अगस्त के कांग्रेस कार्यक्रम में पूरा संस्करण गाए जाने के बाद BJP ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया। वंदे मातरम को लेकर नया कानून क्या कहता है? संसद के इस मानसून सत्र में ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026' पास किया। इसके तहत वंदे मातरम को राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ के बराबर वैधानिक संरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। नए कानून में राष्ट्रीय गीत का जानबूझकर अपमान करना या उसके गायन में बाधा डालना दंडनीय बनाया गया है। इसी नए कानूनी प्रावधान के बीच BJP ने कांग्रेस के कार्यक्रम में हुई कथित घटना को मुद्दा बनाया है।

Continue reading on the app

  Sports

पूर्व कप्तान अहजर अली ने बताया क्यों बर्बाद हो रहा है पाकिस्तान का क्रिकेट, पीसीबी की करतूतों का किया खुलासा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहर अली का मानना है कि देश में डिपार्टमेंटल क्रिकेट नहीं होने से काफी नुकसान पहुंच रहा है. अहजर अली मानते हैं कि पाकिस्तान के लिए डिपार्टेमेंटल क्रिकेट का होना जरूरी है, क्योंकि यहां खिलाड़ियों को तराशा जाता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार डिपार्टेमेंटल टीमों को खत्म कर रही है. Sun, 16 Aug 2026 08:46:04 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Viral Speech : मैं बुलडोजर चलवा सकता हूं... सीएम योगी ने दिया मजेदार जवाब | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T04:09:30+00:00

Operation Sindoor: लेफ्टिनेंट जनरल. (रि.) संजय कुलकर्णी ने श्रवण के बारे में क्या कहा? Shravan Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T04:10:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers