बारिश में नमक बार-बार हो जाता है गीला? अपनाएं ये आसान उपाय, महीनों तक रहेगा सूखा
Salt Storage Tips: बरसात के मौसम में नमक जल्दी नमी पकड़ लेता है. इससे नमक गीला होकर चिपकने लगता है और उसमें गांठ बन जाती है. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर नमक को लंबे समय तक सूखा रखा जा सकता है.नमक को हमेशा साफ और पूरी तरह सूखे एयरटाइट कंटेनर में रखें. नमक निकालने के बाद डिब्बे का ढक्कन तुरंत बंद कर दें. इसे सिंक, गैस या ज्यादा नमी वाली जगह से दूर रखें. नमक को नमी से बचाने के लिए डिब्बे में थोड़े से सूखे चावल डाल सकते हैं. चावल अतिरिक्त नमी सोखने में मदद करते हैं. इससे नमक में गांठ बनने की संभावना कम होती है. चावल को समय-समय पर बदलते रहें. अगर नमक पहले से गीला हो गया है तो उसे दोबारा सुखाया जा सकता है. इसके लिए साफ और सूखे तवे पर नमक डालें. इसे धीमी आंच पर हल्का गर्म करें और लगातार चलाते रहें। नमी निकलने के बाद गैस बंद कर दें. नमक को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद ही इसे सूखे एयरटाइट डिब्बे में भरें. गर्म नमक को तुरंत बंद डिब्बे में रखने से अंदर भाप जमा हो सकती है. नमक निकालने के लिए हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें. गीले हाथ या चम्मच को डिब्बे में न डालें. नमक को सूखी जगह पर रखें और बारिश के मौसम में उसे भाप और नमी से दूर रखें. इन आसान उपायों से नमक लंबे समय तक सूखा रहेगा.
क्या आपकी कुंडली में है कालसर्प दोष? कल नाग पंचमी पर करें ये 4 आसान उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कालसर्प दोष की वजह से व्यक्ति की जिंदगी में कई तरह की मुश्किलें आती हैं। इस दोष की वजह से राहु-केतु कई तरह की रुकावटें पैदा करते हैं। अगर आपकी कुंडली में ये दोष है तो नाग पंचमी पर 4 आसान उपाय कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan






