Responsive Scrollable Menu

स्पेन के कई हिस्सों में अब भी धधक रही जंगल की आग, PM सांचेज की लोगों से सावधानी बरतें की अपील

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों में लगी आग की स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि सरकार आग की घटनाओं के घटनाक्रम पर नजदीकी नजर बनाए हुए है. आग पर काबू पाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे अग्निशमन कर्मियों, आपातकालीन सेवाओं और अन्य कर्मचारियों के प्रयासों की भी सांचेज ने सराहना की.

पीएम सांचेज ने की आपातकालीन सेवाओं की तारीफ

सांचेज ने यूएमई यानी स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी सर्विस की पोस्ट को शेयर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की. पोस्ट में कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में लगी आग की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है. आग की लपटों से मुकाबला करने और लोगों की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में पेशेवर और कर्मचारी लगातार अथक प्रयास कर रहे हैं.

लोगों से की सतर्कता बरतने की अपील

उन्होंने आग बुझाने के अभियान में जुटे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद राहत और बचाव कार्य जारी हैं. प्रधानमंत्री ने आग से प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की.
सांचेज ने कहा, "मौजूदा परिस्थितियों में लोगों को अधिकतम सावधानी बरतने की जरूरत है. नागरिकों से प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं की ओर से जारी किए जा रहे निर्देशों का पालन करने का आग्रह मैं लोगों से करता हूं."

भीषण गर्मी के बीच स्पेन में आग का कहर

स्पेन पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी और आग से खाक होते जंगलों के कारण परेशान है. तेज गर्म हवाओं और शुष्क मौसम के बीच जंगल की आग तेजी से फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाली आबादी के लिए भी जोखिम पैदा होता है. टैग की गई पोस्ट में अग्निशमन दल हुएस्का और जरागोजा की प्रांतीय काउंसिल को बचाने की जद्दोजहद करते देखे जा सकते हैं.

9000 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फैली आग

शुक्रवार को काफी भयावह तस्वीर और क्लिप्स सामने आए थे. जहां उत्तर-पूर्वी स्पेन के अर्गान में फायरफाइटर्स सदियों पुराने 'सैन जुआन डी ला पेना ' मोनेस्ट्री परिसर को बचाने की कोशिश में जुटे दिखे. यहां जंगल में लगी भीषण आग 9,000 हेक्टेयर से ज्यादा इलाके में फैल गई है. आस-पास के इलाकों से करीब 900 लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया. फायरफाइटर्स की टीमें इस ऐतिहासिक जगह के पास आग बुझाने में लगी हुई थीं.

स्रोत- आईएएनएस

ये भी पढ़ें: ओमान तट के पास रिसाव के बाद सैंकड़ों वर्ग किलोमीटर में फैला तेल, समुद्री जीवों पर मंडराया खतरा

Continue reading on the app

महिंद्रा ने दी बड़ी खुशखबरी, इन पुरानी eSUV में मिलेंगे नई Sporteq वाले कई नए फीचर

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि BE 6, XEV 9e और XEV 9S के मौजूदा ओनर्स को नए BE 6 SPORTEQ में ऑफर किए गए कुछ सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलेंगे। इन फीचर्स को ओवर-द-एयर यानी OTA अपडेट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी गई खास तारीख, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देगी ICC!

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर आईसीसी एक खास प्लान तैयार कर ही है. महात्मा गांधी के जीवन और उनके साउथ अफ्रीका से जुड़े इतिहास को लेकर टूर्नामेंट के लिए एक खास तारीख चुनी गई है. Sat, 15 Aug 2026 23:21:57 +0530

  Videos
See all

Indonesia 7.7 Earthquake: तबाही का मंजर! इमारतें ज़मींदोज, लैंडस्लाइड से मचाहड़कंप | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T18:45:30+00:00

Rajnath Singh: 'PM Modi पर राहुल गांधी की टिप्पणियां निंदनीय' #shorts #ytshorts #pmmodi #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T18:37:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers