Responsive Scrollable Menu

श्रीलंका के खिलाफ Test में Devdutt Padikkal और राहुल की 150 रनों की साझेदारी से भारत मजबूत

देवदत्त पडिक्कल (नाबाद 84) और लोकेश राहुल (नाबाद 77) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले के शुरुआती दिन शनिवार को चायकाल तक एक विकेट पर 197 रन बना लिए। पडिक्कल और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 150 रनों की अटूट साझेदारी कर ली है। पडिक्कल ने 122 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाए हैं, जबकि राहुल 162 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के के साथ 77 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने PM Modi के स्वतंत्रता दिवस भाषण को बताया विकसित भारत का खाका

बारिश और मैदान गीला होने के कारण दूसरे सत्र का खेल एक घंटे से अधिक देर से शुरू हुआ। भारत ने 101 रन पर एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे सत्र में बिना कोई विकेट गंवाए 96 रन जोड़कर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

Continue reading on the app

Hazlewood के 300 Test विकेट के बाद भी संकट में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश जीत के करीब

ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज फिर से नाकाम रहे जिससे बांग्लादेश शनिवार को यहां पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन ऐतिहासिक जीत के करीब पहुंच गया। पहली पारी में केवल 198 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 161 रन बनाए थे और वह अब भी बांग्लादेश से 67 रन पीछे है। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 426 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया का दारोमदार अब कैमरन ग्रीन (नाबाद 43) और एलेक्स कैरी (नाबाद 19) पर टिका है। ऑस्ट्रेलिया को अगर हार से बचना है तो उसे दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा जो अभी नामुमकिन लग रहा है। बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल करने के लिए छह विकेट चाहिए, जो संभवतः इस प्रारूप में उसकी की सबसे बड़ी जीत होगी।

इसे भी पढ़ें: Tanjid Hasan के शतक से Bangladesh 153 रन आगे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खड़ा किया 351 रन का स्कोर

बांग्लादेश ने सुबह अपनी पहली पारी छह विकेट पर 351 रन से आगे बढ़ाई और उसमें 75 महत्वपूर्ण रन जोड़े। बांग्लादेश ने इस तरह से पहली पारी में 228 रन की बढ़त हासिल की। मेहदी हसन मिराज ने 65 रन की शानदार पारी खेली।

इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिन के अंत में स्टीव स्मिथ को आउट किया। मेहदी ने हसन महमूद (14) के साथ 46 रन, ताइजुल इस्लाम (17) के साथ 18 रन और फिर तस्कीन अहमद (14) के साथ 46 रन की उपयोगी साझेदारी की। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की खराब फील्डिंग का भी पूरा फायदा उठाया जिसने तीसरे दिन तीन कैच छोड़े।

इसे भी पढ़ें: झुका बांग्लादेश, पहले दिखाए तेवर, अब भारत से मांग रहा मदद!

जोश हेज़लवुड ने शनिवार को गिरे सभी चार विकेट लिए। उन्होंने 89 रन देकर छह विकेट लिए। इस बीच उन्होंने मेहदी को आउट करके टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे किए।

इसे भी पढ़ें: IPL 2027 पर ऑस्ट्रेलिया के Head Coach का 'प्लान': Test Players की उपलब्धता पर गहरा सस्पेंस!

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज जेक वेदरल्ड (00) और ट्रैविस हेड (17) जल्दी आउट हो गए जिससे स्कोर दो विकेट पर 37 रन हो गया। इन दोनों को तेज गेंदबाज हसन महमूद ने आउट किया जिन्होंने पहली पारी में 55 रन देकर छह विकेट लिए थे। मार्नस लाबुशेन क्रीज पर काफी सक्रिय नजर आए, लेकिन स्पिनर ताइजुल इस्लाम की एक सीधी गेंद को चूक गए और 59 गेंदों में 31 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

मैच को बचाने की ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें स्मिथ के कंधों पर टिकी थीं और इस अनुभवी खिलाड़ी ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की लेकिन तब मैच बांग्लादेश की ओर मुड़ गया, जब मेहदी ने अपनी ही गेंद पर स्मिथ (44) का कैच लपका। इससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 122 रन हो गया।

Continue reading on the app

  Sports

केएल राहुल की चोट कितनी गंभीर... दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए आएंगे या नहीं? कोच सितांशु कोटक ने दी इंजरी अपडेट

Sitanshu Kotak big update of KL Rahul Injury: गॉल टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका के खिलाफ 77 रन बनाकर उपकप्तान केएल राहुल मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए. हालांकि, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने राहत का अपडेट देते हुए कहा कि राहुल अब ठीक हैं और दूसरे दिन खेलने उतर सकते हैं. उन्होंने राहुल की बहुमुखी प्रतिभा और लचीलेपन की जमकर तारीफ की. पहले दिन 2 विकेट पर 288 रन बनाने वाली भारतीय टीम को कोटक ने आगाह किया कि गॉल की पिच तीसरे-चौथे दिन स्पिनरों को मदद करेगी. Sat, 15 Aug 2026 22:42:43 +0530

  Videos
See all

Ranchi Tiranga Yatra:'तिरंगे' से डरी सोरेन सरकार..देवेंद्र महतो के साथ मारपीट ! | JPSC Protest Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T17:37:45+00:00

CM Yogi Gen Z Power Statement : योगी बोले..Gen-Z' हमारी सबसे बड़ी ताकत है! #shorts #yogiadityanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T17:35:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers