Responsive Scrollable Menu

Israel के राष्ट्रपति ने X पर पोस्ट कर भारत से घनिष्ठ मित्रता और मजबूत करने की जताई उम्मीद

इजराइल के राष्ट्रपति आइजक हर्जोग ने शनिवार को भारत और उसके नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और दोनों देशों के बीच ‘‘घनिष्ठ मित्रता’’ को और मजबूत करने का आह्वान किया। हर्जोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इजराइल की ओर से, मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की ‘अद्भुत जनता’ को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर करे कि इजराइल तथा भारत के बीच यह घनिष्ठ मित्रता लगातार और मजबूत होती रहे।’’ इजराइल के विदेश मंत्रालय ने भी शुभकामनाएं दीं। पूरे इजराइल से 400 से अधिक भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए तेल अवीव जिले के इस उत्तरी तटीय शहर में एकत्र हुए।

भारत के मिशन ने इजराइल में ‘सूर्यपथ तिरंगा’ के आयोजन के मद्देनजर कार्यक्रम सुबह जल्दी शुरू किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। राजदूत जे. पी. सिंह ने लोगों द्वारा लगाए जा रहे देशभक्ति के नारों के बीच तिरंगा फहराया।

इसे भी पढ़ें: Vladimir Putin ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी

समारोह की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ हुई। इस बीच, इजराइल में भारतीय समुदाय ने स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। तिरंगा फहराने के बाद भारतीय मिशन ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया।

Continue reading on the app

फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक Har Ghar Tiranga अभियान के तहत दुनिया भर में मनाया गया Independence Day

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत का तिरंगा दुनिया भर में पूरब से पश्चिम की ओर एक प्रतीकात्मक यात्रा कर रहा है और फिजी से लेकर सैन फ्रांसिस्को तक दुनिया भर में मौजूद भारतीय मिशनों में इसे लगातार फहराया जा रहा है। इस पहल का नाम ‘सूर्यपथ तिरंगा’ रखा गया है। यह हर घर तिरंगा अभियान का ही एक हिस्सा है—एक ऐसा राष्ट्रीय और वैश्विक कार्यक्रम जो भारतीयों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस मनाते समय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है।

इस पहल की शुरुआत प्रशांत महासागर के छोटे से द्वीपीय देश फिजी में भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे (स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजे) हुई, जहां उच्चायुक्त सुनीत मेहता ने सुवा स्थित ‘इंडिया हाउस’ में तिरंगा फहराया। इसके बाद यह झंडा भारतीय मिशनों के जरिए पश्चिम की ओर बढ़ा और न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, वियतनाम, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, म्यांमा, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव, उज्बेकिस्तान, ओमान, यूएई, कतर, कुवैत और सऊदी अरब में जश्न मनाया गया। इसके बाद झंडा फहराने का यह कार्यक्रम एशिया, अफ्रीका और यूरोप में आगे बढ़ा, जिसमें इथियोपिया, रूस, केन्या, इजराइल, मिस्र, दक्षिण अफ्रीका, लातविया, जर्मनी, इटली, बेल्जियम, नीदरलैंड, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, मोरक्को और आइसलैंड में स्थित भारतीय मिशन शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: Vladimir Putin ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी

अमेरिकी महाद्वीप की बात करें तो, ब्राजील, सूरीनाम, गुयाना, अर्जेंटीना, त्रिनिदाद और टोबैगो, डोमिनिकन रिपब्लिक, कोलंबिया, कनाडा (ओटावा और टोरंटो), जमैका, अमेरिका (न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन), पेरू और मैक्सिको में भारतीय मिशनों पर भारतीय झंडा फहराया जाएगा। दिन का आखिरी झंडा सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास फहराएगा, जहां भारतीय समयानुसार रात लगभग 8:30 बजे रिले का समापन होगा। वेलिंगटन में, भारतीय समुदाय के 500 से ज्यादा लोगों और स्थानीय दोस्तों ने स्वतंत्रता दिवस के जश्न में हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें: Red Fort पर 80वें Independence Day पर गूंजा वंदे मातरम्, PM Modi ने 75 मिनट का भाषण दिया

वहां उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी ने तिरंगा फहराया और देश के नाम राष्ट्रपति का संदेश पढ़कर सुनाया। समुदाय के लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ‘हर घर तिरंगा’ सेल्फ़ी अभियान में भी भाग लिया। बीजिंग में, भारतीय समुदाय के सदस्यों और “भारत के दोस्तों” की मौजूदगी में, बारिश के बावजूद राजदूत विक्रम दुरईस्वामी ने भारतीय दूतावास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपति के संबोधन के कुछ अंश पढ़कर सुनाए।

टोक्यो में, भारतीय राजदूत नगमा मल्लिक ने दूतावास में तिरंगा फहराया और देश के नाम राष्ट्रपति का संबोधन पढ़कर सुनाया। स्पेन में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक भारतीय तिरंगा साथ रखें और भारतीयों को ‘हर घर तिरंगा’ का जोश फैलाने के लिए प्रेरित करें।” भारत के संस्कृति मंत्रालय ने पहले एक बयान में कहा था कि इस पहल का मकसद स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भारतीय मिशनों और दुनिया भर में बसे भारतीय समुदाय की भागीदारी को उजागर करना और अलग-अलग टाइम जोन में एक साझा, लगातार चलने वाले जश्न का एहसास पैदा करना है। इस रिले के तहत शामिल प्रमुख राजनयिक केंद्रों के अलावा, विदेशों में कई अन्य दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में भी भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने PM Modi के सप्तधारा मंत्र को आत्मनिर्भरता हासिल करने का मजबूत आधार बताया

दुबई में, महावाणिज्य दूत विष्णु वर्धन रेड्डी ने भारत के महावाणिज्य दूतावास में तिरंगा फहराया और भारत-यूएई के मज़बूत रिश्तों और भारतीय समुदाय के योगदान पर ज़ोर दिया।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: बिना खेले सरफराज खान फिर हो जाएंगे बाहर? ध्रुव जुरेल ने गॉल टेस्ट से बढ़ाई 2 खिलाड़ियों की टेंशन

Dhruv Jurel vs Sri Lanka: गॉल टेस्ट में बतौर स्पेशलिस्ट बैटर ध्रुव जुरेल ने एक शानदार पारी खेली. वो नंबर-6 पर खेलते हुए अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे. उनकी इस पारी ने 2 खिलाड़ियों की टेंशन बढ़ा दी है. Sun, 16 Aug 2026 19:46:03 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Balochistan की आजादी के बाद Pakistan कंगाल हो जाएगा ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T14:07:32+00:00

चेन्नई के बच्चे शहरी गर्मी का मुकाबला कर रहे हैं [How Chennai kids are fighting deadly urban heat] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T14:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers