A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

कर्नाटक MLC चुनाव: भाजपा को बड़ा झटका, निष्कासित विधायकों ने कांग्रेस को दिया वोट, हो गया खेला

कर्नाटक में विधान परिषद की सात सीटों पर चुनाव हो रहा है। इस प्रक्रिया के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो निष्कासित विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

भाजपा से निष्कासित विधायक एसटी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार ने खुले तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी को अपना वोट दिया। मतदान के दौरान ये दोनों विधायक मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ एक तस्वीर में भी नजर आए हैं, जो इस घटनाक्रम को और भी महत्वपूर्ण बना देता है। माना जा रहा है कि इन भाजपा विधायकों की क्रॉस-वोटिंग कांग्रेस को विधान परिषद में पांचवीं सीट हासिल करने के लिए जरूरी संख्या जुटाने में निर्णायक मदद करेगी।

मुख्यमंत्री बनने के बाद डीके शिवकुमार के लिए पहली बड़ी चुनावी परीक्षा

यह चुनावी लड़ाई सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए पहली बड़ी चुनौती है, खासकर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के पदभार संभालने के बाद। कर्नाटक में कुछ दिनों पहले ही सत्ता परिवर्तन हुआ है और डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला है। सीएम पद संभालने के बाद सत्ताधारी कांग्रेस के लिए यह पहला चुनावी मुकाबला है, जहां उसे अपनी ताकत साबित करनी है। विधान सौध में सुबह नौ बजे शुरू हुआ मतदान आज शाम चार बजे तक चलेगा। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, मतगणना आज शाम पांच बजे से शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे, जिससे तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

विधान परिषद की एक सीट जीतने के लिए 28 वोट जरूरी

जीत के आंकड़ों की बात करें तो, प्रत्येक उम्मीदवार को विधान परिषद में सीट जीतने के लिए कम से कम 28 वोटों की आवश्यकता है। विधानसभा में अपने संख्या बल के आधार पर कांग्रेस आसानी से छह में से चार सीटें जीत सकती है, जबकि मुख्य विपक्षी दल भाजपा दो सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। हालांकि, सातवीं सीट के लिए मुकाबला बेहद कड़ा है। इस सीट पर कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन दोनों में से किसी भी पार्टी के पास अकेले दम पर यह सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है। ऐसे में, सत्तारूढ़ कांग्रेस निर्दलीय विधायकों और भाजपा से निष्कासित इन विधायकों की मदद से कुल सात में से पांच सीटें जीतने की जुगत में है, जो उसके लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

चुनावी मैदान में कांग्रेस की ओर से टी. कामकनूर, पी वी मोहन, बी.के. हरिप्रसाद (जो प्रदेश अध्यक्ष भी हैं), शिवन्ना बी.एस. और विनय कार्तिक प्रकाश जैसे पांच प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं, भाजपा ने लिंगराज पाटिल और रघु आर को मैदान में उतारा है, जबकि जद(एस) से गोविंदराजू किस्मत आजमा रहे हैं।

MLC चुनाव के लिए कर्नाटक विधानसभा के समीकरण

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में मौजूदा स्थिति देखें तो सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 134 विधायक हैं। भाजपा के 62 और जद(एस) के 18 विधायक हैं। इनके अलावा, कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष का एक-एक विधायक है। दो निर्दलीय, तीन असंबद्ध सदस्य और एक अध्यक्ष भी विधानसभा का हिस्सा हैं, जबकि दो सीटें वर्तमान में खाली हैं। मतदान के बीच भाजपा के दो विधायकों का सीएम के साथ गलबहियां करना और कांग्रेस को वोट देना निश्चित तौर पर भाजपा के लिए चिंता का सबब है और यह राज्य की राजनीतिक दिशा में कुछ अलग संदेश दे रहा है, जो नतीजों पर गहरा असर डाल सकता है।

Continue reading on the app

किलिमंजारो फतह करने वाली इंस्पेक्टर दीपिका गौतम को DGP ने किया सम्मानित

किलिमंजारो फतह करने वाली निरीक्षक दीपिका गौतम ने मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना से सौजन्‍य भेंट की
दीपिका ने हाल ही में अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी पर तिरंगा फहराया है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से  दीपिका गौतम ने पुलिस मुख्यालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर DGP कैलाश मकवाणा ने उन्‍हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

DGP ने की सराहना 

उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए डीजीपी ने कहा कि यह सफलता मध्यप्रदेश पुलिस की महिला अधिकारियों की क्षमता, साहस, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि निरीक्षक दीपिका गौतम ने अपनी उपलब्धि से प्रदेश की महिलाओं, युवाओं तथा पुलिस बल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी है।

मध्यप्रदेश पुलिस की पहली महिला अधिकारी

राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB), पुलिस मुख्यालय में पदस्थ इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने 29 मई 2026 को अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो के Gilmans point 5685m पर पहुंचकर तिरंगा एवं मध्यप्रदेश पुलिस का ध्वज फहराया। इस अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान में वे भारत की एकमात्र प्रतिभागी थीं। इस उपलब्धि के साथ निरीक्षक दीपिका गौतम मध्यप्रदेश पुलिस की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं, जिन्होंने तंजानिया स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्वत शिखर पर सफलतापूर्वक फतह कर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है।

पांच दिनों का अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं कठिन अभियान

माउंट किलिमंजारो अभियान पांच दिनों का अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं कठिन अभियान था। इस दौरान तीन बेस कैंप पार करने के बाद अंतिम चढ़ाई रात्रि में प्रारंभ की गई। अभियान के दौरान तापमान माइनस 10 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था तथा लगातार बदलते मौसम ने परिस्थितियों को और अधिक कठिन बना दिया था। इन चुनौतियों के बावजूद निरीक्षक दीपिका गौतम ने अदम्य साहस, धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए सफलता प्राप्त की।

Continue reading on the app

  Sports

glenn phillips record: ग्लेन फिलिप्स ने पहला ही टेस्ट शतक जड़कर बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, मैदान पर नहीं रुकी तालियां

glenn phillips record: केनिंग्टन ओवल के मैदान पर ग्लेन फिलिप्स ने 100 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसके साथ ही वह तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने ब्रेंडन मैकुलम और मार्टिन गप्टिल के बाद सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने हैं. नंबर-7 पर आकर फिलिप्स ने कीवी टीम के लिए पहली पारी में यह महत्वपूर्ण रन बनाए. फिलिप्स आउट होकर लौटे तो स्टेडियम तालियों की गड़गड़हड़ से गूंज उठा. चाहे इंग्लैंड का सपोर्टर ही क्यों न हो, हर किसी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया. Thu, 18 Jun 2026 23:02:14 +0530

  Videos
See all

"तमिलनाडु में 'त्रिभाषा नीति' पर बड़ा फैसला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T18:12:26+00:00

"SP-कांग्रेस के 24 सांसद BJP के संपर्क में?" #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T18:16:17+00:00

Baat Pate Ki: दिल्ली में नवजातों की बिक्री का बड़ा खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T18:15:26+00:00

#shorts: "क्रॉस-वोटिंग के दावों पर डी.के.शिवकुमार का बड़ा बयान!" #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T18:14:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once