Responsive Scrollable Menu

Aaj ki 100 Badi khabar Live : आज की 100 बड़ी खबरें | PM Modi Speech Independence Day | Lal Qila

Aaj ki 100 Badi khabar Live : आज की 100 बड़ी खबरें | PM Modi Speech Independence Day | Lal Qila | Headlines Today | Top 100 News | Top Headlines Today Live | Superfast 100 News Today | Top 100 News | Fast News | Hindi News LIVE | Top 100 News Today | Headlines Today | PM Modi | Rahul Gandhi | Pakistan News | Ranchi Protest | Jharkhand News | Parliament Monsoon Session | FCRA Amendment Bill 2026 #top100 #superfastnews #fastnews #live #timesnownavbharat #ranchiprotest #jharkhandnews #parliamentsession #pmmodi #rahulgandhi #hindinews #fcrabill #amitshah You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

Red Fort पर 80वें Independence Day पर गूंजा वंदे मातरम्, PM Modi ने 75 मिनट का भाषण दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को देशभक्ति की भावना और बहुस्तरीय सुरक्षा के बीच यहां लालकिला परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया। लालकिले पर समारोह के दौरान पहली बार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गाया गया। इस अवसर पर सेना के एक बैंड ने ‘वंदे मातरम्’ की धुन बजाई।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और फिर राष्ट्रगान गाया गया। राष्ट्रगान की प्रस्तुति 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के गनर द्वारा स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग करते हुए 21 तोपों की सलामी के साथ तालमेल बिठाकर की गई। प्राचीर पर फूलों की सजावट के केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज को दर्शाया गया, जिसके चारों ओर हिंदी में ‘वंदे मातरम’ लिखा था।

इसे भी पढ़ें: PM Modi के Independence Day भाषण में 'मेरे प्यारे देशवासियों' रहा सबसे पसंदीदा शब्द, इस साल 40 बार किया उल्लेख

ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को ‘राष्ट्रीय सलामी’ दी गई। इसके बाद भारतीय वायुसेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने कार्यक्रम स्थल पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की जिनमें से एक पर राष्ट्रीय ध्वज लगा था और दूसरे पर ‘वंदे मातरम्’ को दर्शाने वाला झंडा था। लालकिले पर मोदी की अगवानी के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह मौजूद थे।

दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी प्रधानमंत्री को सलामी स्थल तक लेकर पहुंचे। इसके बाद मोदी ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 75 मिनट का संबोधन दिया।

इस दौरान अमित शाह, किरेन रीजीजू, किंजारपु राम मोहन नायडू, भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी तथा सैन्य अधिकारियों सहित विभिन्न केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। हालांकि, लोकसभा और राज्यसभा के विपक्ष के नेता क्रमश: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे लगातार दूसरे साल इस समारोह में शामिल नहीं हुए। भारतीय सेना इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए समन्वय सेवा थी।

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi की बड़ी अपील, दुनिया की टॉप 5 में शामिल हों Indian Pharma Companies

मोदी के भाषण के समापन पर, बड़ी संख्या में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों और ‘माय भारत’ स्वयंसेवकों ने ‘वंदे मातरम्’ गाया, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर ‘वंदे मातरम्’ शब्द अंकित था, जहां एनसीसी कैडेट और ‘माय भारत’ के स्वयंसेवक बैठे हुए थे। ज्ञानपथ पर ‘विकसित भारत @2047’ थीम को दर्शाने वाली आकृतियां लगाई गई थीं।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस भव्य समारोह में ‘वंदे मातरम्’ की स्थायी विरासत के 150 साल पूरे होने और 2047 तक देश की विकसित भारत यात्रा को आगे बढ़ाने में ‘युवा शक्ति’ की ऊर्जा, आकांक्षाओं और महत्वपूर्ण योगदान का जश्न मनाया गया। लालकिले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के निमंत्रण कार्ड में नवनिर्मित सेवा तीर्थ परिसर को प्रमुखता से दर्शाया गया, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय हैं। निमंत्रण कार्ड पर एक ‘धर्म चक्र’ भी चित्रित था, जो ‘‘धार्मिक कर्तव्य और निरंतर नि:स्वार्थ कार्य के शाश्वत आंदोलन’’ का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने कहा: सतर्क रहकर दिमागी नक्सल को पहचानना और अलग करना होगा

बैठने की जगहों का नाम भारत की प्रमुख झीलों के नाम पर रखा गया था, जिनमें बड़खल, भीमताल, चंद्रताल, चिलिका, दलपत सागर, डिमना, दूधसागर, हाफलोंग, हरिके, हुसैन सागर, कंवर, कांकरिया, पैंगोंग सो, पुलिकट, पुष्कर और रवींद्र सरोवर शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में, मोदी सुरक्षा घेरे से निकलकर युवा प्रशंसकों की भीड़ के साथ घुल-मिल गए, जिसमें एनसीसी कैडेट और ‘माय भारत’ स्वयंसेवक शामिल थे। भाजपा ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर बातचीत के दृश्य साझा किए और कहा, ‘‘जेन अल्फा तथा प्रधानमंत्री मोदी के बीच एक अलग ही रिश्ता है।’’ लालकिला परिसर में आयोजित समारोह में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों ने भाग लिया।

इस साल लालकिले पर समारोह देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया। मंत्रालय ने इससे पहले कहा था कि इनमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के स्वयंसेवक, पीएम मुद्रा योजना के तहत महिला उद्यमी, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ‘माय इंडिया’ स्वयंसेवक और पीएमएवाई (यू) के लाभार्थी तथा पीएम स्वनिधि के तहत रेहड़ी-पटरी वाले शामिल हैं। इस भव्य समारोह में भाग लेने के लिए पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

2027 वर्ल्ड कप का मास्टर प्लान तैयार, 2 अक्टूबर से आगाज! 21 नवंबर को फाइनल... गांधी जयंती, अफ्रीका कनेक्शन और बदला फॉर्मेट

2027 ODI World Cup begin on October 2: 2027 का आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शुरू हो सकता है. महात्मा गांधी की 158वीं जयंती के दिन इस महाकुंभ का आगाज भारत और सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ उनके ऐतिहासिक जुड़ाव को खास श्रद्धांजलि देगा. 14 टीमों और 12 मैदानों वाले इस टूर्नामेंट में 'सुपर सीरीज' और 'सुपर सेवन' का नया रोमांचक फॉर्मेट देखने को मिलेगा. Sat, 15 Aug 2026 23:14:11 +0530

  Videos
See all

Bank Locker Theft: बैंक लॉकर से 50 लाख साफ! Locker Safety Rules 2026 | RBI Locker Guidelines #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T21:00:20+00:00

Abhinay Sir on PM Modi : पीएम Modi पर अभिनय सर ने क्या बोलकर सबको चौंकाया ? l Jharkhand Protest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T20:45:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers