World's Largest Road Networks: दुनिया के 5 देश जहां फैला है सड़कों का सबसे बड़ा नेटवर्क, जानें किस नंबर पर है भारत?
World's Largest Road Networks: किसी भी देश के विकास में सड़क नेटवर्क अहम भूमिका निभाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देश में दुनिया का सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है? आइए जानते हैं.
IND vs ENG: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, 3 खिलाड़ियों का हो सकता डेब्यू
IND vs ENG Lords Test: इंग्लैंड ने जुलाई में भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले ऐतिहासिक महिला टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। यह मुकाबला कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा।
टीम की कमान नैट साइवर-ब्रंट के हाथों में होगी। इसके साथ ही वह लॉर्ड्स में टेस्ट मैच में इंग्लैंड महिला टीम की कप्तानी करने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। क्रिकेट जगत में होम ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर लॉर्ड्स ने हाल ही में अपने 150वें मेंस टेस्ट की मेजबानी की थी और अब यहां महिला क्रिकेट का भी नया अध्याय शुरू होने जा रहा।
इंग्लैंड की टीम में अनुभव और युवा प्रतिभा का अच्छा संतुलन देखने को मिलता। पूर्व कप्तान हीथर नाइट अपने करियर का 15वां टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं। नाइट टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं और उनसे बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद होगी।
वहीं, युवा बल्लेबाज एलिस कैप्सी को भी टीम में जगह मिली। उनके साथ टिली कॉर्टीन-कोलमैन और मैडी विलियर्स को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। ये तीनों खिलाड़ी अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रही हैं और भारत के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में उन्हें मौका मिल सकता है।
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला महिला क्रिकेट के लिए भी एक बड़ा अवसर माना जा रहा। लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक मैदान पर पहला महिला टेस्ट आयोजित होना इस खेल की बढ़ती लोकप्रियता और विकास का संकेत है। अब क्रिकेट फैंस की नजरें जुलाई में होने वाले इस मुकाबले पर होंगी, जहां दोनों टीमें इतिहास का हिस्सा बनने के साथ-साथ जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
भारत के खिलाफ़ इंग्लैंड महिला टेस्ट टीम: नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माया बाउचर, ऐलिस कैपसी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एमा लैंब, ग्रेस पॉट्स, ऐली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इज़ी वोंग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi