Explainer: क्या शरवरी बन सकती हैं अगली आलिया भट्ट? 'Alpha' की रिलीज से पहले जानिए दोनों का सफर
Alia Bhatt vs Sharvari Wagh: बॉलीवुड में जब भी कोई नई एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ने लगती है, तो उसकी तुलना अक्सर किसी फेमस स्टार से होने लगती है. ऐसे ही कुछ इन दिनों एक्ट्रेस शरवरी वाघ और आलिया भट्ट के बीच देखने को मिल रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजहयशराज फिल्म्स की नई स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा है, जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस एक साथ नजर आने वाली हैं. वहीं, हाल ही में फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर आलिया VS शरवरी हो रहा है.
अल्फा के ट्रेलर में आलिया और शरवरी धमाकेदार एक्शन करती थी. तो बस फिर क्या था तब से सोशल मीडिया पर लगातार ये सवाल पूछा जा रहा है कि-क्या शरवरी आने वाले समय में आलिया भट्ट जैसा मुकाम हासिल कर पाएंगी? तो चलिए दोनों एक्ट्रेसेस के करियर के बारे में जानते हैं.
आलिया भट्ट का फिल्मी करियर
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म को काफी पसंद किया गया था और आलिया रातोंरात चर्चा में आ गई थी. हालांकि स्टारकिड होने की वजह से उन्हें नेपोटिज्म और एक्टिंग को लेकर काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था. लेकिन फिर आलिया ने अपनी एक्टिंग से ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाह दिया और हाईवे में अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान कर डाला.
आलिया की एक्टिंग ने किया इंप्रेस
अपने करियर में आलिया ने कई फिल्में की हैं और हाईवे के बाद उड़ता पंजाब, राजी, गली बॉय और गंगूबाई काठियावाड़ी में तो आलिया की एक्टिंग ने कमाल ही कर दिया. इन फिल्मों ने साबित कर दिया कि आलिया को भले ही स्टारकिड होने का फायदा मिला हो, लेकिन इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी पहचान एक्टिंग से बनाई है. आज आलिया उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं जिनके नाम पर फिल्में बिकती हैं. अभिनय, बॉक्स ऑफिस और ब्रांड वैल्यू, तीनों ही मामलों में आलिया ने खुद शामिल किया है.
ये भी पढ़ें- Alpha Trailer: 'लंका जलाने आई सीता', अल्फा के ट्रेलर में आलिया भट्ट के एक्शन ने मचा दी तबाही; ऋतिक देंगे सरप्राइज
शरवरी का फिल्मी करियर
दूसरी ओर शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) का फिल्मी करियर स्ट्रग्ल भरा रहा है. उन्होंने सीधे बड़े बैनर की हीरोइन बनकर शुरुआत नहीं की, बल्कि फिल्मों में आने से पहले वो कई प्रोजेक्ट्स में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने करीब 7 सालों तक ऑडिशन दिए और कई बार रिजेक्शन झेला. फिर उन्हें पहला ब्रेक वेब सीरीज 'The Forgotten Army' में मिला. इसके बाद उन्होंने फिल्म बंटी और बबली से बॉलीवुड में डेब्यू किया. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई.
शरवरी की लाइफ में सबसे बड़ा बदलाव हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'Munjya' से आया. कम बजट में बनी इस फिल्म ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. इस फिल्म के बाद शरवरी को बड़े स्तर पर पहचान मिली. फिर शरवरी ने 'वेदा' और 'महाराजा' जैसी फिल्में की. वहीं, शरवरी के हाथ इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' भी लगी, जो इन दिनों सिनेमाघरों में कमाल कर रही है.
Alpha हो सकती है शरवरी के लिए टर्निंग पॉइंट
शरवरी के लिए अल्फा में काम करना काफी बड़ा माना जा रहा है. एक तरफ वो आलिया भट्ट जैसी स्टार के साथ काम कर रही है. तो दूसरी तरफ ये फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है. इस यूनिवर्स में इससे पहले सलमान खान की 'एक था टाइगर' (Ek Tha Tiger), 'टाइगर जिंदा है' (Tiger Zinda Hai), ऋतिक की वार (War) और शाहरुख खान की पठान (Pathaan) जैसी सफल फिल्में शामिल हैं. अब तक इस यूनिवर्स में मेल सुपरस्टार रहे हैं, लेकिन अल्फा के जरिए पहली बार दो फिमेल एक्ट्रेसेस को लीड में रखा गया है. यही वजह है कि फिल्म पर पूरे बॉलीवुड की नजर बनी हुई है. ऐसे में अगर ये फिल्म सफल रहती है और शरवरी का किरदार दर्शकों को पसंद आता है, तो यह उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Alpha के बैकग्राउंड म्यूजिक का अर्जुन रामपाल से निकला कनेक्शन? जानें क्या है इस Afro हाउस ट्रैक का मतलब?
शरवरी और आलिया में क्या है कॉमन?
आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत बड़े लॉन्च के साथ की थी, जबकि शरवरी ने धीरे-धीरे अपनी जगह बनाई. आलिया के पास एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस हैं और कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं. वहीं शरवरी अभी अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं. हालांकि दोनों में एक समानता जरूर है, दोनों ने अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा है. आलिया ने अपने शुरुआती सालों में लगातार अलग-अलग किरदार चुनकर खुद को साबित किया, जबकि शरवरी भी ऐसा ही कुछ करती नजर आ रही हैं.
शरवरी के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां
वहीं, जिस तरह से सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि शरवरी अगली आलिया भट्ट बन सकती है, तो बता दें कि आलिया भट्ट जैसा स्टार बनने के लिए सिर्फ एक हिट फिल्म काफी नहीं होती. इसके लिए लगातार हिट फिल्मों, मजबूत एक्टिंग और दर्शकों के साथ जुड़ाव की जरूरत होती है. ऐसे में शरवरी को अल्फा के बाद अपनी फिल्मों का चुनाव सोच-समझकर करना होगा. उन्हें बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ साबित करनी होगी. वहीं, शरवरी को अलग-अलग किरदार निभाने होंगे.
बता दें, आलिया की सबसे बड़ी ताकत यही रही है कि उन्होंने रोमांस, ड्रामा, थ्रिलर और बायोपिक जैसे हर जॉनर की फिल्में की और लोगों के सामने खुद को साबित किया हैं. वहीं, शरवरी को भी यही रास्ता तय करना होगा. वहीं, हो सकता है कि अल्फा की रिलीज के बाद शरवरी के करियर को नई ऊंचाई मिले. अब ये कहना कितना सही होगा या गलत ये तो 3 जुलाई को फिल्म रिलीज के पता साफ हो जाएगा.
FAQ
1. शरवरी और आलिया की तुलना क्यों हो रही है?
- अल्फा के ट्रेलर के बाद दोनों की परफॉर्मेंस और स्टारडम को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
2. शरवरी के करियर का टर्निंग पॉइंट क्या रहा?
- फिल्म Munjya की सफलता ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई.
3. आलिया भट्ट की सफलता की वजह क्या है?
- दमदार एक्टिंग और अलग-अलग तरह के किरदार चुनना.
4. क्या Alpha शरवरी के करियर को बदल सकती है?
- हां, फिल्म हिट होने पर उन्हें इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- Alpha गर्ल Sharvari ने 7 साल तक दिए थे ऑडिशन, झेले कई रिजेक्शन, फिर ऐसे लगी फिल्मों की लाइन
केंद्रीय बजट 2026 के सुधारों से कूरियर सेक्टर को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, ई-कॉमर्स निर्यातकों को होगा फायदा: उद्योग जगत
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में यूनियन बजट 2026 में एक्सप्रेस (कूरियर) सेक्टर के लिए घोषित नीतिगत सुधारों पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत, सीमा शुल्क विभाग और व्यापार विशेषज्ञों ने भाग लिया और बजट में घोषित नई व्यवस्थाओं और उनके संभावित प्रभावों पर विस्तार से बात की।
इस दौरान, न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (एफआईईओ) के महानिदेशक और सीईओ अजय सहाय ने कहा कि बजट 2026 में कूरियर आयात-निर्यात नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले ई-कॉमर्स के जरिए कूरियर और डाक माध्यम से होने वाले निर्यात पर 10 लाख रुपए की मूल्य सीमा लागू थी, लेकिन अब सरकार ने इस सीमा को समाप्त कर दिया है।
उन्होंने कहा कि इस फैसले से भारतीय निर्यातकों को काफी फायदा होगा, खासकर उन कंपनियों को जो उच्च मूल्य वाले उत्पादों का निर्यात करती हैं। इससे भारतीय उत्पादों की वैश्विक बाजारों तक पहुंच और अधिक मजबूत होगी।
वहीं, ईआईसीआई के सीईओ विजय कुमार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि बजट में घोषित सुधारों का मुख्य उद्देश्य कारोबार को आसान बनाना है। उन्होंने बताया कि उच्च मूल्य वाले उत्पादों के निर्यात पर लगी सीमा हटाने से निर्यातकों को कूरियर माध्यम से बड़े मूल्य की शिपमेंट भेजने में सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय गंतव्य पर अस्वीकार होने वाली खेपों (रिटर्न-टू-ओरिजिन - आरटीओ) को वापस लाने की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। उनका मानना है कि ये सुधार व्यापार जगत के सामने आने वाली कई चुनौतियों को कम करेंगे और निर्यात गतिविधियों को नई गति देंगे।
इसके अलावा, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य योगेंद्र गर्ग ने न्यूज एजेंसी से कहा कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस और कूरियर उद्योग की सबसे बड़ी चुनौतियों में मूल्य सीमा और रिटर्न-टू-ओरिजिन जैसी सुविधाओं का अभाव शामिल था।
उन्होंने कहा कि सरकार ने इन बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक सुधार किए हैं, जिससे कूरियर और एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स उद्योग को अधिक तेज, सरल और प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकेगा।
इसके साथ ही, दिल्ली के एयर कार्गो के कमिश्नर योगेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट में व्यापार और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। इन्हीं सुधारों की जानकारी उद्योग जगत तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए बदलावों से व्यापार प्रक्रियाएं अधिक सरल और प्रभावी बनेंगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि बजट 2026 में किए गए ये सुधार भारतीय निर्यातकों, ई-कॉमर्स कंपनियों और लॉजिस्टिक्स उद्योग के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। मूल्य सीमा हटने और प्रक्रियाओं के सरलीकरण से भारतीय उत्पादों की वैश्विक बाजारों में पहुंच बढ़ेगी, जबकि व्यापार करने में आसानी आने से देश के निर्यात को भी नया बल मिलेगा।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.




News Nation


















