Responsive Scrollable Menu

NSE IPO: एनएसई में हिस्सेदारी वाली कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी, न्यू इंडिया 14% उछला

एनएसई के कई शेयरहोल्डर्स ओएफएस में अपने शेयर बचेंगे। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी शामिल हैं। इन सभी के शेयरों में 18 जून को तेजी देखने को मिली

Continue reading on the app

Delhi: दिल्ली के लुटियंस ज़ोन में ₹1,260 करोड़ में बिका बंगला! दिग्गज कारोबारी को 4 गुना हुआ फायदा

Delhi Subhash Chandra News: एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने दिल्ली के लुटियंस जोन एरिया में स्थित एक बंगला 1,260 करोड़ रुपये में एक अज्ञात कारोबारी को बेच दिया है। इसे हाल के सबसे महंगे रियल एस्टेट सौदों में से एक माना जा रहा है। करीब तीन एकड़ में फैला यह बंगला कनॉट प्लेस और इंडिया गेट के पास भगवान दास रोड पर स्थित है

Continue reading on the app

  Sports

Women T20 World cup: भारत को लगा झटका, स्टार स्पिनर टी20 विश्व कप से आउट!

भारतीय महिला टीम की ऑफस्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल महिला टी20 वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गईं। उन्हें टखने के लिगामेंट में चोट लगी है, जिसके बाद उनके टूर्नामेंट में आगे खेलने की संभावना बेहद कम मानी जा रही।

श्रेयंका को बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी। वह अपने स्पेल की पहली ही गेंद के बाद मिड-ऑन की दिशा में गई गेंद को रोकने की कोशिश कर रही थीं, तभी उनका टखना मुड़ गया। चोट इतनी गंभीर थी कि वह पैर पर वजन नहीं डाल सकीं और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया। लेकिन इंग्लैंड दौरे पर गई इंडिया-ए महिला टीम की कुछ स्पिनर खिलाड़ियों पर नजर रखी जा सकती है। इनमें मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत और कप्तान अनुष्का शर्मा शामिल हैं।

यह चोट श्रेयंका के लिए एक और बड़ा झटका। जुलाई 2024 में उंगली टूटने के कारण वह उस साल का टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाई थीं। इसके बाद दोनों पैरों में शिन स्प्लिंट्स और फिर कलाई में स्ट्रेस रिएक्शन की समस्या ने भी उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रखा। लगभग एक साल बाद उन्होंने वुमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में वापसी की थी और फिर आरसीबी को 2026 महिला प्रीमियर लीग खिताब दिलाने में योगदान दिया था।

भारत ने मौजूदा महिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार शुरुआत की है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराया है। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को मैनचेस्टर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। 

Thu, 18 Jun 2026 23:03:27 +0530

  Videos
See all

"तमिलनाडु में 'त्रिभाषा नीति' पर बड़ा फैसला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T18:12:26+00:00

DNA Sandesh : अनुशासन की कीमत छोटी होती है, लेकिन अव्यवस्था का बिल हमेशा बहुत बड़ा ...| Zee News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T18:13:06+00:00

#shorts: "क्रॉस-वोटिंग के दावों पर डी.के.शिवकुमार का बड़ा बयान!" #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T18:14:25+00:00

"SP-कांग्रेस के 24 सांसद BJP के संपर्क में?" #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T18:16:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers