Responsive Scrollable Menu

राधा-कृष्ण की कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं इम्तियाज अली, बोले- वो केवल लव स्टोरी नहीं

मैं वापस आऊंगा के लिए तारीफें बटोर रहे इम्तियाज अली ने कहा कि वो राधा-कृष्ण की कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राधा-कृष्ण की कहानी केवल एक लव स्टोरी नहीं है। 

Continue reading on the app

बास्केटबॉल कोर्ट पर बेटियों का जलवा! सब-जूनियर राज्य प्रतियोगिता जीतकर बनीं चैंपियन, राजस्थान में गूंजा नाम

Bhilwara Basketball Team: भीलवाड़ा की बेटियों ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सब-जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया. पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीमवर्क, अनुशासन और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबले में भीलवाड़ा की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को पीछे छोड़ दिया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इस उपलब्धि ने न केवल जिले बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम इस शानदार सफलता के रूप में सामने आया. टीम की इस जीत से जिले के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और खेलों के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा.

Continue reading on the app

  Sports

Women T20 World cup: भारत को लगा झटका, स्टार स्पिनर टी20 विश्व कप से आउट!

भारतीय महिला टीम की ऑफस्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल महिला टी20 वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गईं। उन्हें टखने के लिगामेंट में चोट लगी है, जिसके बाद उनके टूर्नामेंट में आगे खेलने की संभावना बेहद कम मानी जा रही।

श्रेयंका को बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी। वह अपने स्पेल की पहली ही गेंद के बाद मिड-ऑन की दिशा में गई गेंद को रोकने की कोशिश कर रही थीं, तभी उनका टखना मुड़ गया। चोट इतनी गंभीर थी कि वह पैर पर वजन नहीं डाल सकीं और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया। लेकिन इंग्लैंड दौरे पर गई इंडिया-ए महिला टीम की कुछ स्पिनर खिलाड़ियों पर नजर रखी जा सकती है। इनमें मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत और कप्तान अनुष्का शर्मा शामिल हैं।

यह चोट श्रेयंका के लिए एक और बड़ा झटका। जुलाई 2024 में उंगली टूटने के कारण वह उस साल का टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाई थीं। इसके बाद दोनों पैरों में शिन स्प्लिंट्स और फिर कलाई में स्ट्रेस रिएक्शन की समस्या ने भी उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रखा। लगभग एक साल बाद उन्होंने वुमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में वापसी की थी और फिर आरसीबी को 2026 महिला प्रीमियर लीग खिताब दिलाने में योगदान दिया था।

भारत ने मौजूदा महिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार शुरुआत की है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराया है। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को मैनचेस्टर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। 

Thu, 18 Jun 2026 23:03:27 +0530

  Videos
See all

NYC celebrates Knicks championship win for first time in over 50 years. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T21:08:13+00:00

US-Iran deal triggers 60-day period to reach final agreement | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T21:00:22+00:00

Taal Thok Ke: यूपी में समाजवादी पार्टी में भी बगावत की सुगबुगाहट? | Political Crisis | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T21:00:33+00:00

#DNA: महाराणा प्रताप के साथ इतिहासकारों का 'धोखा'! | Mohan Bhagwat | Maharana Pratap #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T21:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers