Gold Silver Prices: सोना इस हफ्ते 2,700 रुपये महंगा, चांदी 2.33 लाख के पार, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today In India: आज आपके शहर में सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट
'हद में रहिए, जलील करने में...', गोविंदा ने सुनीता आहूजा के गर्लफ्रेंड वाले बयान पर दिया करारा जवाब
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों एक दूसरे पर बयानबाजी को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. हाल ही में सुनीता ने गोविंदा को लेकर टिप्पणी की थी. उन्हें शर्म नहीं है वह अपनी बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है. अब गोविंदा ने उनके इस बयान पर करारा जवाब दिया है. उन्होंने एक वीडियो के जरिए सुनीता पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपनी हद में रहे. उन्होंने कहा कि देश के सभी बड़े कलाकारों ने यंगस्टर्स लड़कियों के साथ काम किया है. आपने मुझे लोगों के दिल से उतारने में कोई कमी नहीं छोड़ी है.
गोविंदा ने कहा, 'देश के सभी बड़े कलाकारों ने उन सभी लड़कियों के साथ काम किया, जो यंगस्टर्स रहीं. आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि लोगों के दिल से उतर जाऊं, शोहरत, इज्जत, दौलत सब मिली हुई है, ऊपर वाले ने दी हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि जिसके पास नहीं है, उसे आप जलील करें. थोड़ा सा आप अपनी हद में रहिए.'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News Nation









