काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' फिल्म का पोस्टर जारी, मूवी में देखने को मिलेगा जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा
The India Story Poster Release: 'द इंडिया स्टोरी' (The India Story) के निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया है. ज़ी स्टूडियोज़ और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म ने पहले जारी किए गए पोस्टर्स के जरिए दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा की थी, और अब नए पोस्टर ने फिल्म की कहानी की एक प्रभावशाली झलक सामने रखी है.
नए पोस्टर में काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) एक दृढ़ निश्चयी वकील के किरदार में नजर आ रही हैं, जबकि श्रेयस तलपड़े एक चिंतित पिता की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर में उनकी बेटी का किरदार निभा रही एक छोटी बच्ची भी नजर आती है, जो इस संकट से प्रभावित लाखों परिवारों की मानवीय पीड़ा को दर्शाती है.
खाने में मिलावट के मुद्दे पर बेस्ड है फिल्म
मुंबई हाई कोर्ट की पृष्ठभूमि और गवाहों के कटघरे में रखे गए एक कीटनाशक सिलेंडर की प्रतीकात्मक छवि यह संकेत देती है कि फिल्म की कहानी खाद्य मिलावट और उससे जुड़े गंभीर मुद्दों पर आधारित एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा पेश करेगी.
फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्माण सागर बी. शिंदे ने किया है. 'द इंडिया स्टोरी' 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज की जाएगी, जिसका वितरण ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा किया जाएगा.
पोस्टर रिलीज पर क्या बोले प्रोड्यूसर
पोस्टर रिलीज़ होने के बाद फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक चेतन डीके ने कहा, “द इंडिया स्टोरी हर उस भारतीय की कहानी है, जिसके परिवार या प्रियजनों पर खाद्य मिलावट का असर पड़ा है. यह हमारे समाज की सबसे उपेक्षित, लेकिन बेहद गंभीर समस्याओं में से एक को उजागर करती है. साथ ही यह एक ऐसी समस्या है, जो हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में हम सभी को प्रभावित करती है. इस फिल्म के माध्यम से हम इस छिपी हुई सच्चाई को सामने लाना चाहते थे और इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा शुरू करना चाहते थे. मुझे पूरा विश्वास है कि फिल्म का सशक्त संदेश लोगों की आंखें खोलने का काम करेगा और उन्हें रोज़ाना उपभोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों के प्रति अधिक जागरूक बनने के लिए प्रेरित करेगा.”
समाज में जागरुकता लाने की कोशिश करेगी फिल्म
फिल्म भारत की उन गंभीर लेकिन अक्सर नजरअंदाज कर दी जाने वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं में से एक, खाद्य मिलावट पर प्रकाश डालती है. एक तीव्र और विचारोत्तेजक कहानी के माध्यम से यह फिल्म रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों में छिपे खतरों को उजागर करने और समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास करती है.
फिल्म के सह-निर्माताओं में स्वाति विनायक सैदाने, अनिता जाधव, विनायक सैदाने, कल्पेश शाह, देवयानी खोराते और प्रेम जोशी शामिल हैं. वहीं तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर निशांत भागवत, संगीतकार मंगेश धाकड़े, एडिटर आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आज़मी और साउंड डिज़ाइनर अनमोल भावे शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: इन कंटेस्टेंट के हाथ लगा टिकट टू फिनाले, जानें कौन-कौन पहुंचा खिताब के सबसे करीब?
पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा का आज आखिरी दिन, वीडियो में देखें प्रधानमंत्री ने बेहद खास और अलग अंदाज
PM Modi Fance Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा का आज आखिरी दिन है. अपनी यात्रा के आखिरी दिन पीएम मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस में हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में शिरकत की. पीएम मोदी की यात्रा की शुरुआत फ्रांस के नीस शहर से हुई. जहां भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया.
पीएम मोदी ने इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जो स्टार्टअप्स और तकनीकी नवाचार के लिए एक वैश्विक मंच है. इसके अलावा पीएम मोदी ने फ्रांस के एवियन में G7 शिखर सम्मेलन में शिरकत की. ऐसे में हम आपको यहां पीएम मोदी की फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा की कुछ वीडियो क्लिप दिखाने जा रहे हैं. जिसमें पीएम मोदी अलग-अलग खास अंदाज में दिखाई दिए.
बीजेपी ने शेयर किया पीएम मोदी का विडियो
पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा का एक वीडियो बीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया. जिसमें पीएम मोदी जी7 में वैश्विक नेताओं के साथ मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. वहीं वैश्विक नेता भी गर्मजोशी से पीएम मोदी से हाथ मिला रहे हैं. इस वीडियो क्लिप में पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हाथ मिलाते दिख रहे हैं तो वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पीएम मोदी को गला लगाते दिख रहे हैं. जबकि पीएम मोदी इटली की पीएम जोर्जिया मैलोनी से भी बातचीत करते नजर आ रहे हैं.
PM Modi represented India’s voice at the G7 Summit in Evian, France, engaging with world leaders and contributing to discussions on key global challenges.
— BJP (@BJP4India) June 18, 2026
From bilateral meetings to important summit engagements, watch the highlights of India’s impactful presence on the global… pic.twitter.com/ZS1vnbA6BH
पीएम मोदी के मिलने के लिए बेताब दिखा भारतीय समुदाय
पीएम मोदी की पेरिस यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय उनसे मिलने के लिए बेताब दिखाई दिया. पीएम मोदी से मिलने के लिए पहुंच भारतीय समदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए. पीएम मोदी से हाथ मिलाकर हर भारतवंशी खुशी से झुमता नजर आया.
Paris, France: Prime Minister Narendra Modi received a warm welcome from members of the Indian diaspora upon his arrival at the hotel in Paris
— IANS (@ians_india) June 17, 2026
(Source: PM Narendra Modi/YouTube) pic.twitter.com/quwpj2rtaD
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















