बेटी की गुल्लक तोड़ी, घर से चुराए गहने… फिर मासूम को पड़ोसियों के पास छोड़कर प्रेमी संग भाग गई कलयुगी मां
Makeup Tips: मेकअप के बाद चेहरा लगता है पैची? भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, बिगड़ सकता है पूरा लुक
Makeup Tips: आज के समय में मेकअप सिर्फ किसी खास मौके तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह रोजमर्रा की लाइफ का हिस्सा बन चुका है। सही तरीके से किया गया मेकअप न केवल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाने में हेल्प करता है।
हालांकि कई बार छोटी-छोटी गलतियां पूरा लुक बिगाड़ सकती हैं। गलत प्रोडक्ट का चुनाव, जरूरत से ज्यादा मेकअप या स्किन टोन के अनुसार सही शेड न चुनना जैसी गलतियां चेहरे की नेचुरल ब्यूटी को कम कर सकती हैं। इसलिए इनसे बचना जरूरी है।
बिना प्रिपरेशन मेकअप शुरू करना
अकसर महिलाएं चेहरे को साफ किए बिना सीधे मेकअप करना शुरू कर देती हैं। यह सबसे कॉमन मिस्टेक है। बिना मॉयश्चराइजर और प्राइमर लगाए मेकअप करने से बेस पैची दिख सकता है। गर्मियों में स्किन को पहले अच्छे से क्लीन करके हल्का मॉयश्चराइजर और प्राइमर लगाना जरूरी होता है, जिससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।
गलत फाउंडेशन शेड
बहुत सी महिलाएं अपनी स्किन टोन से हल्का या ज्यादा डार्क फाउंडेशन इस्तेमाल कर लेती हैं। इससे चेहरे और गर्दन का रंग अलग दिखने लगता है। जबकि फाउंडेशन हमेशा अपनी स्किन टोन और अंडरटोन के हिसाब से चुनना चाहिए। खरीदते समय उसे हाथ पर नहीं बल्कि जॉलाइन पर टेस्ट करना बेहतर रहता है।
जरूरत से ज्यादा प्रोडक्ट लगाना
कई बार महिलाएं सोचती हैं कि ज्यादा मेकअप लगाने से लुक बेहतर लगेगा, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। जरूरत से ज्यादा फाउंडेशन, कॉम्पैक्ट या कंसीलर चेहरे को हैवी और अननेचुरल बना सकता है। हल्का और बैलेंस मेकअप ज्यादा आकर्षक दिखता है।
ब्लेंडिंग न करना
मेकअप में एक कॉमन गलती सही तरीके से ब्लेंडिंग न करना भी है। फाउंडेशन, ब्लश या आईशैडो अगर ठीक से ब्लेंड न हो तो चेहरे पर पैच नजर आने लगते हैं। इसलिए मेकअप ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से सभी प्रोडक्ट्स को अच्छी तरह ब्लेंड करना जरूरी है।
आंखों-होंठों को ज्यादा हाईलाइट करना
कुछ महिलाएं एक साथ डार्क आई मेकअप और बोल्ड लिपस्टिक लगा लेती हैं, जिससे लुक ओवर लगता है। अगर आंखों का मेकअप हैवी हो, तो होंठों को न्यूड या लाइट शेड में रखना बेहतर होता है। वहीं बोल्ड लिपस्टिक के साथ आंखों का मेकअप सिंपल रखना चाहिए।
गलत लाइट में मेकअप करना
कम रोशनी में मेकअप करने से अकसर प्रोडक्ट ज्यादा लग जाता है या सही ब्लेंडिंग नहीं हो पाती। इसलिए हमेशा नेचुरल लाइट या अच्छी ब्राइट लाइट में मेकअप करना चाहिए, ताकि फाइनल लुक सही नजर आए।
एक्सपायर्ड मेकअप प्रोडक्ट्स
पुराने या एक्सपायर्ड मेकअप प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे एलर्जी, पिंपल्स और स्किन इरिटेशन की समस्या हो सकती हैं। समय-समय पर अपने मेकअप प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट जरूर जांचें।
मेकअप रिमूव ना करना
रात में सोने से पहले मेकअप हटाना उतना ही जरूरी है, जितना उसे लगाना। कई महिलाएं बिना मेकअप हटाए सो जाती हैं, जिससे स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं और मुंहासे की समस्या बढ़ सकती है। सोने से पहले हमेशा मेकअप रिमूवर या फेस क्लींजर का इस्तेमाल करें।
अंत में कहा जा सकता है कि मेकअप खूबसूरती को निखारने का माध्यम है, लेकिन छोटी-छोटी गलतियां पूरे लुक को प्रभावित कर सकती हैं। सही तकनीक, सही प्रोडक्ट और संतुलित मेकअप अपनाकर आप एक बेहतर और आकर्षक लुक पा सकती हैं।
(मेकअप एक्सपर्ट इवान जिंदल से बातचीत पर आधारित)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















