Responsive Scrollable Menu

संभल जाएं! 40 के बाद शरीर में होने वाले ये Natural Changes बढ़ाते हैं Bad Cholesterol और हार्ट स्ट्रोक का खतरा

अक्सर लोग यही सोचते है कि कोलेस्ट्रॉल सिर्फ गलत खानपान के कारण ही बढ़ता है, हालांकि सच्चाई कुछ और है। दरअसल, 40 वर्ष की उम्र के बाद शरीर में ऐसे प्राकृतिक बदलाव देखने को मिलते हैं, जो कि कोलेस्ट्रोल के स्तर को प्रभावित करते हैं। उम्र बढ़ने के साथ कोशिकाओं की कार्यक्षमता कम होने लगती है। इस दौरान मेटाबॉलिज्म भी धीमा पड़ने लगता है और हार्मोनल परिवर्तन लिपिड प्रोफाइल पर असर दिखाता है। इसी कारण से 40 पार करने के बाद से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा अधिक बढ़ने लगता है।

40 के बाद कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है?
मैयोक्लीनिक के मुताबिक, उम्र बढ़ने के साथ शरीर की कैलोरी खर्च करने की क्षमता धीरे-धीरे कम हो सकती है। ऐसे में पहले के मुकाबले कम कैलोरी बर्न होती है और अतिरिक्त कैलोरी शरीर में फैट के रूप में जमा होने लगती है। इसका असर वजन बढ़ने के साथ-साथ एलडीएल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स जैसे ब्लड फैट के स्तर पर भी पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त, उम्र बढ़ने के साथ ही लिवर की वह क्षमता भी कम हो जाती है, जिससे वह रक्त से अतिरिक्त LDL को रिमूव करता है। जिसका परिणाम रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।

कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में हार्मोन और मेटाबॉलिज्म की क्या भूमिका होती है?
एनसीबीआई के मुताबिक, 40 वर्ष के बाद हार्मोनल बदलाव के कारण कोलेस्ट्रोल बढ़ने लगता है। महिलाओं में मेनोपॉज के समय एस्ट्रोजन का स्तर तेजी से कम होने लगता है। एस्ट्रोजन सामान्य परिस्थितियों में HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) को बनाए रखने और LDL को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसकी कमी के बाद LDL और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ सकते हैं।
वहीं, पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन धीरे-धीरे कम होने लगता है। जिसके साथ शरीर में फैट प्रतिशत बढ़ सकता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस विकसित होने लगता है, जिससे लिपिड प्रोफाइल प्रभावित होती है।

लिवर की कार्यक्षमता में बदलाव
एनसीबीआई के अनुसार, लिवर रक्त से अतिरिक्त एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को हटाने का कार्य करता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ यह प्रक्रिया कुछ लोगों में कम प्रभावी हो सकती है, जैसे कि रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल जमा होना।

शारीरिक गतिविधि में कमी
 40 वर्ष के बाद लोग पहले की तुलना में कम एक्टिव नजर आते हैं। अक्सर नियमित रुप से एचडीएल यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल को कम करने और खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को बढ़ा सकते हैं।

वजन और पेट की चर्बी बढ़ना
उम्र बढ़ने के साथ खासकर पेट के आसपास की चर्बी, जिसे विसरल फैट कहा जाता है, बढ़ने का खतरा रहता है। यह शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस और खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या पैदा कर सकती है। इसके कारण आगे चलकर कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है।

किन लोगों में कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा होता है?
- 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोग

- परिवार में हार्ट डिजीज का इतिहास

- डायबिटीज के मरीज

- हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग

- मोटापा या बढ़ा हुआ कमर का घेरा

- जो लोग घू्म्रपान करते हैं

40 के बाद कौन-कौन से टेस्ट नियमित कराने चाहिए?
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, 40 वर्ष के बाद सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि संपूर्ण हार्ट हेल्थ की जांच जरुर करानी चाहिए।

- लिपिड प्रोफाइल (टोटल कोलेस्ट्रॉल टेस्ट - LDL और HDL, Triglycerides)

-ब्लड प्रेशर

-फास्टिंग ब्लड शुगर एवं HbA1c

-BMI और कमर की माप

-हाई सेंसिटिव CRP (जरूरत पड़ने पर)

-ApoB या Lipoprotein(a) (यदि पारिवारिक जोखिम हो)

Continue reading on the app

तिरंगा यात्रा में जाने से रोके गए देवेंद्र महतो, पुलिस पर मारपीट का आरोप...सामने आया वीडियो

महतो ने कहा कि वह प्रदर्शन स्थल पर होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा में शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होना चाहते थे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने से क्यों रोका जा रहा है। महतो ने कहा, "80 साल बाद हमें एहसास हुआ है कि हमें सिर्फ नाम की आजादी मिली है। संविधान के किस नियम के तहत मुझे रोका जा रहा है

Continue reading on the app

  Sports

Hazlewood के 300 Test विकेट के बाद भी संकट में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश जीत के करीब

ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज फिर से नाकाम रहे जिससे बांग्लादेश शनिवार को यहां पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन ऐतिहासिक जीत के करीब पहुंच गया। पहली पारी में केवल 198 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 161 रन बनाए थे और वह अब भी बांग्लादेश से 67 रन पीछे है। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 426 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया का दारोमदार अब कैमरन ग्रीन (नाबाद 43) और एलेक्स कैरी (नाबाद 19) पर टिका है। ऑस्ट्रेलिया को अगर हार से बचना है तो उसे दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा जो अभी नामुमकिन लग रहा है। बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल करने के लिए छह विकेट चाहिए, जो संभवतः इस प्रारूप में उसकी की सबसे बड़ी जीत होगी।

इसे भी पढ़ें: Tanjid Hasan के शतक से Bangladesh 153 रन आगे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खड़ा किया 351 रन का स्कोर

बांग्लादेश ने सुबह अपनी पहली पारी छह विकेट पर 351 रन से आगे बढ़ाई और उसमें 75 महत्वपूर्ण रन जोड़े। बांग्लादेश ने इस तरह से पहली पारी में 228 रन की बढ़त हासिल की। मेहदी हसन मिराज ने 65 रन की शानदार पारी खेली।

इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिन के अंत में स्टीव स्मिथ को आउट किया। मेहदी ने हसन महमूद (14) के साथ 46 रन, ताइजुल इस्लाम (17) के साथ 18 रन और फिर तस्कीन अहमद (14) के साथ 46 रन की उपयोगी साझेदारी की। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की खराब फील्डिंग का भी पूरा फायदा उठाया जिसने तीसरे दिन तीन कैच छोड़े।

इसे भी पढ़ें: झुका बांग्लादेश, पहले दिखाए तेवर, अब भारत से मांग रहा मदद!

जोश हेज़लवुड ने शनिवार को गिरे सभी चार विकेट लिए। उन्होंने 89 रन देकर छह विकेट लिए। इस बीच उन्होंने मेहदी को आउट करके टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे किए।

इसे भी पढ़ें: IPL 2027 पर ऑस्ट्रेलिया के Head Coach का 'प्लान': Test Players की उपलब्धता पर गहरा सस्पेंस!

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज जेक वेदरल्ड (00) और ट्रैविस हेड (17) जल्दी आउट हो गए जिससे स्कोर दो विकेट पर 37 रन हो गया। इन दोनों को तेज गेंदबाज हसन महमूद ने आउट किया जिन्होंने पहली पारी में 55 रन देकर छह विकेट लिए थे। मार्नस लाबुशेन क्रीज पर काफी सक्रिय नजर आए, लेकिन स्पिनर ताइजुल इस्लाम की एक सीधी गेंद को चूक गए और 59 गेंदों में 31 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

मैच को बचाने की ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें स्मिथ के कंधों पर टिकी थीं और इस अनुभवी खिलाड़ी ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की लेकिन तब मैच बांग्लादेश की ओर मुड़ गया, जब मेहदी ने अपनी ही गेंद पर स्मिथ (44) का कैच लपका। इससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 122 रन हो गया।

Sat, 15 Aug 2026 17:21:43 +0530

  Videos
See all

कभी बम धमाकों से दहला था असम, आज तिरंगे के साथ मना रहा 80वां स्वतंत्रता दिवस | Assam News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T12:08:09+00:00

Iran America War Update : ट्रंप का ऐलान, हार्मुज बनेगा अमेरिका का हिस्सा! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T12:12:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers