दुनिया की हायर एजेकुशन में भारत टॉप 5 में शामिल, रैंकिंग में 14 की जगह अब 52 यूनिवर्सिटी को मिली जगह, India में फिर टॉप पर IIT Delhi
QS World University Rankings 2027: दुनिया की हायर एजुकेशन में भारत धाक बढ़ी है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में पहले भारत की महज 14 यूनिवर्सिटी थीं, अब इनकी संख्या बढ़कर 52 हो गई है। इससे दुनिया की हायर एजुकेशन में प्रतिनिधित्व करने वाले देशों में भारत विश्व का पांचवां सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बन गया है। वहीं भारत में आईआईटी दिल्ली टॉप पर रहा।
बता दें कि क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स द्वारा गुरुवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में 52 भारतीय विश्वविद्यालय शामिल हैं। इसके साथ भारत दुनिया की पांचवीं सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व वाली उच्च शिक्षा प्रणाली वाला देश बन गया है। 2017 से भारत का प्रतिनिधित्व 271 प्रतिशत बढ़ा है। यह 14 संस्थानों से बढ़कर 52 हो गया है, जो G20 देशों में सबसे तेज आनुपातिक वृद्धि है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT दिल्ली) ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत के सर्वोच्च रैंक वाले विश्वविद्यालय का दर्जा बरकरार रखा है। संस्थान वैश्विक स्तर पर 118वें स्थान पर पहुंच गया है। यह किसी भी भारतीय संस्थान द्वारा इस प्रतिष्ठित वैश्विक सूचकांक में हासिल की गई अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के बराबर है।
Indian Institute of Technology Delhi issues a press release - IIT Delhi has once again emerged as India's best education and research institution by securing a global rank of 118, an improvement of five positions from last year's 123rd rank, according to the QS World University… pic.twitter.com/AoblpR7RZC
— ANI (@ANI) June 18, 2026
26 विश्वविद्यालयों की रैंक सुधरी, 2 नए संस्थान शामिल
रैंकिंग के आंकड़ों के अनुसार, 26 भारतीय विश्वविद्यालयों ने अपनी स्थिति में सुधार किया है। 9 संस्थानों ने अपनी पिछली रैंकिंग बरकरार रखी है, जबकि 15 की रैंकिंग में गिरावट आई है। इस साल दो संस्थान पहली बार रैंकिंग में शामिल हुए हैं। कुल मिलाकर, भारत के पहले से रैंकिंग में शामिल आधे से ज्यादा विश्वविद्यालयों ने इस वर्ष अपने प्रदर्शन में सुधार दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: INDIA Alliance Meeting: CJI को पत्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग… इंडिया गठबंधन की बैठक में हुए ये 5 बड़े फैसले
IIT की रैंक
भारतीय संस्थानों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए वैश्विक रैंकिंग में 134वां स्थान हासिल किया। इसके बाद आईआईटी मद्रास 170वें, आईआईटी खड़गपुर 205वें और आईआईटी कानपुर 221वें स्थान पर रहे। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय की रैंकिंग में सुधार हुआ और वह 322वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि जामिया मिलिया इस्लामिया 686वें स्थान पर रहा।
IIT के अलावा 13 अन्य यूनिवर्सिटी में रैंक भी
रैंकिंग दिखाती है कि भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों की प्रगति अब केवल आईआईटी तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य विश्वविद्यालय भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जामिया मिलिया इस्लामिया, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (पिलानी), वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और शूलिनी विश्वविद्यालय सहित कुल 18 भारतीय विश्वविद्यालयों ने अब तक की अपनी सबसे अच्छी वैश्विक रैंकिंग हासिल की है। इनमें से 13 संस्थान आईआईटी नहीं हैं, जो यह दर्शाता है कि देश में अच्छी शिक्षा और शैक्षणिक उपलब्धियां अब विभिन्न प्रकार के विश्वविद्यालयों और संस्थानों में भी तेजी से बढ़ रही हैं।
VIT वैल्लोर में सबसे बड़ा सुधार
रैंकिंग में सबसे बड़ा सुधार करने वाले संस्थानों में वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान शामिल रहा, जिसने 94 स्थानों की छलांग लगाकर 597वां स्थान हासिल किया। वहीं, बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (पिलानी) ने 93 स्थानों का सुधार करते हुए 575वां स्थान प्राप्त किया। जामिया मिलिया इस्लामिया ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 से अधिक स्थानों की बढ़त दर्ज की और वैश्विक रैंकिंग में 686वें स्थान पर पहुंच गया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जताई खुशी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नवीनतम वैश्विक विश्वविद्यालय रैंकिंग में भारत का सशक्त प्रदर्शन एनईपी 2020 के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाता है। अब 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 52 विश्वविद्यालय रैंकिंग में शामिल हैं और आधे से अधिक विश्वविद्यालयों ने अपनी स्थिति में सुधार किया है। आईआईटी दिल्ली जैसे संस्थानों की रिकॉर्ड-उच्च रैंकिंग के साथ, भारत अनुसंधान, नवाचार और अपने युवाओं की प्रतिभा के बल पर एक अग्रणी वैश्विक ज्ञान केंद्र के रूप में उभर रहा है।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में विमान दुर्घटना वाली जगह पर स्वास्थ्य और शिक्षा के केंद्र बनाए जाएंगे: प्रफुल पंशेरिया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















