स्वतंत्रता दिवस पर सुनिये देशभक्ति से भरा ये गाना, रग-रग में भर जाएगा जोश
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर देशभक्ति से भरपूर गाने सुनने की बात हो, तो ‘लहरा दो’ का नाम सबसे पहले जहन में आता है. इस गाने को आपने क्रिकेट के मैदानों में भी कई बार बजते हुए सुना होगा. इसकी धुन और बोल जीत, जुनून, गर्व और देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना को बेहद खूबसूरती से सामने लाते हैं. यही वजह है कि यह गाना सिर्फ फिल्म का हिस्सा नहीं रहा, बल्कि खेल और देशभक्ति से जुड़े खास मौकों पर भी लोगों की पसंद बन गया. ‘लहरा दो’ साल 2021 में रिलीज हुई कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘83’ का हिस्सा है. फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत की कहानी पर आधारित है. इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, एमी विर्क, हार्डी संधू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए.
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 38 लोगों की मौत; हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 38 लोगों की मौत; हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama







