स्टेडियम में ब्राजील को चीयर करने पहुंचा ये 'नन्हा फैन', क्यूट अंदाज देख भूल जाएंगे बड़े-बड़े स्टार्स
Dog viral video: ब्राजील फुटबॉल टीम की जर्सी पहने एक छोटे से डॉगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच का मजा लेते इस नन्हे फैन के क्यूट अंदाज ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है.
The post स्टेडियम में ब्राजील को चीयर करने पहुंचा ये 'नन्हा फैन', क्यूट अंदाज देख भूल जाएंगे बड़े-बड़े स्टार्स appeared first on Prabhat Khabar.
अमेरिका-ईरान शांति समझौता पर हुए साइन, फ्रांस में ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने डील पर लगाई अंतिम मुहर
US Iran Peace Deal: दुनियाभर के लिए राहत की खबर है। मिडिल ईस्ट में अब शांति के आसार हैं। अमेरिका और ईरान के बीच तय समझौता पर अभ साइन हो चुके हैं। फ्रांस में ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने डील पर साइन करके समझौता पूरा किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्साय में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा आयोजित रात्रिभोज के दौरान ईरान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। रॉयटर्स को एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के मकसद से एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए।
#WATCH | France | US President Donald Trump signed the Iran Memorandum of Understanding during the dinner hosted by French President Emmanuel Macron in Versailles
— ANI (@ANI) June 18, 2026
(Video Source: Dan Scavino, Deputy Chief of Staff at The White House/X) pic.twitter.com/8w6aurrSJi
चिल्लाकर ट्रंप ने किया ऐलान
साइन के बाद ट्रंप ने चिल्लाकर कहा- "It's signed." "इस पर साइन हो गया है।" राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर के बाद वर्साय में ईरान के साथ हुए समझौते (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर साइन किए। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी का कहना है कि समझौते को औपचारिक रूप से लागू करने के लिए, साइन किए गए समझौते की एक तस्वीर ईरान और मध्यस्थता करने वाले देशों को भेजी गई थी।
यह भी पढ़ें: 'ईरानी नौसेना डूब गई, एयरफोर्स खत्म!' ट्रंप का बड़ा दावा- हमारे डर से नए नेताओं के बदले सुर
"It's signed."
— Fox News (@FoxNews) June 17, 2026
President Trump told reporters he signed the Iran memorandum of understanding in Versailles as he departed the palace following a dinner with French President Emmanuel Macron.
A White House official says a photo of the signed agreement was sent to Iran and the… pic.twitter.com/HVELS6RYVB
क्या बोली ईरानी मीडिया
ईरान के प्रेस टीवी ने ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बघाई के बयान का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि "ईरान-अमेरिका मेमोरैंडम का टेक्स्ट आधिकारिक तौर पर फाइनल हो गया है, क्योंकि दोनों पक्षों ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।"
यह भी पढ़ें: G7 Summit: ट्रंप ने क्यों की पीएम मोदी की खुलकर तारीफ? दुनिया के सामने कहा- ‘वो बेहद प्रभावशाली हैं’
पाकिस्तान ने लिया क्रेडिट
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए क्रेडिट लिया। कहा कि मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि आज संयुक्त राज्य अमेरिका और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के बीच ऐतिहासिक ‘इस्लामाबाद मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग’ (समझौता ज्ञापन) पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते पर दोनों देशों के सम्मानित राष्ट्रपतियों ने हस्ताक्षर किए हैं और मध्यस्थ के तौर पर मैंने भी इसे मंजूरी दी है। दोनों सरकारों के शीर्ष स्तर पर इस समझौते पर हस्ताक्षर होना यह दिखाता है कि दोनों पक्ष विवाद को कूटनीतिक तरीके से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस्लामाबाद MoU तुरंत लागू हो जाएगा और पहले कदम के तौर पर, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान तुरंत होर्मुज को फिर से खोल देगा और संयुक्त राज्य अमेरिका तुरंत नौसैनिक नाकेबंदी हटा लेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























