हैदराबाद की सड़कों पर चढ़ा फीफा का खुमार: गचीबोवली फ्लाईओवर बना ओपन-एयर फुटबॉल गैलरी, पिलर्स पर दिखे दिग्गज खिलाड़ी
FIFA World Cup Hyderabad Gachibowli: जून 2026 फीफा वर्ल्ड कप के चलते हैदराबाद के गचीबोवली फ्लाईओवर को फुटबॉल थीम की म्यूरल आर्ट से सजाया गया है. हैदराबाद शहरी विकास प्राधिकरण (HMDA) के सिटी ब्यूटिफिकेशन प्रोजेक्ट के तहत फ्लाईओवर के कंक्रीट खंभों पर दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों के जीवंत एक्शन पोज बनाए गए हैं. यह ओपन-एयर आर्ट गैलरी आईटी हब में आने-जाने वाले लोगों और खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है. यह बदलाव हैदराबाद के वैश्विक और आधुनिक नजरिए को दर्शाता है. वीकेंड पर यह जगह लोगों के लिए सेल्फी पॉइंट बन चुकी है.
ईरान-अमेरिका डील डन: उधर फ्रांस में PM मोदी, इधर होर्मुज पर आई खुशखबरी, ट्रंप ने चिल्लाकर दी गुड न्यूज!
Donald Trump Signs US-Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने MoU पर हस्ताक्षर किए हैं. हालांकि, अंतिम समझौते पर 19 जून को जेनेवा में साइन होने हैं. ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर के दौरान इस समझौते पर साइन किए. अब होर्मुज खुलने का वक्त आ गया. होर्मुज पर यह खुशखबरी ऐसे वक्त में आई है, जब पीएम मोदी खुद फ्रांस में हैं.


















.jpg)







