ममता बनर्जी के घर से सुरक्षा हटी ! डेरेक ओ ब्रायन ने शेयर किया वीडियो
ममता बनर्जी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दावा किया है कि अचानक ममता बनर्जी के घर के बाहर से सुरक्षा हटा ली गई है. उन्होंने खुद एक वीडियो बनाया. दिखाया कि घर के बाहर गाड़ी पार्क किया, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था. घर के अंदर चले गए, लेकिन वहां भी उन्हें रोकने के लिए कोई नहीं था. टीएमसी के एक्स हैंडल से भी यह वीडियो शेयर किया गया. लिखा, राजनीतिक बदले की भावना का एक चौंकाने वाला और निचला स्तर. सीएम सुवेंदु अधिकारी को टैग कर लिखा- आखिर आप क्या साजिश रच रहे हैं. ममता बनर्जी की सुरक्षा में लंबे समय से तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाना कोई प्रशासनिक कदम नहीं है. यह उनकी जान खतरे में डालने की कोशिश है. हालांकि सरकार की ओर से अभी इस पर कोई बयान नहीं आया है.
नई मुसीबत में TMC सांसद महुआ मोइत्रा, एक्शन में आई बंगाल बीजेपी, पुलिस ने भी शुरू की जांच
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. उनके एक कथित बयान को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान शुरू हो गया है. भाजपा नेता हीरक भट्टाचार्य ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि सांसद की टिप्पणी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















