Responsive Scrollable Menu

IND W vs NED W: भारत ने ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में जीता लगातार दूसरा मैच, नीदरलैंड्स को 95 रनों से हराया

IND W vs NED W: ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. ग्रुप स्टेज के अपने दूसरे मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 209 रन बनाए थे. जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 17.3 ओवरों में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट लिए, जबकि शैफाली वर्मा ने 3 विकेट चटकाए. वहीं नंदनी शर्मा ने भी 2 विकेट लेकर शुरुआती झटके दिए.

नीदरलैंड्स की शुरुआत रही थी खराब

टीम इंडिया के लिए 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की पारी का आगाज हीथर सीगर्स और फेबे मोलकेनबोअर ने किया. हालांकि नीदरलैंड्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. नीदरलैंड्स की टीम ने 34 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया. नंदनी शर्मा ने हीथर सीगर्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया. हीथर सीगर्स 16 गेंद पर 21 रन बनाईं. इसके बाद दीप्ति शर्मा ने नीदरलैंड्स को 50 रन के स्कोर पर दूसरा झटका दिया.दीप्ति ने फेबे मोलकेनबोअर को चलता किया. फेबे मोलकेनबोअर 20 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुईं. 

98 रन के स्कोर पर नीदरलैंड्स की आधी टीम लौट गई थी पवेलियन

नीदरलैंड्स की टीम ने 77 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा. शैफाली वर्मा ने स्टेरे कालिस को अपना शिकार बनाया. स्टेरे कालिस 13 गेंद पर 18 रन बनाईं. इसके बाद बैबेट डी लीडे के रूप में नीदरलैंड्स ने अपना चौथा विकेट गंवाया. उन्हें नंदनी शर्मा ने पवेलियन भेजा. बैबेट डी लीडे 27 गेंद पर 28 रन बनाईं, फिर अगले ही ओवर में श्री चरणी ने रॉबिन रिज्के को आउट कर चलता किया. रॉबिन रिज्के 8 गेंद पर 8 रन बनाईं. इस तरह नीदरलैंड्स की आधी टीम 98 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई. इसके बाद देखते ही देखते नीदरलैंड्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई. 

श्री चरणी और शैफाली वर्मा ने मचाया धमाल

टीम इंडिया के लिए श्री चरणी और शैफाली वर्मा ने शानदार गेंदबाजी की. श्री चरणी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं शैफाली वर्मा 3.2 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम कीं. वहीं नंदनी शर्मा को 2 विकेट मिला. जबकि दीप्ति शर्मा 1 विकेट लेने में कामयाब हो पाईं.

ऐसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी

नीदरलैंड्स के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया था. टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली. उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया. शैफाली वर्मा ने 38 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली. ऋचा घोष ने सिर्फ 8 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 20 रन बनाए. जेमिमा रोड्रिग्स ने 13 गेंदों पर 19 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 9 गेंदों पर 12 रन बनाए. दीप्ति शर्मा ने 2 गेंदों पर 1 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 10 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:  Explainer: गले में तौलिया डालकर क्यों उतरते हैं खिलाड़ी? जानिए इसके पीछे की मुख्य वजह

Continue reading on the app

'ईरानी नौसेना डूब गई, एयरफोर्स खत्म!' ट्रंप का बड़ा दावा- हमारे डर से नए नेताओं के बदले सुर

Trump on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका की ओर से की गई भारी बमबारी के बाद ईरान की नौसेना पूरी तरह डूब चुकी है और उसकी वायुसेना का नामोनिशान मिट गया है. ट्रंप ने बताया कि पिछले दो दिन ईरान के लिए बेहद भयानक और दर्दनाक रहे हैं, जिसमें करीब 20 करोड़ डॉलर यानी भारतीय रुपयों में अरबों रुपये के बम बरसाए गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, ईरान के पास अब खुद को बचाने के लिए एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम तक नहीं बचा है, जिसके चलते अमेरिकी सेना को वहां पूरी छूट मिल गई थी.

ईरान में बिना कहे हुआ सत्ता परिवर्तन

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में नेतृत्व के बदलाव को लेकर भी खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि लोग भले ही खुलकर सत्ता परिवर्तन यानी रीजीम चेंज की बात न करें, लेकिन ईरान में यह असलियत बन चुका है. ट्रंप के अनुसार, ईरान के नेताओं का पहला और दूसरा ग्रुप पूरी तरह से खत्म हो चुका है, जबकि तीसरे ग्रुप के भी कई नेता अब नहीं रहे. इस भारी नुकसान के बाद ईरान में अब नेताओं का एक नया ग्रुप सामने आया है. ट्रंप का मानना है कि यह नया नेतृत्व पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा समझदार है.

नए ईरानी नेताओं की तारीफ में क्या बोले ट्रंप

अपने बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के नए नेताओं की काफी तारीफ भी की है. ट्रंप ने कहा कि ईरान के नए नेता बहुत कम कट्टरपंथी हैं और वे काफी अच्छे हैं. ये लोग अपने देश से बेहद प्यार करते हैं. ट्रंप को उम्मीद है कि अब ईरान का बर्ताव पूरी तरह से बदल जाएगा क्योंकि वहां के लोगों और नए नेताओं ने अब जीवन जीने का एक ऐसा अलग तरीका देख लिया है, जिससे वे पहले कभी रूबरू नहीं हुए थे. ट्रंप ने साफ किया कि वे कभी भी जबरन सत्ता परिवर्तन के पक्ष में नहीं रहे हैं क्योंकि इतिहास में ऐसे बदलाव कभी कामयाब नहीं हुए, लेकिन ईरान में यह अपने आप हुआ है.

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की सुगबुगाहट

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच एक बड़े समझौते यानी एमओयू पर दस्तखत होने की खबरें आ रही हैं. इस समझौते के तहत ईरान के ऊपर लगे कई आर्थिक प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं और रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को भी व्यापार के लिए दोबारा खोला जा सकता है. ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान का नया नेतृत्व अब जंग को लंबा खींचने के मूड में नहीं है और वे शांति समझौते की तरफ बढ़ रहे हैं.

युद्ध में हुआ है भारी नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान के भीतर हजारों ठिकानों को निशाना बनाया है. इस कार्रवाई में ईरान के मिसाइल लॉन्च पैड और परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ईरान की लगभग 90 फीसदी पारंपरिक नौसेना समंदर के नीचे जा चुकी है. हालांकि, इस भीषण टकराव के बीच ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी थीं, लेकिन ट्रंप के इस नए बयान से साफ है कि अब ईरान की कमर टूट चुकी है और वह बातचीत की मेज पर आने को मजबूर हो गया है.

यह भी पढ़ें: G7 Summit: ट्रंप ने क्यों की पीएम मोदी की खुलकर तारीफ? दुनिया के सामने कहा- ‘वो बेहद प्रभावशाली हैं’

Continue reading on the app

  Sports

Women's T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत, एकतरफा मैच में नीदरलैंड को रौंदा

India beat netherlands in women's t20 world cup: भारतीय महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के हिसाब से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए नीदरलैंड को एकतरफा मैच में 95 रन से शिकस्त दी. स्मृति मंधाना को उनकी 74 रन की विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत से हरमन एंड कम्पनी ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर सबसे ऊपर पहुंच गई है. भारत के चार अंक हैं. अपने पहले मुकाबले में उसने पाकिस्तान को धूल चटाई थी. Wed, 17 Jun 2026 22:52:17 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat | News Ki Pathshala: ठाकरे गुट के बागी सांसदों पर कैमरे पर संजय राउत क्या बोले? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T17:40:44+00:00

Rubika Liyaquat | News Ki Pathshala: विपक्षी खेमा क्यों टूट रहा? रुबिका मैडम ने समझा दिया! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T17:44:16+00:00

Shiv Sena Split News: जब कैमरे पर बागियों को Sanjay Raut ने दीं भद्दी गालियां | Video Viral | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T17:45:18+00:00

Rubika Liyaquat | Trump ने क्यों की PM Modi की धुंआधार तारीफ..Modi को लेकर America में क्या चल रहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T17:42:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers