PM Modi के Independence Day भाषण में 'मेरे प्यारे देशवासियों' रहा सबसे पसंदीदा शब्द, इस साल 40 बार किया उल्लेख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने 13वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में सबसे अधिक 40 बार ‘मेरे प्यारे देशवासियो’ कहकर लोगों को संबोधित किया जबकि 10 बार उन्होंने उनके लिए ‘साथियो’ का जिक्र किया। उन्होंने जब नशे और अन्य व्यसनों से मुक्ति के अभियान में युवाओं को शामिल होने का आह्वान किया तब एक बार उन्हें ‘मेरे प्यारे युवा’ कहकर भी संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान मोदी ने एक-एक बार ‘देश सेवक’ और ‘भाई-बहनों’ का भी जिक्र किया।
अपने कार्यकाल के दौरान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषणों के दौरान राष्ट्र को संबोधित करने के लिए मोदी का पसंदीदा संबोधन शब्द ‘देशवासियो’ ही रहा है। पिछले साल उन्होंने इस शब्द का 50 बार उल्लेख किया था जबकि 2024 में लगभग 30 बार। इसी प्रकार 2023 में लगभग 15 और 2022 में 40 से अधिक बार उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया।
इसे भी पढ़ें: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से बोले PM Modi, वैश्विक संकट के बावजूद किसानों को दिया सस्ता Urea
साल 2023 में मोदी ने देशवासियों को ‘परिवारजन’ कहकर संबोधत किया था और अपने भाषण के दौरान उन्होंने तकरीबन 50 बार इसका उल्लेख किया था। हाल के वर्षों में अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषणों में उन्होंने ‘साथियो’ शब्द का भी नियमित रूप से इस्तेमाल किया है।
2014 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने खुद तोड़ा था 'प्रधानमंत्री' का सुरक्षा प्रोटोकॉल, 'मोदी स्टोरी' ने जारी की वीडियो
2014 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने खुद तोड़ा था 'प्रधानमंत्री' का सुरक्षा प्रोटोकॉल, 'मोदी स्टोरी' ने जारी की वीडियो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Samacharnama








