'पर्सनल ट्रेनर 2' में नया अवतार दिखाएंगी टीना दत्ता, बोलीं- 'मैं और मेरा किरदार दोनों फिटनेस की शौकीन'
मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। ओटीटी की दुनिया में नई वेब सीरीज 'पर्सनल ट्रेनर 2' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इसमें टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री टीना दत्ता फिटनेस ट्रेनर नेहा मल्होत्रा नाम का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि वह भूमिका से तुरंत जुड़ गईं, क्योंकि असल जिंदगी में फिटनेस उनके जीवन का अहम हिस्सा है। वह योग, जिम और पिलेट्स रोजाना करती हैं, जिससे उन्हें इस किरदार को समझने में आसानी हुई।
मैच शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है: लखनऊ संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार
लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ पुलिस ने इस मैच के सुरक्षित और शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए हैं।























