Responsive Scrollable Menu

विकास के साथ संवेदनशीलता का उदाहरण, मंत्री विश्वास सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए NHAI, नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम पहुंची थी। प्रस्तावित कार्रवाई से क्षेत्र में निवासरत अनेक गरीब और श्रमिक परिवार प्रभावित होने वाले थे। जैसे ही इस संबंध में जानकारी क्षेत्रीय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को मिली, उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से चर्चा कर सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों को पुनर्वास हेतु प्लॉट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गरीब परिवारों के पुनर्वास को प्राथमिकता देने के निर्देश

मंत्री विश्वास सारंग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों के साथ-साथ गरीब परिवारों के हितों और उनकी आजीविका का भी पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को पहले वैकल्पिक भूमि और आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब परिवार को बेघर होने की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा और सरकार उनके पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।

शिफ्टिंग के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो

मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के स्थानांतरण के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को सम्मानपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से नई जगह पर बसाने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मंत्री विश्वास सारंग ने यह भी सुनिश्चित कराया कि NHAI द्वारा प्रभावित परिवारों की शिफ्टिंग में हर संभव सहयोग किया जाएगा तथा लोगों को स्थानांतरण की तैयारी के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय दिया जाएगा।

निवास के निकट ही उपलब्ध कराई जाएगी भूमि

मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को उनके वर्तमान निवास क्षेत्र के निकट ही भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई, रोजगार और दैनिक जीवन प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि पुनर्वास की प्रक्रिया मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनशीलता के साथ पूरी की जाए।

मंत्री सारंग ने प्रस्तुत किया संवेदनशील विकास का मॉडल

मौके पर मंत्री सारंग ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के विकास और आधारभूत संरचना निर्माण के कार्य आवश्यक हैं, लेकिन विकास की कीमत गरीबों की पीड़ा नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं समय पर पूरी हों, साथ ही प्रभावित परिवारों के सम्मान और अधिकारों की भी रक्षा हो। मंत्री सारंग के हस्तक्षेप से क्षेत्र के लोगों में राहत का माहौल है।

स्थानीय रहवासियों ने मंत्री सारंग का जताया आभार

मंत्री विश्वास सारंग के संवेदनशील हस्तक्षेप के बाद क्षेत्र के स्थानीय रहवासियों और प्रभावित परिवारों ने राहत की सांस ली तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। रहवासियों का कहना है कि यदि तत्काल कार्रवाई होती तो अनेक परिवारों के सामने आवास और आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो जाता। लोगों ने कहा कि मंत्री सारंग ने मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पहले पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री के हस्तक्षेप से प्रभावित परिवारों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है जिससे क्षेत्रवासियों ने उनके प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Continue reading on the app

दिल्ली में टीचिंग, नॉन टीचिंग के 1979 पदों पर भर्ती:फीस 100 रुपए, सैलरी मिलेगी 1 लाख 44 हजार तक

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के 1979 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार 12वीं पास, आईटीआई की डिग्री,बीएड, इंजीनियरिंग के साथ 1 साल का अनुभव, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री। एज लिमिट : सैलरी : पद के अनुसार 29,200 - 1,42,400 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें AIIMS के किसी भी संस्थान में भर्ती का मौका:1484 पद भरे जाएंगे, 1 लाख 42 हजार तक सैलरी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार, देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों और केंद्र सरकार के मेडिकल संस्थानों में ग्रुप-B और ग्रुप-C के 1484 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs NZ Oval Test: ओवल टेस्ट के पहले दिन बराबरी का मुकाबला, न्यूजीलैंड के लिए कौन रहा टॉप स्कोरर, इंग्लैंड को मिले कितने विकेट?

ENG vs NZ 2nd Test Day 1: लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट भी भिड़ंत हो रही है. पहले दिन के खेल के बाद न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड के लिए विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने अर्धशतक बनाया, जबकि स्टंप्स तक ग्लेन फिलिप्स 49 रन बनाकर नाबाद रहे. उनका साथ काइल जेमिसन 6 रन बनाकर दे रहे हैं. इंग्लैंड के लिए पहले दिन सोनी बेकर और जेकब बेथेल सबसे सफल गेंदबाज बने, जिन्होंने दो-दो विकेट चटकाए. Thu, 18 Jun 2026 01:47:07 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Akhilesh Yadav की पार्टी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी! SP | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T00:15:43+00:00

Iran- America War : ट्रंप का मजाक, बोले I am the BOSS | Modi- Trump Meeting | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T00:00:33+00:00

PM Modi At G7 Summit France: G7 समिट में PM मोदी और Zelenskyy की अहम मुलाकात | #shorts #pmmodi #g7 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T00:06:04+00:00

NEET Paper Leak | Rahul Gandhi: NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों के बीच Rahul Gandhi | #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T00:12:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers