'मैं बचपन से ये सब देखती आई हूं...', गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर बेटी टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी
By shristi jha
Tina Ahuja Talk About Govinda and Sunita Relationship: पिछले कुछ महीनों से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा होती रही है. सोशल मीडिया पर कभी अलग रहने की खबरें सामने आईं तो कभी रिश्ते में खटास को लेकर चर्चा चलती रहती है. लेकिन अब इन तमाम चर्चाओं के बीच उनकी बेटी टीना आहूजा ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है. टीना ने साफ कहा कि वह बचपन से अपने माता-पिता के रिश्ते को करीब से देखती आई है और लोगों को बाहर से जो दिखाई देता है, कहानी हमेशा वैसी नहीं होती.
माता-पिता के रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी टीना ने?
हाल ही बातचीत में टीना आहूजा ने कहा कि उनके माता-पिता का रिश्ता हमेशा बेहद अलग और खास रहा है. उन्होंने बताया कि दोनों के स्वभाव बिल्कुल अलग हैं, इसलिए उनके बीच नोकझोंक और बहस होना कोई नई बात नहीं है. टीना के मुताबिक, परिवार के लोग जानते हैं कि गोविंदा और सुनीता आहूजा एक-दूसरे को किस तरह समझते हैं. उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी बातों को लेकर होने वाली बहस को लोग अक्सर गलत तरीके से पेश कर देते हैं, जबकि हकीकत इससे काफी अलग होती है.
यह भी पढ़ें: Alpha के बैकग्राउंड म्यूजिक का अर्जुन रामपाल से निकला कनेक्शन? जानें क्या है इस Afro हाउस ट्रैक का मतलब?
सुनीता आहूजा ने पहले क्या कहा था?
इससे पहले सुनीता आहूजा अपने कुछ इंटरव्यूज में रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि गोविंदा कई बार अपने काम और दोस्तों में इतने बिजी रहते हैं कि उन्हें परिवार के लिए समय निकालना पड़ता है. सुनीता ने यह भी कहा था कि वह अपनी बात खुलकर कहने में विश्वास रखती हैं और रिश्ते में ईमानदारी सबसे जरूरी होती है. उनके कुछ बयानों को सोशल मीडिया पर अलग संबंध में पेश किया गया, जिसके बाद रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अनुमान शुरू हो गईं.
क्या बेटी के बयान से थमेंगी अनुमान?
टीना आहूजा के बयान के बाद फैंस को जरूर कुछ राहत मिली है. उन्होंने यह हिंट देने की कोशिश की है कि परिवार के भीतर सब कुछ उतना ड्रामेटिक नहीं है, जितना बाहर से दिखाई देता है. हालांकि सेलिब्रिटी परिवारों को लेकर चर्चाएं और अनुमान शायद कभी पूरी तरह खत्म नहीं होतीं, लेकिन टीना की बातों ने यह जरूर याद दिलाया है कि किसी भी रिश्ते की असली तस्वीर सिर्फ वही लोग जानते हैं जो उसे करीब से जीते हैं.
गोविंदा और सुनिता की जोड़ी क्यों है खास?
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को तीस साल से ज्यादा समय हो चुका है. बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिने जाने वाले इस कपल ने करियर, परिवार और निजी जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव साथ देखे हैं.
दोनों अक्सर इंटरव्यूज में एक-दूसरे की खिंचाई करते हुए नजर आते हैं, लेकिन फैंस का मानना है कि यही उनकी बॉन्डिंग की सबसे बड़ी खासियत भी है.
यह भी पढ़ें: 'साथ में सोना पड़ेगा, कपड़े उतारो...', जब इन एक्ट्रेसेस से हुई थी गंदी-गंदी डिमांड, खुद सुनाई थी आपबीती
G7 summit: कुछ देर में होगी पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर होगी बात
G7 summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कुछ देर में मुलाकात होने वाली है. G7 समिट में फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी 16 महीने बाद ट्रंप के साथ अहम मुलाकात कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ट्रेड डील समेत कई मुद्दों पर चर्चा होना है. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 16 महीने पहले वाशिंगटन में मुलाकात हुई थी.
G7 में क्या बोले पीएम मोदी
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 समिट के दौरान पीएम मोदी ने भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा वेस्ट एशिया में संकट की वजह से फ्यूल से लेकर फर्टिलाइजर तक सप्लाई चेन में काफी रुकावटें आई हैं. ऐसे में जरूरत है कि अब ग्लोबल साउथ मिलकर काम करे. क्योंकि इस सप्लाई चेन के टूटने का सीधा असर ग्लोबल साउथ यानी दक्षिणी देशों पर पड़ा है.
हम समय रहते अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को मजबूत करते हैं तो इस तरह के संकट औऱ परेशानी से उबर सकते हैं. इस तरह के संकटों का असर सबसे ज्यादा गरीब देशों पर पड़ रहा है. ऐसे में कई समाज तो बूढ़े भी हो रहे हैं. भारत के और दक्षिणी देशों के युवा प्रतिभा और अनुभवी लोगों की भरमार जो इस संकटे से उबरने में मददगार साबित हो सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation