Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: हरियाणा और पंजाब में धूल भरी आंधी-बारिश के आसार, जानिए कल कहां मेहरबान होंगे इंद्रदेव

कल का मौसम, 18 जून: देश के मौसम में इस समय बड़े और चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी, तेज धूप और लू की मार झेल रहे हैं. इसी बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार भी धीरे-धीरे आगे की तरफ बढ़ रही है.

NCR में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को मानसून की फुहारों के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. इस समय राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में जो धूल भरी आंधी, थंडरस्टॉर्म और तेज हवाओं की स्थिति बनी हुई है, वह एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले एक हफ्ते तक दिल्ली-एनसीआर में इसी तरह की थंडरस्टॉर्म गतिविधियां जारी रहने की संभावना है और इसके लिए बाकायदा येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.

मानसून की धीमी चाल और आगे का सफर

दूसरी तरफ अगर दक्षिण-पश्चिम भारत की बात करें तो वहां के कई हिस्सों में मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है. हालांकि इसकी रफ्तार इस समय थोड़ी धीमी बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा इस समय हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, रांची और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों के भीतर स्थितियां पूरी तरह से अनुकूल होने वाली हैं. इसके बाद मानसून तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ सकता है. इन राज्यों में मानसून के आगे बढ़ने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का साफ असर दिखाई देने वाला है. आने वाले दिनों में राजधानी और आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकलेगी, लेकिन दोपहर या शाम के समय अचानक गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार कल दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही थंडरस्टॉर्म के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी पूरी संभावना बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश की बात करें तो वहां कल मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तीखी धूप के साथ भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी, जिससे जनजीवन प्रभावित होगा. हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आंशिक असर के कारण राज्य के कुछ चुनिंदा पश्चिमी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की छिटपुट बारिश या धूल भरी आंधी चलने की भी उम्मीद है. इसके बावजूद दिन के समय सूरज के तल्ख तेवर लोगों को बुरी तरह झुलसाते रहेंगे.

बिहार-झारखंड में झमाझम बारिश के आसार

बिहार में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां इस समय पूरी तरह से अनुकूल बनी हुई हैं. कल राज्य के कई हिस्सों में आसमान में काले बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बिहार के लिए 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. हालांकि कुछ इलाकों में बारिश शुरू होने से पहले उमस भरी गर्मी और आंशिक लू जैसी स्थिति भी लोगों को परेशान कर सकती है.

झारखंड में भी मानसून की प्रगति लगातार जारी है, जिससे वहां के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल रहा है. कल राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार कल झारखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी और बिजली गिरने को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

राजस्थान में आक्रामक तूफान और मध्य प्रदेश में लू

राजस्थान में तेज धूप और भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है, लेकिन कल के लिए यहां आंधी-तूफान का एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. कल पश्चिमी राजस्थान में मौसम काफी आक्रामक रूप अख्तियार कर सकता है. वहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर तूफान चलने की आशंका है, जो बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी और पूर्वी राजस्थान में तेज अंधड़ के साथ मौसम बिगड़ने की गंभीर चेतावनी दी गई है.

मध्य प्रदेश के लोगों को अभी गर्मी और तेज धूप से कोई बड़ी राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है. कल पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव यानी लू चलने की प्रबल संभावना बनी हुई है. इसके साथ ही दोपहर के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. इस हल्की बारिश की वजह से हवा में उमस और ज्यादा बढ़ जाएगी, जिससे लोगों की बेचैनी बढ़ेगी.

महाराष्ट्र और ओडिशा का मौसम पूर्वानुमान

महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का असर भी अलग-अलग ही देखने को मिलेगा. विदर्भ के इलाके में कल भी लू का प्रकोप जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है. इसके विपरीत मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहने वाला है. कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा के तटीय इलाकों में कल 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम मानसून पूर्व बारिश होने का अनुमान है.

ओडिशा में कल उमस भरी गर्मी और आंधी का मिलाजुला असर देखने को मिलने वाला है. राज्य के तटीय क्षेत्रों में गर्म और अत्यधिक नम स्थिति बनी रहेगी, जिससे लोगों को भारी बेचैनी का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही मौसम विभाग ने कल के लिए ओडिशा में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी दी है. राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही बारिश की गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है.

पूर्वोत्तर भारत और केरल में मानसून की धूम

पूर्वोत्तर भारत में इस समय मानसून पूरी तरह से सक्रिय और अपने आक्रामक रूप में दिखाई दे रहा है. कल असम और मेघालय में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और अधिकांश स्थानों पर व्यापक स्तर पर मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस मूसलाधार बारिश के साथ ही लगातार गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

दक्षिण भारत के केरल में मानसून की झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है. राज्य के कई हिस्सों में मानसून की बारिश ने अब अपनी रफ्तार पकड़ ली है. कल केरल और माहे में व्यापक रूप से मूसलाधार वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग ने कल केरल के कुछ चुनिंदा इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही तटीय इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज सतही हवाओं को लेकर भी मछुआरों और स्थानीय लोगों के लिए अलर्ट जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें IMD का अपडेट

Continue reading on the app

केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, 20 से 25 सांसद छोड़ सकते हैं सपा

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचलें तेज हो गई हैं. हर दल अपनी-अपनी जीत के लिए अभी से मैदान में उतर गया है. रणनीतियां तैयार हो रही है और कुछ रणनीतियों पर काम भी हो रही है. इस बीच नेताओं की बयानबाजियां भी जोरों पर हैं. इसी कड़ी में अब बीजेपी के कद्दावर नेता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया है. केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के 20 से 26 सांसद टूट सकते हैं. उनका दावा है कि सपा से कई सांसद पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं. 

मौर्या ने विपक्षी दलों पर बोला हमला

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और जनता विकास तथा सुशासन के आधार पर भाजपा को लगातार समर्थन देती रहेगी.

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा ने दिखाई ताकत

बता दें कि कानपुर के साकेत नगर स्थित मंदाकिनी होटल में भाजपा दक्षिण की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे.

अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास, कानून व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं. यही वजह है कि जनता का भरोसा लगातार भाजपा पर मजबूत हुआ है.

2027 में विपक्ष को नहीं मिलेगा मौका

केशव मौर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस चाहे अलग-अलग चुनाव लड़ें या फिर गठबंधन बनाकर मैदान में उतरें, भाजपा को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि जनता अब जाति और परिवारवाद की राजनीति से आगे बढ़ चुकी है और विकास के मुद्दे पर मतदान कर रही है. भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है, जिसका असर चुनाव परिणामों में भी दिखाई देगा.

सपा पर बोला बड़ा हमला

उपमुख्यमंत्री ने अपने भाषण में समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उसका राजनीतिक भविष्य पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की तरह सिमटता दिखाई दे रहा है. उन्होंने दावा किया कि 2027 के बाद समाजवादी पार्टी का प्रभाव काफी कम हो जाएगा और उसके नेता सीमित क्षेत्रों तक ही सिमटकर रह जाएंगे.

उन्होंने कहा कि भाजपा सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश के विकास में लगी है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रहा है.

"सैफई का चश्मा उतारिए, विकास दिखाई देगा"

केशव मौर्य ने विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें सैफई का चश्मा उतारकर प्रदेश के विकास को देखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष निष्पक्ष नजरिए से उत्तर प्रदेश को देखेगा तो उसे सड़कों, एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेजों, निवेश परियोजनाओं और कानून व्यवस्था में हुए सुधार स्पष्ट दिखाई देंगे.

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, जिसके कारण प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़े हैं.

राम मंदिर पर लगाए गए आरोपों का दिया जवाब

अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर और मंदिर से जुड़े चढ़ावे को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर भी उपमुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण देश की आस्था और गौरव का प्रतीक है तथा इसमें किसी प्रकार के भ्रष्टाचार की बात निराधार है.

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने धार्मिक आस्था से जुड़े धन का दुरुपयोग किया होगा तो उसे उसके कर्मों का परिणाम अवश्य मिलेगा. भगवान राम के दरबार में न्याय होता है और कोई भी गलत कार्य छिपा नहीं रह सकता.

भाजपा ने विकास को बनाया मुख्य मुद्दा

अपने संबोधन के अंत में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि देश और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से भाजपा आने वाले वर्षों में भी सुशासन, विकास और जनकल्याण के एजेंडे को आगे बढ़ाती रहेगी.

बहरहाल ये तो केशव प्रसाद मौर्य का दावा है. इस दावे को लेकर अब तक समाजवादी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. देखना होगा कि मौर्य के दावे में कितना दम है. 

यह भी पढ़ें - यूपी में बड़ा 'खेला'! चाचा रामगोपाल तोड़ेंगे अखिलेश यादव की सपा? कैबिनेट मंत्री राजभर के दावे से हलचल तेज

Continue reading on the app

  Sports

Women's T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत, एकतरफा मैच में नीदरलैंड को रौंदा

India beat netherlands in women's t20 world cup: भारतीय महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के हिसाब से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए नीदरलैंड को एकतरफा मैच में 95 रन से शिकस्त दी. स्मृति मंधाना को उनकी 74 रन की विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत से हरमन एंड कम्पनी ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर सबसे ऊपर पहुंच गई है. भारत के चार अंक हैं. अपने पहले मुकाबले में उसने पाकिस्तान को धूल चटाई थी. Wed, 17 Jun 2026 22:52:17 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat | News Ki Pathshala: ठाकरे गुट के बागी सांसदों पर कैमरे पर संजय राउत क्या बोले? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T17:40:44+00:00

Rubika Liyaquat | Trump ने क्यों की PM Modi की धुंआधार तारीफ..Modi को लेकर America में क्या चल रहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T17:42:31+00:00

Shiv Sena Split News: जब कैमरे पर बागियों को Sanjay Raut ने दीं भद्दी गालियां | Video Viral | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T17:45:18+00:00

Rubika Liyaquat | News Ki Pathshala: विपक्षी खेमा क्यों टूट रहा? रुबिका मैडम ने समझा दिया! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T17:44:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers