IND A vs AFG A: भारत ने अफगानिस्तान 101 रन से रौंदा; तिलक-प्रियांस चमके, खामोश रहे वैभव
IND A vs AFG A: इंडिया-ए ने ट्राई सीरीज के 5वें मुकाबले में अफगानिस्तान-ए को 101 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही इंडिया-ए के फाइनल में जाने की उम्मीद बरकरार हो गई है। इस मैच में तिलक और प्रियांस ने शानदार पारी खेली।
NEET UG Re-Exam 2026: छात्रों के लिए बड़ी राहत, कई राज्यों में फ्री बस-ट्रेन यात्रा की सुविधा; देखें लिस्ट
NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून 2026 को होने वाले NEET UG री-एग्जाम में शामिल होने जा रहे लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कई राज्य सरकारों ने मुफ्त या रियायती यात्रा सुविधा का ऐलान किया है। छात्रों को सिर्फ अपना एडमिट कार्ड साथ रखना होगा, जो यात्रा पास के रूप में काम करेगा।
क्यों हो रहा है री-एग्जाम?
3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब NTA ने 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है।
मुंबई समेत कई राज्यों में मिलेगी छात्रों मुफ्त या रियायती यात्रा
मुंबई
- मुंबई में परीक्षा के दिन रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।
- कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा
- वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेनें सामान्य समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी
- छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में आसानी होगी
बिहार
- 20 जून से परीक्षा के अगले दिन तक सभी BSRTC बसों में मुफ्त यात्रा
- AC, Non-AC, डीलक्स, लग्जरी, इलेक्ट्रिक और पिंक बसें शामिल
- बस में चढ़ते समय एडमिट कार्ड दिखाना होगा
उत्तर प्रदेश
- UPSRTC बसों में 50% किराए की छूट
- एडमिट कार्ड साथ रखना जरूरी
दिल्ली
- परीक्षा के दिन DTC बसों में मुफ्त यात्रा
- एडमिट कार्ड ही यात्रा पास होगा
पंजाब
- 20 से 22 जून तक PRTC बसों में मुफ्त यात्रा
- एक अभिभावक (Parent/Guardian) भी छात्र के साथ मुफ्त यात्रा कर सकेगा
ओडिशा
- OSRTC बसों में पूरे राज्य में मुफ्त यात्रा
- लगभग 56,983 छात्रों को मिलेगा लाभ
- राज्य के 134 परीक्षा केंद्रों को कवर किया गया है
आंध्र प्रदेश
- 21 जून को APSRTC बसों में मुफ्त यात्रा
- केवल हॉल टिकट/एडमिट कार्ड दिखाना होगा
उत्तराखंड
- स्थायी निवासियों को राज्य परिवहन निगम की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा
- परीक्षा से 2 दिन पहले और 2 दिन बाद तक सुविधा उपलब्ध
परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 5 बातें जरूर याद रखें
1. एडमिट कार्ड साथ रखें
- हर राज्य में यही आपका यात्रा पास होगा।
2. समय से पहले निकलें
- आखिरी समय की भागदौड़ से बचने के लिए कम से कम 1-2 घंटे पहले निकलें।
3. परीक्षा केंद्र पहले से देख लें
- Google Maps या संबंधित वेबसाइट से लोकेशन पहले ही चेक कर लें।
4. गर्मी से बचाव करें
- पानी की बोतल, छाता और जरूरी दवाइयां साथ रखें।
5. सरकारी अपडेट पर नजर रखें
- यात्रा सुविधा से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकता है, इसलिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।
छात्रों के लिए बड़ी मदद
सरकारों और परिवहन विभागों की यह पहल लाखों छात्रों के लिए राहत लेकर आई है। मुफ्त और रियायती यात्रा सुविधा से उम्मीदवार बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकेंगे और पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा दे सकेंगे।
अगर आप भी NEET UG 2026 री-एग्जाम देने जा रहे हैं, तो अपने राज्य में उपलब्ध यात्रा सुविधा का लाभ जरूर उठाएं और समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें।

Republic Bharat
Haribhoomi