G7 में ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी: बोले- डील अभी फाइनल नहीं, शर्तें टूटीं तो फिर बरसेंगे बम
फ्रांस में चल रहे G7 Summit 2026 के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने वैश्विक राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हुआ समझौता ज्ञापन (MoU) अभी अंतिम नहीं है। यदि तेहरान ने समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया या फिर से उकसाने वाली गतिविधियां शुरू कीं, तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।
ट्रंप ने कहा, "यह कोई अंतिम समझौता नहीं है। अगर मुझे यह पसंद नहीं आया या ईरान ने ठीक से व्यवहार नहीं किया, तो हम फिर से बमबारी शुरू कर देंगे।"
#WATCH | Évian-les-Bains, France: On deal with Iran, US President Donald Trump says, "The text is not final, it's a Memorandum of Understanding (MoU). If I don't like it, we will go back to shooting at them, dropping bombs on their heads. If I don't like it, if they don't behave,… pic.twitter.com/hprojEtp0n
— ANI (@ANI) June 17, 2026
यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान स्विट्जरलैंड में प्रस्तावित MoU पर औपचारिक हस्ताक्षर की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस समझौते में 60 दिनों का युद्धविराम, होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलना और ईरान पर लगे कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में राहत जैसे प्रावधान शामिल हैं।
ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने दावा किया कि यह रणनीतिक समुद्री मार्ग आंशिक रूप से खुल चुका है और जल्द ही पूरी तरह बहाल हो जाएगा। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति सामान्य होने और तेल कीमतों पर दबाव कम होने की उम्मीद है।
हालांकि, ट्रंप की सख्त चेतावनी ने यह भी संकेत दिया है कि अमेरिका ईरान पर दबाव बनाए रखने की रणनीति जारी रखेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता मध्य पूर्व में शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, लेकिन ट्रंप के ताजा बयान ने इसके भविष्य को लेकर नई अनिश्चितता भी पैदा कर दी है।
Sanjay Raut बागी सांसदों पर बुरी तरह भड़के, खुलेआम दी गालियां 'ये भो**के लोग...' | Shiv Sena UBT
Sanjay Raut Warns Rebels: महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मचा हुआ है. शिवसेना यूबीटी के कुछ सांसदों के पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बागी नेताओं पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई सांसद पार्टी छोड़कर जाता है तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा. बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिन सांसदों को टिकट दिया गया, उन्हें जिताने के लिए कार्यकर्ताओं ने खून-पसीना बहाया, लेकिन अब अगर उनके पार्टी छोड़ने की खबरें आ रही हैं तो संबंधित सांसदों को खुद सामने आकर इसका खंडन करना चाहिए. #maharashtrapolitics #shivsenaubt #sanjayraut #breakingnews #latestnews #trendingnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat






















