Responsive Scrollable Menu

लाल किले पर PM मोदी का खास अंदाज! | #shorts #viralvideo #viralnews #news #shortvideo

लाल किले पर PM मोदी का खास अंदाज! | #shorts #viralvideo #viralnews #news #shortvideo डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

PM Modi का ऐलान, भारत बनेगा रक्षा विनिर्माण का वैश्विक केंद्र; सुदर्शन चक्र पर काम तेज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी एवं ड्रोन प्रणाली जैसी उन्नत क्षमताओं में आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर देते हुए भारत को रक्षा विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की वकालत की। लालकिले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में मोदी ने देश के सामने मौजूद बाहरी और आंतरिक सुरक्षा खतरों का जिक्र किया तथा घोषणा की कि नागरिक सुरक्षाकर्मियों का एक व्यापक नेटवर्क विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘सुदर्शन चक्र’ पर काम तेजी से प्रगति पर है।

मोदी ने पिछले साल 15 अगस्त को इस परियोजना की घोषणा की थी। ‘सुदर्शन चक्र’ का उद्देश्य महत्वपूर्ण सैन्य और नागरिक प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए भारत की वायु रक्षा प्रणाली को बढ़ावा देना और दुश्मन के किसी भी खतरे का निर्णायक जवाब देना है। पाकिस्तान और चीन से उत्पन्न सुरक्षा चुनौतियों पर चिंताओं के बीच सशस्त्र बल इस परियोजना पर काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की रणनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए घरेलू रक्षा उत्पादन का विस्तार महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना है। दुनिया और भारत ने यह अनुभव कर लिया है कि इसके बिना कोई चारा नहीं है।

विश्व जब अपनी-अपनी ही सोच रहा है, तब भारत विश्व के लिए बाजार बनकर नहीं रह सकता है। हमें रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना होगा।’’ मोदी ने कहा, ‘‘नयी पीढ़ी की रक्षा प्रौद्योगिकी विकसित करके हमें वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनने की दिशा में लक्ष्य लेकर चलना है। हमें ड्रोन, तथा ड्रोन रोधी प्रणाली विकसित करनी होगी और हाइपरसोनिक रक्षा प्रौद्योगिकी में नेतृत्व करना होगा।’’ मोदी ने देश में रक्षा उत्पादन में हो रही वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनौती सीमा के भीतर हो या सरहद से बाहर, भारत हर परिस्थिति के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज युद्ध की प्रकृति बदल रही है। अब युद्ध सीमा पर ही होता है, यह गारंटी नहीं है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि अब युद्ध के दौरान रिफाइनरी, बैंकिंग सेक्टर, डाटा सेंटर को निशाना बनाया जा रहा है और बुनियादी अवसंरचनाओं व कारखानों को नष्ट किया जा रहा है। मोदी ने कोई समयसीमा बताए बिना कहा कि भारत का रक्षा निर्यात 50 गुना बढ़ गया है और लगभग 100 देशों को भारतीय सैन्य हार्डवेयर तथा उपकरणों की आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक पटल पर भारत की प्रतिष्ठा धीरे-धीरे बढ़ रही है। बदलते हुए समय में अस्त्र-शस्त्र की तरफ काम करना है, सैन्य बलों का सामर्थ्य बढ़ाना है।’’ पिछले कुछ वर्षों में, सरकार ने घरेलू रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई नीतिगत पहल की हैं। नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत के घरेलू रक्षा उत्पादन की मात्रा वित्त वर्ष 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो 2014 में 46,000 करोड़ रुपये थी।

आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि पिछले एक साल में 8.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सैन्य परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है क्योंकि मोदी सरकार सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के साथ-साथ नागरिक सुरक्षा कर्मियों का एक व्यापक नेटवर्क विकसित किए जाने की भी बात कही।

उन्होंने कहा कि पिछली शताब्दी के युद्धों के अनुरूप जो ‘सिविल डिफेंस’ की व्यवस्थाएं विकसित हुई हैं, वो पुरानी हो चुकी हैं। मोदी ने कहा, ‘‘इसलिए मैं आज लालकिले से घोषणा कर रहा हूं कि, हम आने वाले दिनों में सिविल डिफेंस का एक ‘वाइब्रेंट नेटवर्क’ खड़ा करेंगे। आधुनिक व्यवस्थाओं से उनको परिचित कराएंगे।

आधुनिक संकटों से नागरिकों को रक्षा करने की क्या व्यवस्था हो सकती है, एक बहुत बड़ा वॉलंटरी फोर्स सिविल डिफेंस का आधुनिक चुनौतियों को पार करने वाला हम बनाने वाले हैं।

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी वर्ल्डकप- भारतीय महिला टीम आज साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी:पिछला मैच चीन से ड्रॉ खेला था; नवनीत से फिर गोल की उम्मीद

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का सामना आज साउथ अफ्रीका से होगा। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में मजबूत चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था। इस मुकाबले में जीत भारत को अगले राउंड के करीब पहुंचा देगी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार मिली थी। पूल-D का यह मुकाबला शाम 6:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम, एम्सटेलवीन में खेला जाएगा। भारत पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है भारत के ग्रुप में चीन, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड हैं। नए फॉर्मेट में हर पूल की टॉप-2 टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी। भारत 1 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं साउथ अफ्रीका बिना खाता खोले अंतिम पायदान पर है। भारत अगर यह मुकाबला जीतता है, तो उसके 4 अंक हो जाएंगे। इसके साथ ही टीम का अगले राउंड में पहुंचने का दावा मजबूत हो जाएगा। हालांकि उसे आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड से कम से कम ड्रॉ खेलना होगा। चीन के खिलाफ नवनीत और दीपिका ने गोल किया था चीने के खिलाफ भारत की ओर से नवनीत कौर और दीपिका ने गोल किए थे। मैच के 8वें मिनट में ही नवनीत ने गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। चीन ने वापसी करते हुए बराबरी का गोल दागा। इसके बाद दीपिका ने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को फिर आगे किया। हालांकि मैच ड्रॉ रहा। भारतीय कोच बोले- बॉल पजेशन में सुधार जरुरी भारतीय कोच शॉर्ड मारिने ने कहा है कि भारत को बॉल पजेशन और बॉल रिटेंशन में सुधार करना होगा। खिलाड़ियो को गेंद हासिल करने के बाद उसे अपने पास बनाए रखना होगा। फिर अटैक बनाकर गोल की कोशिश करनी होगी। उन्होेंने कहा- भारत का फोकस अगले मैच पर है, ना कि अगले राउंड के अंक गणित पर। दोनों टीमों का स्क्वॉड भारत: सलीमा टेटे (कप्तान), इशिका चौधरी, निक्की प्रधान, बिचू देवी खरीबाम (गोलकीपर), सविता (गोलकीपर), शिल्पी डबास, लालरेमसियामी, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, इशिका, ज्योति, नवनीत कौर, सुशीला चानू पुखरंबम, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, रुतुजा दादासो पिसल, लालथंतलुआंगी, साक्षी राणा, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका। साउथ अफ्रीका: ओन्थातिले जुलु (कप्तान), मॉर्गन डी जगर (गोलकीपर), स्टेफनी बोथा, एडिथ मोलिकोए, तहीरा ऑगस्टी, अने जानसे वान वुरेन, शाना मेंडोंका, बियांका वुड, न्त्सोपा मोकोएना, पेरिस-गेल आइजैक्स, लेराटो माहोले, बेयली एंगेल्के, केलिन मारी, हन्ना पियर्स, ओन्गेजिवे माली, लाइकेन ब्रिसेट, जीन-लेघ डु टॉइट, नोमसा म्जिजी, कैलीन डेन बक्कर, कायला डी वाल, मार्लिस वान टोंडर (गोलकीपर)। 18 अगस्त को होने वाले सभी मुकाबले… Mon, 17 Aug 2026 23:00:00

  Videos
See all

Hemant Soren Govt ने रद्द कीं JSSC-CGL समेत TDLC परीक्षाएं.. Devendra Mehto ने दे दिया बड़ा बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T22:54:54+00:00

Iran America War Update : जंग में ईरान का पलड़ा भारी , ट्रंप की बढ़ी मुश्किल! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T23:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers