Independence Day 2026: बच्ची पैर छूने झुकी, टोपी गिरी... PM Modi का रिएक्शन हुआ वायरल! | Delhi
80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर एक भावुक और दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों से मुलाकात कर रहे थे, तभी एक बच्ची पैर छूने के लिए झुकी और उसकी टोपी गिर गई। PM Modi ने तुरंत इस बात पर ध्यान दिया और उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखिए इस खास पल का वीडियो। A heartwarming moment from the 80th Independence Day celebrations at the Red Fort has gone viral. As Prime Minister Narendra Modi interacted with children, a young girl's cap fell while she bent to touch his feet. PM Modi's reaction to the incident has caught the attention of many and is being widely shared online. #PMModi #NarendraModi #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #RedFort #Delhi #ViralVideo #HeartwarmingMoment डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/
Samrat Choudhary ने Bihar में नवंबर तक 5 लाख करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य तय किया
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने इस साल नवंबर तक पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने करने का लक्ष्य रखा है। गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बिहार में विकास दर लगातार उच्च स्तर पर दर्ज की जा रही है। आने वाले वर्षों में राज्य समावेशी विकास के साथ आगे बढ़ेगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का अगले पांच वर्षों में 25 चीनी मिलें स्थापित करने का भी लक्ष्य है।
चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने पहले संबोधन में कहा कि सरकार ने इस साल नवंबर तक पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने उद्योगपतियों और व्यापारियों को बिहार में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य में अब उद्योग स्थापित करने के लिए अनुकूल माहौल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार ने 100 से अधिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने 2030 तक राज्य के लोगों को एक करोड़ सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का नया लक्ष्य निर्धारित किया है।’’ चौधरी ने कहा कि बिहार कुशल श्रमबल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी औद्योगिक नीति राज्य में अधिकतम रोजगार पैदा करने पर केंद्रित है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोगों की शिकायतों के समयबद्ध निपटारे के लिए ‘सहयोग शिविर’ नाम से एक नयी पहल शुरू की गई है और यह बेहद प्रभावी साबित हुई है। छह लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 95 प्रतिशत का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने राशन कार्ड योजना में 30 लाख से अधिक लोगों को शामिल किया है, इसके अलावा एक करोड़ ऐसे पात्र लोगों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा जो अब तक इससे वंचित रह गए थे।
चौधरी ने महिला सशक्तीकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस बल में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
prabhasakshi










