Responsive Scrollable Menu

PM Narendra Modi ने कहा: दुनिया की टॉप 5 में जगह बनाएं भारतीय दवा कंपनियां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय दवा कंपनियों की वैश्विक स्तर पर मजबूत मौजूदगी की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि कम से कम एक-दो भारतीय कंपनियों को दुनिया की शीर्ष पांच दवा कंपनियों में प्रमुख स्थान हासिल करना चाहिए। मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय दवा कंपनियों को दुनिया की शीर्ष कंपनियों में जगह बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने दवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया है, लेकिन आज जरूरत इस बात की है कि एक-दो भारतीय कंपनियां दुनिया की शीर्ष पांच कंपनियों में प्रमुख स्थान हासिल करें।

भारत को वहां अपना स्थान सुनिश्चित करना चाहिए।’’ आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारतीय दवा उद्योग मात्रा के लिहाज से दुनिया में तीसरे और मूल्य के लिहाज से 11वें स्थान पर है। इस क्षेत्र में 3,000 से अधिक कंपनियां और 10,500 विनिर्माण इकाइयां हैं। देश का दवा बाजार 60 अरब अमेरिकी डॉलर का है और 2030 तक इसके 130 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में दवा क्षेत्र का सालाना कारोबार 4.72 लाख करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014-15 से 2024-25 के दौरान इसके निर्यात में सालाना औसतन सात प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Continue reading on the app

Baba Ramdev: सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, बाबा रामदेव ने भर्ती प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

योग गुरु बाबा रामदेव ने सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया कि इंटरव्यू में 90 99% तक घोटाला होता है.

Continue reading on the app

  Sports

विश्व के 5 क्रिकेटर...जिन्होंने बदल ली अपनी पहचान, 2 ने बदला धर्म तो 1 ने देश के नाम किया सरनेम

These 5 World Cricketers Who Changed Their Names: इंटरनेशनल क्रिकेट में खिलाड़ियों की पहचान उनके आंकड़ों से होती है, लेकिन कई दिग्गजों ने अपने करियर में नाम भी बदला. पाकिस्तान के यूसुफ योहाना और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने धर्म परिवर्तन कर नई पहचान बनाई, जबकि सूरज रणदीव ने भी नाम बदला. वहीं, इंग्लैंड के बटलर ने नाम की उलझन दूर करने के लिए 'जोश'किया और अफगानिस्तान के असगर स्टेनिकजई ने देशभक्ति में सरनेम बदल लिया. Sun, 16 Aug 2026 20:10:22 +0530

  Videos
See all

Elon Musk X Controversy: X बताएगा किसने ने पोस्ट हटवाई? Elon Musk X News |Elon Musk big announcement #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T14:45:34+00:00

Jharkhand | JPSC-JSSC छात्रों का बड़ा प्रदर्शन! हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी का फूंका पुतला | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T14:45:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers