Responsive Scrollable Menu

लाल किले से PM Modi का बड़ा एलान, सुरक्षित आपूर्ति के लिए Critical Minerals मिशन पर काम कर रहा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा रहा है और इन संसाधनों की आपूर्ति शृंखला मजबूत करने के लिए कई देशों के साथ समझौते किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश महत्वपूर्ण खनिजों की तलाश में भारत के प्रयासों पर अब भरोसा जता रहे हैं। मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा प्रौद्योगिकी क्षेत्र महत्वपूर्ण खनिजों पर निर्भर है।

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi का पसंदीदा संबोधन 'मेरे प्यारे देशवासियो' रहा, भाषण में 40 बार कहा

उन्होंने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण खनिजों को लेकर चर्चा हो रही है... महत्वपूर्ण खनिजों के लिए लक्ष्य साझा किए जा रहे हैं। हमने राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन शुरू किया है। बजट में महत्वपूर्ण खनिज गलियारे की घोषणा की गई है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कई देशों के साथ समझौते किए जा रहे हैं।

दुनिया के कई देश महत्वपूर्ण खनिजों की इस खोज में भारत पर भरोसा कर रहे हैं।’’ सरकार ने राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन (एनसीएमएम) के लिए 16,300 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से 18,000 करोड़ रुपये के योगदान की उम्मीद है। इस मिशन का उद्देश्य देश में महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को भी बढ़ावा देना है। तांबा, लिथियम, निकेल, कोबाल्ट और दुर्लभ मृदा तत्व जैसे महत्वपूर्ण खनिज स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए आवश्यक कच्चे माल हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने कहा: दुनिया की टॉप 5 में जगह बनाएं भारतीय दवा कंपनियां

इनका इस्तेमाल पवन टर्बाइन, बिजली नेटवर्क, इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में होता है।

Continue reading on the app

51 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने के लिए तैयार है टीम इंडिया, हरमनप्रीत सिंह बोले-खुद को साबित करने का अच्छा मौका

भारतीय पुरुष हॉकी टीम 51 साल के सूखे को खत्म करने के लिए FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में उतरने जा रही है. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने खिताब जीतने का लक्ष्य रखा है और टीम अंडरडॉग के तौर पर खुद को साबित करने के लिए तैयार है.

The post 51 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने के लिए तैयार है टीम इंडिया, हरमनप्रीत सिंह बोले-खुद को साबित करने का अच्छा मौका appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

WTC: बांग्लादेश की जीत से भारतीय टीम को झटका, WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर खिकसी

WTC Points Table: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर इतिहास रच दिया. टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के घर में ये पहली जीत है. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है. वहीं, बांग्लादेश की इस जीत से टीम इंडिया अब टेबल में 5वें स्थान पर आ गई है. Sun, 16 Aug 2026 11:31:14 +0530

  Videos
See all

Deepika Padukone Baby Bump: एयरपोर्ट पर Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण को किया ड्रॉप, दिखा बेबी बंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T06:12:51+00:00

Big Breaking News : 5 बार के MLA Ashish Banerjee की मौत, सुसाइड नोट ने बढ़ाए सवाल | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T06:14:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers