Responsive Scrollable Menu

Har Ghar Tiranga 2026: 15 अगस्त पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर ऐसे पाएं डिजिटल सर्टिफिकेट, जानें पूरा प्रोसेस

Har Ghar Tiranga 2026: आज यानी 15 अगस्त को पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर अगर आप भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो घर बैठे तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिलेगा। अगर आप भी इस अभियान में शामिल होना चाहते हैं, तो यहां जानिए सेल्फी अपलोड करने से लेकर सर्टिफिकेट डाउनलोड करने तक का पूरा आसान तरीका।

Har Ghar Tiranga 2026: ऐसे अपलोड करें सेल्फी
तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले Har Ghar Tiranga की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Upload Selfie विकल्प पर टैप करें।
  • अब अपना नाम, मोबाइल नंबर और राज्य जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • Browse Files पर क्लिक करके तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करें।
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक कर अपनी एंट्री सबमिट करें।

आधिकारिक पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने और सर्टिफिकेट जनरेट करने की सुविधा दी गई है।

ऐसे डाउनलोड करें Har Ghar Tiranga सर्टिफिकेट 
सेल्फी अपलोड करने के बाद Generate Certificate विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद Download Certificate पर टैप करके डिजिटल सर्टिफिकेट अपने फोन या अन्य डिवाइस में सेव कर सकते हैं। पोर्टल पर अभियान में आपकी एंट्री से जुड़ा वीडियो डाउनलोड करने का विकल्प भी उपलब्ध हो सकता है।

PM मोदी ने भी की भाग लेने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से #HarGharTiranga अभियान में उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की है। इस साल का अभियान खास तौर पर वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के समारोह से भी जुड़ा है।

Continue reading on the app

रोज की आलू की सब्जी खाकर हो गए बोर? इस बार बनाएं दही वाले रसेदार आलू, बिना प्याज-टमाटर के मिलेगा स्वाद

Dahi Wale Aloo Recipe: दही वाले रसेदार आलू साधारण आलू को नया और खट्टा-मसालेदार स्वाद देने वाली आसान रेसिपी है. इसे बनाने के लिए प्याज और टमाटर की जरूरत नहीं पड़ती है. दही में थोड़ा बेसन मिलाने से ग्रेवी को गाढ़ापन मिलता है और दही के फटने की आशंका कम होती है. हींग, जीरा, राई, कड़ी पत्ता और अदरक का तड़का सब्जी की खुशबू और स्वाद बढ़ाता है. दही का घोल डालते समय आंच धीमी रखना और लगातार चलाना जरूरी है. तैयार दही वाले आलू को गरमा-गरम चावल, जीरा राइस, पूरी या पराठे के साथ परोसा जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी गई खास तारीख, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देगी ICC!

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर आईसीसी एक खास प्लान तैयार कर ही है. महात्मा गांधी के जीवन और उनके साउथ अफ्रीका से जुड़े इतिहास को लेकर टूर्नामेंट के लिए एक खास तारीख चुनी गई है. Sat, 15 Aug 2026 23:21:57 +0530

  Videos
See all

Ranchi Protest: तिरंगा यात्रा सेडरी सोरेन सरकार! | Tiranga Yatra | Student #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T18:16:42+00:00

Republic Day Parade 2026: मोदी का प्रहार.. 'दिमागी नक्सली' मानेंगे हार! | #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T18:15:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers