Responsive Scrollable Menu

परेड के बीच महिला पुलिस अफसर की तबीयत बिगड़ी | #shorts #viralvideo #viralnews #news #shortvideo

परेड के बीच महिला पुलिस अफसर की तबीयत बिगड़ी | #shorts #viralvideo #viralnews #news #shortvideo डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

80वें स्वतंत्रता दिवस पर विदेशी राजदूतों ने दी बधाई, भारत से रिश्तों को बताया खास

80th Independence Day: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न देशों के राजदूतों और राजनयिक मिशनों ने भारत को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत की अब तक की विकास यात्रा, समृद्ध विरासत और उपलब्धियों की सराहना की। विदेशी प्रतिनिधियों ने भारत के साथ अपने देशों के बढ़ते संबंधों और सहयोग को भी रेखांकित किया।

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने इस मौके पर शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता दिवस के जश्न को “भारत का राष्ट्रीय पुनरुत्थान” बताया, साथ ही भारत और इजरायल को जोड़ने वाले कारकों को अहम बताया। अजार ने एक्स पर भारतीय अंदाज में बात शुरू की। उन्होंने कहा “नमस्ते। आज हम भारत का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, भारत का राष्ट्रीय पुनरुत्थान दिवस! एक पुरानी सभ्यता का शानदार सफर जो एक जीवंत और आधुनिक देश बना रहा है। भले ही भारत और इजरायल आकार में अलग हों लेकिन हमारी कहानी अनोखी है। दोनों देश आजादी और इनोवेशन को अपनाते हुए अपनी विरासत से ताकत लेते हैं। हमें अपनी दोस्ती पर गर्व है और हम अपनी साझेदारी को और सुदृढ़ करने के लिए तत्पर हैं।”

अर्जेंटीना से आई बधाई

अपनी शुभकामनाएं देते हुए, भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, “भारत की आजादी की इस नई वर्षगांठ पर, अर्जेंटीना, आजादी के बाद से मिली शानदार कामयाबियों के जश्न में भारत के लोगों और सरकार के साथ शामिल होता है, और अर्जेंटीना-भारत की दोस्ती को मजबूत करने के लिए दिन-ब-दिन काम करते रहने का वादा करता है।”

श्रीलंका ने दीं शुभकामनाएं

भारत में श्रीलंका की हाई कमिश्नर महिषिनी कोलोने ने इस मौके पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों पर भी जोर दिया। पोस्ट में कहा, “आजादी के बाद से भारत का सफर शानदार रहा है। एक ऐसा देश जिसने अपनी सभ्यता से असाधारण ताकत लेते हुए आधुनिकता को अपनाया है। एक ऐसे लोकतंत्र का निर्माण किया जो विविधता से भरा है। श्रीलंका के लिए, भारत के सफर का एक खास महत्व है। हमारे इतिहास, संस्कृतियां और सभ्यताएं हजारों सालों से एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं, और हमारे बीच के रिश्ते हमेशा रहेंगे। भारत हमेशा तरक्की करे और फले-फूले, और इसके लोगों को शांति, तरक्की और सफलता मिले।”

ऑस्ट्रेलिया और नेपाल ने ऐसे किया जाहिर

भारत में ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी हाई कमिश्नर निक मैककैफरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तिरंगे के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा: “सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!” वहीं, भारत में मौजूद नेपाल के दूतावास ने एक्स पर भारत सरकार और लोगों को दिल से शुभकामनाएं भेजते हुए कहा: “भारत और नेपाल के बीच दोस्ती, सद्भावना और सहयोग के पक्के रिश्ते और मजबूत होते रहें।”

फ्रेंच से आया संदेश

शुभकामनाएं देते हुए, भारत में फ्रेंच दूतावास ने एक्स पर लिखा: “भारत हर उस इंसान पर गहरी छाप छोड़ता है जो इसे अपना घर कहता है - भले ही थोड़े समय के लिए। हमने अपने कुछ जाने वाले फ्रेंच साथियों से पूछा कि वे भारत में सबसे ज्यादा किस चीज को मिस करेंगे। उनके जवाब सब कुछ बता देते हैं।”

कनाड़ा हाई कमीशन ने मजबूत बताए रिश्ते

भारत में कनाडा के हाई कमीशन ने इस मौके पर शुभकामनाएं दीं, और दोनों देशों के बीच बढ़ते रिश्तों और उनकी साझा आर्थिक क्षमता पर जोर दिया। कनाडाई हाई कमीशन ने एक्स पर लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, भारत! जैसे-जैसे कनाडा और भारत लोगों के बीच रिश्ते गहरे कर रहे हैं और सीईपीए की दिशा में काम कर रहे हैं, हम इनोवेशन, मजबूत सप्लाई चेन और साझा आर्थिक खुशहाली के लिए नए रास्ते बना रहे हैं।”

ताइपे इकोनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर ने इस मौके पर भारत की लगातार तरक्की और खुशहाली की कामना की, साथ ही ताइवान और भारत के बीच गहरी दोस्ती और सहयोग की उम्मीद जताई।

एक्स पर कहा, “स्वतंत्रता दिवस के इस पवित्र अवसर पर भारत सरकार और भारत के लोगों को दिल से शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि भारत लगातार तरक्की और खुशहाली की ओर अग्रसर हो, और ताइवान - भारत के बीच दोस्ती और सहयोग के रिश्ते दिनोंदिन सुदृढ़ हों।” 

(DISCLAIMER: हेडिंग, समरी और सबहेड के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश ने खत्म किया इन 2 खिलाड़ियों का करियर? ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद लटकी तलवार

बांग्लादेश ने 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया और पहले ही टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दे दी. इस एक शिकस्त ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग को तेज कर दिया है. Mon, 17 Aug 2026 00:39:34 +0530

  Videos
See all

Bihar News : 'BJP को सोनिया गांधी पर केस करना चाहिए' #soniagandhi #bjp #prashntkishor #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T20:12:54+00:00

Ranchi News : रांची के छात्रों पर अलख सर ने क्या कहा ? #alakhsir #alakhpandey #ranchinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T20:06:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers