A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

तेलंगाना का अनोखा ‘नाभि पत्थर’: जहां झूठ बोलने से डरते हैं लोग, यहीं मिलती है इंसाफ की राह

डिजिटल युग में जहां दुनिया तकनीक और कानूनों के सहारे आगे बढ़ रही है, वहीं तेलंगाना के कई गांवों में आज भी एक पत्थर सामाजिक एकता और न्याय का केंद्र बना हुआ है. बोड्डू राय या बोड्रई नाम से प्रसिद्ध यह नाभि-पत्थर गांव के मध्य स्थापित किया जाता है और इसे गांव का संरक्षक माना जाता है. ग्रामीणों का विश्वास है कि इसके सामने कोई झूठ नहीं बोल सकता, इसलिए विवादों का समाधान भी यहीं होता है. त्योहारों, विवाह और अन्य शुभ अवसरों पर इसकी पूजा की जाती है. सदियों पुरानी यह परंपरा आज भी लोगों को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़े हुए है.

Continue reading on the app

Sonu Nigam की गले की नसें दबीं, सिंगर ने Video शेयर कर बयां किया दर्द, बोलें- 'भुगत रहा हूं...'

Sonu Nigam Viral Video: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सिंगर इन दिनों एक दर्दनाक हेल्थ समस्या से जूझ रहे हैं. सिंगर ने बताया कि उनके गले और गर्दन से जुड़ी नसों में परेशानी हो गई है, जिसकी वजह से उन्हें लगातार दर्द का सामना करना पड़ रहा है. इसके लिए वो पिछले कई दिनों से इलाज करा रहे हैं और कई मेडिकल टेस्ट भी करवा चुके हैं. सिंगर ने वीडियो शेयर कर क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं.

MRI और CT Scan करा रहे सोनू निगम

सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि उन्हें 'पिंच्ड नर्व' (Pinched Nerve) की समस्या हो गई है. सिंगर ने कहा कि इस परेशानी का पता लगाने के लिए उन्होंने कई मेडिकल टेस्ट करवाए हैं. सोनू ने वीडियो में  कहा- 'मेरी नसें दब गई हैं. पिछले एक हफ्ते से मेरे एमआरआई और सीटी स्कैन हो रहे हैं. मैं बहुत सारी दवाइयां ले रहा हूं. इस स्थिति में लगातार मेडिकल केयर की जरूरत पड़ती है, जिसमें स्कैन, दवाइयां और फिजियोथेरेपी सेशन शामिल हैं.'

फिजियोथेरेपी का दर्द झेल रहे सिंगर

नस दबने की वजह से सोनू निगम को काफी तकलीफ हो रही है और फिजियोथेरेपी के दौरान भी दर्द झेलना पड़ रहा है. इस बारे में बात करते हुए सिंगर ने आगे कहा- 'फिजियोथेरेपी बहुत ही दर्दनाक है.  अभी मैं लगातार पेन किलर खा रहा हूं, जिसकी वजह से मेरा गला थोड़ा भारी हो गया है.' सिंगर की इस जानकारी के सामने आते ही उनके फैंस चिंता में आम गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- '370 की बिरयानी' विवाद पर Pranit More के खिलाफ FIR दर्ज, कमेंट करने वाले हिमांशु पर भी होगा एक्शन

दर्द के बावजूद सिंगर ने गाया गाना

हालांकि, मेडिकल कंडीशन के बावजूद सिंगर सोनू निगम ने अपने फैंस को ये सुनिश्चित किया कि उनका अपना कंसर्ट कैंसिल करने का कोई भी इरादा नहीं है. बीमारी से जूझने और मेडिकल ट्रीटमेंट चलने के बाद भी सिंगर ने मुंबई में लाइव परफॉर्मेंस करने का डिसीजन लिया. उन्होंने कहा- 'एक लंबे गैप के बाद गाने के लिए बहुत ही एक्साइटेड हूं और फैंस से किया हुआ कमिटमेंट नहीं तोडूंगा. ' सिंगर का ये जज्बा देख कई फैंस ने उनकी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की. 

सोनू निगम का सिंगिंग करियर

सोनू निगम के करियर की बात करे तो 1990 से 2000 के दशक में वो बॉलीवुड के सबसे बड़े प्लेबैक सिंगर में गिने जाते हैं. उन्होंने हिंदी के अलावा कन्नड़, बंगाली, मराठी, तेलुगु, तमिल, पंजाबी और कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए हैं. 1990 के दशक में टीवी शो सा रे गा मा होस्ट करने से उन्हें पहचान मिली थी. इसके बाद 'अच्छा सिला दिया', 'संदेसे आते हैं' और 'ये दिल दीवाना' जैसे गानों ने उन्हें स्टार बना दिया. खुद सोनू निगम ने भी माना था कि 'संदेसे आते हैं' गाना  उनके करियर का टर्निंग पॉइंट था.

सोनू निगम का वर्कफ्रंट 

सोनू निगम के वर्कफ्रंट की बात करे तो सिंगिंग में लगातार एक्टिव हैं. 2025-26 में उन्होंने बॉर्डर 2 के कई गानों से सुर्खियां बटोरीं. वहीं, जान्हवी कपूर  की फिल्म परम सुंदरी के लिए उन्होंने 'परदेसिया' गाना गाया था. इसके अलावा 'इस तरह' जैसे इंडी ट्रैक और कई रीजनल गानों में भी उनकी आवाज सुनाई दी है. 2026 में उनके कई नए सिंगल रिलीज हुए हैं और वह देश-विदेश में लाइव कॉन्सर्ट भी करते रहते हैं. 

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: साउथ में डेब्यू करने जा रहे करण जौहर, संभावना सेठ ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक

Continue reading on the app

  Sports

IND-A vs SL-A: वैभव सूर्यवंशी विवाद मामले में श्रीलंका के 2 खिलाड़ियों पर एक्शन, भारतीय क्रिकेटर का क्या होगा?

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज के मुकाबले के बाद हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट ने मैच के बाद मैदान पर हुई तीखी नोकझोंक में शामिल कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था। दोनों टीमों ने 265-265 रन बनाए, जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ। सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने जीत दर्ज की थी। लेकिन मुकाबले के बाद हुई झड़प ने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं।

रिपोर्ट के अनुसार, मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश ने श्रीलंका-ए के खिलाड़ी विशेन हलांबगे पर कार्रवाई की। इसके अलावा अनुभवी विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर भी जुर्माना लगाया गया। बताया जा रहा है कि डिकवेला को जरूरत से ज्यादा अपील करने के कारण दंडित किया गया। हालांकि भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई और फैसला अंपायरों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया।

क्या हुआ था मैदान पर?
सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी निराश नजर आए थे। टीवी फुटेज में देखा गया था कि वह श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलांबगे के साथ बहस करते दिखाई दिए। मामला इतना बढ़ गया कि वैभव ने हलांबगे को धक्का भी दे दिया था। इसके बाद निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की।

बहुतुले ने किया वैभव का बचाव
भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने 15 साल के वैभव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह इस घटना से हैरान हैं क्योंकि वैभव आमतौर पर बेहद शांत स्वभाव का खिलाड़ी है। बहुतुले ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। हमें नहीं पता कि उसे किस तरह उकसाया गया। मैं उसे अच्छी तरह जानता हूं और वह बहुत संयमित बच्चा है। मुझे भरोसा है कि अनुभवी कोच उसे सही दिशा दिखाएंगे।'

उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी मैदान पर व्यवहार के बारे में सीखने की जरूरत है।

सीख लेकर आगे बढ़ेगा युवा खिलाड़ी
बहुतुले का मानना है कि यह घटना वैभव के लिए एक सीख साबित होगी। उन्होंने कहा कि वैभव अभी बहुत युवा है और भारत का प्रतिनिधित्व करने की बड़ी जिम्मेदारी उसके कंधों पर है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराएगा। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि इस विवाद के बाद दोनों क्रिकेट बोर्ड और मैच अधिकारियों की ओर से कोई और कदम उठाया जाता है या नहीं।

Wed, 17 Jun 2026 11:41:14 +0530

  Videos
See all

Ashok Gehlot News : कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बड़ा बयान | Congress Leader Statement #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T06:44:29+00:00

PM Modi At G7 Summit France: पीएम ने G7 में 3 भारतीय की मौत का उठाया मुद्दा | Trump | G7 Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T06:37:30+00:00

PM Modi Uae: UAE के साथ में निवेश पर की चर्चा PM मोदी | #shorts #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T06:37:00+00:00

PM Modi Japan PM G7 Meeting: G7 समिट में पीएम मोदी और जापानी पीएम की मुलाकात! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T06:35:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once