Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

Fatty Liver में भुई आंवला खाने से क्या होगा? रोज 1 चम्मच खाने के आयुर्वेदिक सीक्रेट्स

How To Use Bhumi Amla For Fatty Liver: भुई आंवला आयुर्वेद में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. अगर आपका लिवर फैटी है तो इसका सेवन किया जा सकता है. बस मात्रा का ध्यान रखा होगा, ताकि लिवर को इसका पूरा फायदा मिल सके.

The post Fatty Liver में भुई आंवला खाने से क्या होगा? रोज 1 चम्मच खाने के आयुर्वेदिक सीक्रेट्स appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

आज भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय वार्ता, पीएम मोदी रणनीतिक साझेदारी पर ट्रंप से करेंगे चर्चा

फ्रांस के एवियन में आयोजित किए गए जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच छोटी सी मुलाकात देखने को मिली। इस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए एक दूसरे का अभिवादन किया लेकिन गले नहीं मिले।

ट्रंप और मोदी थोड़ी देर एक दूसरे से बातचीत करते हुए दिखाई दिए। यह मुलाकात पूरी तरह से अनौपचारिक रही जबकि बुधवार देर शाम दोनों नेताओं के बीच औपचारिक द्विविपक्षीय बैठक होने वाली है। इसके पहले फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में इन दोनों के बीच मुलाकात हुई थी। अब ये 16 महीने बाद फिर मिलने वाले हैं।

भारत अमेरिका द्विपक्षीय बैठक

दोनों नेताओं के बीच होने वाली इस बैठक को भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे साझेदारी को नई दिशा देने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान दोनों नेता व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

खबरों की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया विवाद के दौरान कमर्शियल जहाज पर किए गए हमले का मुद्दा उठा सकते हैं। वैश्विक स्तर पर चल रही अनिश्चितता के बीच मोदी और ट्रंप की मुलाकात भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के संबंध में अहम मानी जा रही है।

दोनों देशों के बीच साझेदरी

बता दें कि दोनों देशों के बीच विपक्षी व्यापार को 2030 तक दोगुना करने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। ट्रंप ने मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के सैनिक संघर्ष को रोकने में अहम भूमिका निभाने का दावा किया था। इसके अलावा अमेरिका की ओर से भारत पर दंडात्मक शुल्क लगाने और ट्रंप के कई कदमों से दोनों देशों के रिश्ते में खटास आई थी।

इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबिया भारत यात्रा पर आए थे और उन्होंने दोनों देशों के विपक्षीय संबंधों को फिर से बेहतर बनाने की उम्मीद जताई थी। G7 शिखर सम्मेलन के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अफगानिस्तान दूसरा वनडे: धर्मशाला की बारिश के बाद अब लखनऊ की गर्मी में होगी परीक्षा, क्या मेहमान का खाता खुलेगा?

IND vs AFG 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। धर्मशाला में बारिश से प्रभावित पहले वनडे में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब टीम इंडिया की नजर सीरीज अपने नाम करने पर होगी, जबकि अफगानिस्तान पहली बार भारत के खिलाफ वनडे जीत दर्ज कर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगा।

धर्मशाला में बारिश के कारण मुकाबला 25-25 ओवर का हो गया था, जिससे दोनों टीमों को अपने नए खिलाड़ियों को पूरे 50 ओवर के मैच में परखने का मौका नहीं मिला। भारत ने उस मुकाबले में हर्ष दुबे और गुरनूर बरार को डेब्यू का मौका दिया था, जबकि अफगानिस्तान ने जियाउर रहमान को पहली बार वनडे कैप सौंपी थी।

हालांकि लखनऊ में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। यहां बारिश का कोई खतरा नहीं है। लेकिन खिलाड़ियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता। मैच के दौरान तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो खिलाड़ियों की फिटनेस और धैर्य की कड़ी परीक्षा लेगा।

कुलदीप को मौका मिल सकता है
भारतीय टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग संयोजन आजमा रहा। स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने संकेत दिए हैं कि बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। लेकिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव को मौका मिल सकता। कुलदीप, पहले वनडे में नहीं खेले थे, जबकि डेब्यू करने वाले हर्ष दुबे ने 3 विकेट लेकर प्रभावित किया था।

बरार पर सबकी नजरें रहेंगी
पहले वनडे में सबसे बड़ा आकर्षण रहे गुरनूर बरार पर भी सबकी नजरें होंगी। तेज गेंदबाज ने अपने पहले ही मैच में 3 विकेट लेकर सेलेक्टर्स के फैसले को सही साबित किया। उन्होंने लगातार 145 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान किया।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान को अपने विस्फोटक ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज से बड़ी उम्मीदें होंगी। गुरबाज ने धर्मशाला में सिर्फ 48 गेंदों में शतक ठोककर भारतीय गेंदबाजों को मुश्किल में डाल दिया था। हालांकि उनके आउट होने के बाद अफगानिस्तान की पूरी बल्लेबाजी बिखर गई थी। कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी चाहेंगे कि इस बार मध्यक्रम भी जिम्मेदारी निभाए।

अफगानिस्तान के बल्लेबाज दरवेश रसूली भी टीम से जुड़ चुके हैं। उनके पिता का पिछले सप्ताह निधन हो गया था, जिसके कारण वे पहले मैच में उपलब्ध नहीं थे।

आंकड़ों की बात करें तो अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ अब तक पांच वनडे खेले हैं। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2018 एशिया कप में भारत के खिलाफ टाई मैच रही है। ऐसे में लखनऊ में इतिहास रचने का मौका उनके सामने होगा, जबकि भारत सीरीज जीतकर 2027 विश्व कप की तैयारी को मजबूत करना चाहेगा।

भारत (संभावित): 1 रोहित शर्मा, 2 शुबमन गिल (कप्तान), 3 ईशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर, 5 केएल राहुल, 6 वाशिंगटन सुंदर, 7 नितीश कुमार रेड्डी, 8 हर्ष दुबे, 9 गुरनूर बराड़, 10 कुलदीप यादव/प्रसिद्ध कृष्णा, 11 अर्शदीप सिंह। 

अफगानिस्तान (संभावित): 1 रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), 2 इब्राहिम जादरान, 3 सेदिकुल्लाह अटल, 4 रहमत शाह, 5 हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), 6 अजमतुल्लाह उमरजई, 7 मोहम्मद नबी, 8 राशिद खान, 9 बजे गजनफर, 10 मोहम्मद सलीम, 11 जियाउर रहमान। 

Wed, 17 Jun 2026 09:26:18 +0530

  Videos
See all

Bengal Ki Taja Khabar LIVE | 17 June 2026 | Mamata Banerjee |Abhishek Banerjee | Suvendu |TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T04:31:21+00:00

PoK Protest LIVE: PoK में हालात बेकाबू, Pakistan सेना का सरेंडर! | India’s Reaction on PoK |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T04:19:08+00:00

Breaking News: उद्धव गुट में बगावत के सुर तेज | Uddhav Thackeray | Hindi News | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T04:31:00+00:00

Iran-US Deal failed News LIVE: टूट गई ईरान-US डील? Netanyahu ने किया खेला! | Middle East War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-17T04:23:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers